Health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 5 मई 2020

ब्रह्म मुहूर्त (सुबह)जगने के लाभ

ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा क्यों ? 
रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय   निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है।

ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है।

*“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।*
(ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।)

सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।

पौराणिक महत्व👉  वाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता को ढूंढते हुए श्रीहनुमान ब्रह्ममुहूर्त में ही अशोक वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने वेद व यज्ञ के ज्ञाताओं के मंत्र उच्चारण की आवाज सुनी।

शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है--
*वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।*
*ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥*

अर्थात👉  ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता हे।

ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति 
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति का गहरा नाता है। इस समय में पशु-पक्षी जाग जाते हैं। उनका मधुर कलरव शुरू हो जाता है। कमल का फूल भी खिल उठता है। मुर्गे बांग देने लगते हैं। एक तरह से प्रकृति भी ब्रह्म मुहूर्त में चैतन्य हो जाती है। यह प्रतीक है उठने, जागने का। प्रकृति हमें संदेश देती है ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए।

इसलिए मिलती है सफलता व समृद्धि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। यही कारण है कि इस समय बहने वाली वायु को अमृततुल्य कहा गया है। इसके अलावा यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम बताया गया है क्योंकि रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। प्रमुख मंदिरों के पट भी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं तथा भगवान का श्रृंगार व पूजन भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने का विधान है।

*ब्रह्ममुहूर्त के धार्मिक, पौराणिक व व्यावहारिक पहलुओं और लाभ को जानकर हर रोज इस शुभ घड़ी में जागना शुरू करें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।*

ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति सफल, सुखी और समृद्ध होता है, क्यों? क्योंकि जल्दी उठने से दिनभर के कार्यों और योजनाओं को बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसलिए न केवल जीवन सफल होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाला हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो सकता है। कारण वह जो काम करता है उसमें उसकी प्रगति होती है। विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहता है। जॉब (नौकरी) करने वाले से बॉस खुश रहता है। बिजनेसमैन अच्छी कमाई कर सकता है। बीमार आदमी की आय तो प्रभावित होती ही है, उल्टे खर्च बढऩे लगता है। सफलता उसी के कदम चूमती है जो समय का सदुपयोग करे और स्वस्थ रहे। अत: स्वस्थ और सफल रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें।

वेदों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्व और उससे होने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
प्रातारत्नं प्रातरिष्वा दधाति तं चिकित्वा प्रतिगृह्यनिधत्तो।
तेन प्रजां वर्धयमान आयू रायस्पोषेण सचेत सुवीर:॥ - ऋग्वेद-1/125/1
अर्थात- सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसीलिए बुद्धिमान लोग इस समय को व्यर्थ नहीं गंवाते। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, सुखी, ताकतवाला और दीर्घायु होता है।
यद्य सूर उदितोऽनागा मित्रोऽर्यमा। सुवाति सविता भग:॥ - सामवेद-35
अर्थात- व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले शौच व स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। इस समय की शुद्ध व निर्मल हवा से स्वास्थ्य और संपत्ति की वृद्धि होती है।
उद्यन्त्सूर्यं इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आददे।
अथर्ववेद- 7/16/२
अर्थात- सूरज उगने के बाद भी जो नहीं उठते या जागते उनका तेज खत्म हो जाता है।

👉 व्यावहारिक महत्व - व्यावहारिक रूप से अच्छी सेहत, ताजगी और ऊर्जा पाने के लिए ब्रह्ममुहूर्त बेहतर समय है। क्योंकि रात की नींद के बाद पिछले दिन की शारीरिक और मानसिक थकान उतर जाने पर दिमाग शांत और स्थिर रहता है। वातावरण और हवा भी स्वच्छ होती है। ऐसे में देव उपासना, ध्यान, योग, पूजा तन, मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं।

जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
👉 प्रातः 3 से 5 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से फेफड़ों में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) और ऋण आयन विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहने वालों का जीवन निस्तेज हो जाता है ।

👉 प्रातः 5 से 7 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आंत में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 7 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान का लेना चाहिए । सुबह 7 के बाद जो मल-त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।

👉 प्रातः 7 से 9 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आमाशय में होती है। यह समय भोजन के लिए उपर्युक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं। भोजन के बीच-बीच में गुनगुना पानी (अनुकूलता अनुसार) घूँट-घूँट पिये।

👉 प्रातः 11 से 1 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से हृदय में होती है।

👉 दोपहर 12 बजे के आस–पास मध्याह्न – संध्या (आराम) करने की हमारी संस्कृति में विधान है। इसी लिए भोजन वर्जित है । इस समय तरल पदार्थ ले सकते है। जैसे मट्ठा पी सकते है। दही खा सकते है ।

👉 दोपहर 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से छोटी आंत में होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्त्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आँत की ओर धकेलना है। भोजन के बाद प्यास अनुरूप पानी पीना चाहिए । इस समय भोजन करने अथवा सोने से पोषक आहार-रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होता है व शरीर रोगी तथा दुर्बल हो जाता है ।

दोपहर 3 से 5 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मूत्राशय में होती है । 2-4 घंटे पहले पिये पानी से इस समय मूत्र-त्याग की प्रवृति होती है।

शाम 5 से 7 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से गुर्दे में होती है । इस समय हल्का भोजन कर लेना चाहिए । शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले भोजन कर लेना उत्तम रहेगा। सूर्यास्त के 10 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल) भोजन न करे। शाम को भोजन के तीन घंटे बाद दूध पी सकते है । देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है यह अनुभवगम्य है।

रात्री 7 से 9 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मस्तिष्क में होती है । इस समय मस्तिष्क विशेष रूप से सक्रिय रहता है । अतः प्रातःकाल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है । आधुनिक अन्वेषण से भी इसकी पुष्टी हुई है।

रात्री 9 से 11 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी में स्थित मेरुरज्जु में होती है। इस समय पीठ के बल या बायीं करवट लेकर विश्राम करने से मेरूरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है। इस समय की नींद सर्वाधिक विश्रांति प्रदान करती है । इस समय का जागरण शरीर व बुद्धि को थका देता है । यदि इस समय भोजन किया जाय तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहता है, पचता नहीं और उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं जो अम्ल (एसिड) के साथ आँतों में जाने से रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।

रात्री 11 से 1 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से पित्ताशय में होती है । इस समय का जागरण पित्त-विकार, अनिद्रा , नेत्ररोग उत्पन्न करता है व बुढ़ापा जल्दी लाता है । इस समय नई कोशिकाएं बनती है ।

रात्री 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से लीवर में होती है । अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यह यकृत का कार्य है। इस समय का जागरण यकृत (लीवर) व पाचन-तंत्र को बिगाड़ देता है । इस समय यदि जागते रहे तो शरीर नींद के वशीभूत होने लगता है, दृष्टि मंद होती है और शरीर की प्रतिक्रियाएं मंद होती हैं। अतः इस समय सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं।

नोट :-👉 ऋषियों व आयुर्वेदाचार्यों ने बिना भूख लगे भोजन करना वर्जित बताया है। अतः प्रातः एवं शाम के भोजन की मात्रा ऐसी रखे, जिससे ऊपर बताए भोजन के समय में खुलकर भूख लगे। जमीन पर कुछ बिछाकर सुखासन में बैठकर ही भोजन करें। इस आसन में मूलाधार चक्र सक्रिय होने से जठराग्नि प्रदीप्त रहती है। कुर्सी पर बैठकर भोजन करने में पाचनशक्ति कमजोर तथा खड़े होकर भोजन करने से तो बिल्कुल नहींवत् हो जाती है। इसलिए ʹबुफे डिनरʹ से बचना चाहिए।
पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का लाभ लेने हेतु सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके ही सोयें, अन्यथा अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं।

शरीर की जैविक घड़ी को ठीक ढंग से चलाने हेतु रात्रि को बत्ती बंद करके सोयें। इस संदर्भ में हुए शोध चौंकाने वाले हैं। देर रात तक कार्य या अध्ययन करने से और बत्ती चालू रख के सोने से जैविक घड़ी निष्क्रिय होकर भयंकर स्वास्थ्य-संबंधी हानियाँ होती हैं। अँधेरे में सोने से यह जैविक घड़ी ठीक ढंग से चलती है।

आजकल पाये जाने वाले अधिकांश रोगों का कारण अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार ही है। हम अपनी दिनचर्या शरीर की जैविक घड़ी के अनुरूप बनाये रखें तो शरीर के विभिन्न अंगों की सक्रियता का हमें अनायास ही लाभ।। मिलेगा। इस प्रकार थोड़ी-सी सजगता हमें स्वस्थ जीवन की प्राप्ति करा देगी।

" सब सुखी और निरोगी हों !!

शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

योग में प्राणायाम और श्वसन क्रिया के बारे में जाने

प्राणायाम के योगाभ्यास में श्वास- प्रश्वास की क्रिया महत्वपूर्ण होती है प्राणायाम के कई भेद होते हैं ध्यान एवं श्वसन आधारित ध्यानस्थ  अवस्था की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार की क्रियात्मक अवस्थाओं का वर्णन किया गया है।


प्राणायाम
प्राणायाम दो शब्दों प्राण+आयाम से मिलकर बना है । प्राण का अर्थ है संयम , नियंत्रण और आयाम का अर्थ है - शरीर के अन्दर विद्यमान शक्ति । इस प्रकार, प्राणायाम का अर्थ प्राणों पर संयम है । प्राणायाम की क्रिया में श्वास - प्रश्वास की विशेष भूमिका होती है। प्राणवायु ही मानव जीवन का मूल आधार है। इसी के व्दारा योग शास्त्र में व्यायाम के अन्तर्गत शरीर से वायु को बाहर निकालने की क्रिया होती है।

प्राणायाम में श्वास के प्रति जागरूकता सावधानी

जो श्वास हम लेते हैं उसमें फेफड़ों का लगभग एक तिहाई भाग ऐसा रह जाता है जिसमें और अधिक हवा भरी जा सकती है। अभ्यास के द्वारा उसी स्थान को फूलने योग्य बनाने का कार्य प्राणायाम के द्वारा किया जाता है फेफड़े की झिल्ली अत्यधिक पतली होती है जो हल्के दबाव से ही हट या टूट सकती है इसलिए फेफड़ों से संबंधित कोई भी क्रिया बड़ी सावधानी और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता होती है स्वसन क्रिया से व्यक्ति के शरीर के कोष- कोष में ऑक्सीजन जाती है स्वसन क्रिया ही प्राण ऊर्जा को शरीर के प्रत्येक अंग तक पहुंचाकर उसे जीवंत बनाए रखती है इस प्राण ऊर्जा को नियमित अवधि में लेकर शरीर और मन को स्वस्थ बनाया जा सकता है

प्राणायाम में श्वसन के प्रति निम्नलिखित जागरूकता को बताया गया है।

(1) मन को पूर्ण रूप से श्वास क्रिया पर लगा लेना चाहिए इससे व्यक्ति की एकाग्र शक्ति, स्मरणशक्ति और मानसिक शक्ति का विकास तेज गति से होता है।

(2) कम उम्र के बच्चे कुंभक क्रिया का अभ्यास ना करें।

(3) प्रतिदिन आसन से   फुफ्फुसों के   तन्तुओं में  लचीलापन आ जाती है और प्राणायाम उचित ढंग से होता है
(4) योग शास्त्रों के अनुसार, पूरक, कुंभक और रेचक का समय अंतराल 1:4:2 होना चाहिए । इसका अभिप्राय यह है कि जितना समय पूरक में लगे उससे चौगुना कुंभक में और पूरक से 2 गुना समय रेचक में लगाना चाहिए।
(5) मन की एकाग्रता और श्वास में लय अति आवश्यक है।
(6) साधक को निरंतरता के साथ अपने श्वास- प्रश्वास पर नियंत्रण करना चाहिए अन्यथा परिणाम विपरीत होते हैं।
(7) आसन सही ढंग से ना किया जाए तो स्वसन क्रिया मंद तथा सहनशीलता कम हो जाती है
(8) नए साधक को प्राणायाम करते समय धीरे-धीरे पूरक और रेचक क्रिया करनी चाहिए। पूरक और रेचक करते समय जल्दबाजी न करें।
(9) तेज ध्वनि के बीच और घबराहट के समय प्राणायाम ना करें।
(10) सामान्य व्यक्ति के लिए यह अति आवश्यक है कि उसकी नाड़ियों में प्रवाहित होने वाले रक्त में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में हो। इस प्रकार की ऑक्सीजन पूर्ति प्राणायाम के द्वारा की जाती है।
(11) प्राणायाम में श्वास की संख्या का निर्धारण करें ।उचित प्रशिक्षक का पालन करते हुए संख्या बढ़ाएं।
(12) गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति को योग प्रशिक्षक से परामर्श अवश्य करना चाहिए । उपवासी  व्यक्ति या खाली पेट अथवा भोजन करने के तुरंत बाद कभी प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
** विभिन्न प्रकार की श्वसन क्रिया

प्राणायाम में श्वसन क्रिया को निम्न प्रकार समझ सकते हैं
(1) उदर श्वसन
उदर श्वसन ध्यान की किसी भी मुद्रा में बैठ जाएं और स्वाभाविक श्वास -  प्रश्वास करें ।अब दाएं हाथ को पेट पर नाभि की जगह पर रखें और बाएं हाथ को हृदय पटल के मध्य पर रखें और लंबा श्वास लें श्वास लेने के साथ ही उदर प्रदेश ऊपर उठने लगता है परंतु अब बाएं हाथ वाला हृदय पटल नीचे की तरफ जाता है अब धीमी गति से गहरी श्वास लें इस क्रिया में उदर प्रदेश के फुलाव पर ध्यान दें अब श्वास  को छोड़ें इसके परिणाम स्वरूप उदर प्रदेश नीचे की ओर चला जाता है दायां हाथ मेंरुदण्ड की तरफ नीचे जाता है। इस प्रकार , रेचक ,पूरक , करते समय वक्षस्थल एवं कंधों को स्थिर रखें।

(2) उर: श्वसन
 इस श्वसन क्रिया में पूर्णत: पसली पिंजर को फैलाकर श्वसन क्रिया की जाती है इस श्वसन क्रिया में किसी भी आसन में बैठ जाएं। वक्ष पिंजर पर ध्यान केंद्रित कर श्वास लें इसमें हमें अपने उदर प्रदेश को न फूलते हुए श्वास को वक्ष पिंजर के अंदर लेना है श्वास लेने के साथ वक्ष प्रदेश पिंजर को फैलाएं वक्ष पिंजर में आने वाली श्वास  के प्रति सजग रहें अब रेचक क्रिया के द्वारा वक्ष पिंजर के सिकुड़ने  को अनुभव करें समय के साथ इस क्रिया की पुनरावृति करें इस प्रकार कुछ देर तक उर:श्वसन करें।

(3) अक्षक श्वसन 
इस प्रकार के श्वसन में वक्ष पिंजर को श्वसन  से पूर्ण भरने के बाद भी कुछ और श्वास लें ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों तथा प्रमुख रूप से फुफ्फुस का ऊपरी भाग क्रियाशील होता है अब रेचक करें और गर्दन की मांसपेशियों में आए हुए तनाव एवं वक्ष पिंजर को खाली करें प्रारंभिक स्थिति में वापस आएं। इस प्रकार इस क्रिया की पुनरावृति करें।
(4) यौगिक श्वसन
योगिक स्वसन स्वसन क्रिया में उदर , वक्ष और अक्षक श्वसन तीनों विधियों का योग होता है इस श्वसन क्रिया में    किसी भी आसन में बैठ जाएं अब धीरे-धीरे गहरा श्वास लें और उदर प्रदेश को फैलने दें । उदर के बाद श्वास वायु अब फेफड़ों में प्रवेश कराएं धीरे-धीरे श्वसन को  बढ़ाएं जिसमे गर्दन की मांसपेशियों में तनाव आ जाए उदर, फेफड़ों और गर्दन की मांसपेशियां के प्रति सजग रहें। अब धीरे-धीरे रेचक के साथ गर्दन की मांसपेशियां वक्षस्थल एवं उदर प्रदेश को शिथिल करें उदर प्रदेश के स्नायुओं और फेफड़ों  पर हल्का दबाव देकर अधिक से अधिक वायु निकाल दें। इस     श्वसन क्रिया को लयबद्ध तरीके से करना चाहिए।

गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

भारतीय संस्कृति को अपनाकर जिया जा सकता है सुखी जीवन

भारतीय जीवनशैली को अपनाकर जिया जा सकता है सुखी जीवन
हिन्दू संस्कृति की परंपराएं वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित हैं। ऐसे में उसके अनुसार जीवन व्यतीत करना हर पक्ष से वैज्ञानिकता एवं तार्किकता से परिपूर्ण है। लेकिन आधुनिकीकरण एवं मशीनीकरण ने धरती को बहुत अस्त व्यस्त किया। उसी का परिणाम है कि समय-समय पर दुष्परिणाम के रूप में भयानक महामारियां और त्रासदी हमारे सामने आती हैं

आज विश्व अपना रहा है भारतीय संस्कृति

आज विश्व भर में फैले कोरोना वायरस के कहर ने लोगों को हिन्दू संस्कृति में निहित मान्यताओं की ओर उन्मुख किया है। वे जाने-अनजाने भारतीय संस्कृति से वह सबक ले रहे हैं, जिनके माध्यम से उन्हें लगता है कि वे स्वयं को इस भयानक संक्रमण से बचा सकते हैं। कोरोना के चलते आज स्थितियां ऐसी बनी हैं कि लोग अपने सारे काम छोड़कर घरों में बैठने के लिए मजबूर हुए हैं। प्राथमिक रूप से इसका जो इलाज निकलकर आया है वह है सामाजिक दूरी।

इसके माध्यम से इससे बचा जा सकता है। लेकिन इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह है कि कोरोना के डर से लोग जिन नियमों का पालन कर रहे हैं, वे हमें हमारी प्राचीन वैदिक संस्कृति की याद दिलाते हैं। हिन्दू धर्म में परस्पर नमस्ते करने का प्रचलन रहा है। हाथ मिलाना व गले मिलने का कल्चर पश्चिम से आया। 

सनातन परंपरा को को अपनाये 

सनातन हिन्दू धर्म सादा जीवन, उच्च विचार जैसी मान्यताओं को प्रश्रय देता है। लेकिन पाश्चात्य सभ्यता एवं जीवनशैली की चकाचैंध में लोगों ने अपनी संस्कृति को छोड़कर पश्चिम की संस्कृति को अपनाया था। लोग हाथ जोड़कर नमस्ते करने के बजाए हाथ बढ़ा कर हाथ मिलाने एवं गले लगाने को ज्यादा सभ्य समझने लगे थे। जबकि हाथ जोड़ने के वैज्ञानिक पहलू पर उनका कभी ध्यान नहीं गया। हाथ जोड़कर नमस्ते करने पर जब दोनों हाथ की उंगलियां एक साथ मिलती हैं तब नसों में आपस में एक दबाव बनता है, जो एक्यूपंचर का काम करता है।

इससे स्मरण शक्ति तीव्र होती है तथा यह आंख, नाक एवं कान के लिए भी लाभप्रद होती है। हिन्दू परिवारों में सदैव बाहर से आने के बाद हाथ पैर धो कर ही घर के भीतर घुसने और जमीन पर सुखासन में बैठकर खाने की परंपरा रही है। सुखासन में बैठ कर खाने से पाचन संबंधित परेशानियां कम होती हैं। आज के समय में कोरोना से बचाव के लिए बार-बार साबुन से हाथ धोने की बात की जा रही है। जबकि पहले के समय घरों का निर्माण भी कुछ इस प्रकार होता था कि दरवाजे से घुसते ही नल और पानी की व्यवस्था रहती थी जिससे व्यक्ति हाथ, पैर व मुुंह अच्छे से धोकर ही घर में प्रवेश करता था। लेकिन आज के आधुनिक समाज में कन्क्रीट के जंगल तैयार हो रहे हैं। ऊंची इमारतें की वजह से धूप और शुद्ध हवा की बहुत कम गुंजाइश बची है। आधुनिक जीवनशैली का अनुसरण कर लोग जूते चप्पल पहन कर ही भोजन आदि करने बैठ जाते हैं। हाथ धोने की जगह टिशू का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इस तरह की आदतें व्यक्ति को बीमार बनाने के लिए काफी हैं।

यज्ञ-हवन से होती शुद्धि

शहरों में बढ़ती आबादी के कारण, जहां एक ओर मोटर गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, वहीं तेजी से पेड़ों को काटा जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण की दर, साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। जबकि हमारी परंपरा में दैनिक यज्ञ को अत्यधिक महत्व दिया गया है। हवन में आहुति देने के लिए जिस हवन सामग्री का प्रयोग होता है उसमें गुग्गुल, लोबान, कपूर आदि का सम्मिश्रण रहता है जो वातावरण को शुद्ध करने और उसमें उपस्थित हानिकारक कीटाणुओं एवं जीवाणुओं को नष्ट करने में सहायक सिद्ध होता है। पूजा-अर्चना के समय नियमित रूप से घी का दीपक जलाना एवं आरती करना धार्मिक क्रिया के साथ ही वैज्ञानिक तथ्यों की पुष्टि भी करती है। यह प्रक्रिया भी हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने मंे सहायक होती है। सनातन धर्म में प्रातः एवं सायंकाल मंदिरों तथा घरों में घण्टे और शंख बजाने की परम्परा रही है। ये ध्वनियां वातावरण में उपस्थित अनेकानेक विषाणुओं को खत्म करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को जगाने की जरूरत

आज कोरोना वायरस के संक्रमण से लोग भयाक्रांत हैं। पाश्चात्य जीवनशैली से खोखले हो चुके मनुष्य शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण सी हो गयी है। भारतीय संस्कृति को भूलकर लोग आधुनिक बनने की होड़ में लगे हुए हैं। जबकि हमारे यहां सूर्योदय पूर्व जागरण के पश्चात स्नान कर, उदय होते सूर्य को जल देने का नियम था। उदित होते सूर्य की किरणों का शरीर पर पड़ना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। मशीनी जीवनशैली को जीने वाले ज्यादातर लोग या तो सुबह देर से उठते हैं या फिर उठकर योग-व्यायाम करने की अपेक्षा जिमखाना जाना अधिक पसन्द करते हैं। प्रातःकाल खुले वातावरण में बैठ कर योग-व्यायाम एवं ध्यान करने से शरीर, मन, बुद्धि तथा आत्मा की शुद्धि होती है। व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहता है। सकारात्मकता का अनुभव करता है। बन्द जिमखानों में एक ही मशीन पर तमाम लोग पसीना बहाते हैं और अशुद्ध हवा का सेवन करते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा पैदा हो जाता है। पश्चिम की ये नकल कितनी नुकसानदायक है ये समझना बहुत आवश्यक है।

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...