शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

योग में प्राणायाम और श्वसन क्रिया के बारे में जाने

प्राणायाम के योगाभ्यास में श्वास- प्रश्वास की क्रिया महत्वपूर्ण होती है प्राणायाम के कई भेद होते हैं ध्यान एवं श्वसन आधारित ध्यानस्थ  अवस्था की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार की क्रियात्मक अवस्थाओं का वर्णन किया गया है।


प्राणायाम
प्राणायाम दो शब्दों प्राण+आयाम से मिलकर बना है । प्राण का अर्थ है संयम , नियंत्रण और आयाम का अर्थ है - शरीर के अन्दर विद्यमान शक्ति । इस प्रकार, प्राणायाम का अर्थ प्राणों पर संयम है । प्राणायाम की क्रिया में श्वास - प्रश्वास की विशेष भूमिका होती है। प्राणवायु ही मानव जीवन का मूल आधार है। इसी के व्दारा योग शास्त्र में व्यायाम के अन्तर्गत शरीर से वायु को बाहर निकालने की क्रिया होती है।

प्राणायाम में श्वास के प्रति जागरूकता सावधानी

जो श्वास हम लेते हैं उसमें फेफड़ों का लगभग एक तिहाई भाग ऐसा रह जाता है जिसमें और अधिक हवा भरी जा सकती है। अभ्यास के द्वारा उसी स्थान को फूलने योग्य बनाने का कार्य प्राणायाम के द्वारा किया जाता है फेफड़े की झिल्ली अत्यधिक पतली होती है जो हल्के दबाव से ही हट या टूट सकती है इसलिए फेफड़ों से संबंधित कोई भी क्रिया बड़ी सावधानी और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता होती है स्वसन क्रिया से व्यक्ति के शरीर के कोष- कोष में ऑक्सीजन जाती है स्वसन क्रिया ही प्राण ऊर्जा को शरीर के प्रत्येक अंग तक पहुंचाकर उसे जीवंत बनाए रखती है इस प्राण ऊर्जा को नियमित अवधि में लेकर शरीर और मन को स्वस्थ बनाया जा सकता है

प्राणायाम में श्वसन के प्रति निम्नलिखित जागरूकता को बताया गया है।

(1) मन को पूर्ण रूप से श्वास क्रिया पर लगा लेना चाहिए इससे व्यक्ति की एकाग्र शक्ति, स्मरणशक्ति और मानसिक शक्ति का विकास तेज गति से होता है।

(2) कम उम्र के बच्चे कुंभक क्रिया का अभ्यास ना करें।

(3) प्रतिदिन आसन से   फुफ्फुसों के   तन्तुओं में  लचीलापन आ जाती है और प्राणायाम उचित ढंग से होता है
(4) योग शास्त्रों के अनुसार, पूरक, कुंभक और रेचक का समय अंतराल 1:4:2 होना चाहिए । इसका अभिप्राय यह है कि जितना समय पूरक में लगे उससे चौगुना कुंभक में और पूरक से 2 गुना समय रेचक में लगाना चाहिए।
(5) मन की एकाग्रता और श्वास में लय अति आवश्यक है।
(6) साधक को निरंतरता के साथ अपने श्वास- प्रश्वास पर नियंत्रण करना चाहिए अन्यथा परिणाम विपरीत होते हैं।
(7) आसन सही ढंग से ना किया जाए तो स्वसन क्रिया मंद तथा सहनशीलता कम हो जाती है
(8) नए साधक को प्राणायाम करते समय धीरे-धीरे पूरक और रेचक क्रिया करनी चाहिए। पूरक और रेचक करते समय जल्दबाजी न करें।
(9) तेज ध्वनि के बीच और घबराहट के समय प्राणायाम ना करें।
(10) सामान्य व्यक्ति के लिए यह अति आवश्यक है कि उसकी नाड़ियों में प्रवाहित होने वाले रक्त में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में हो। इस प्रकार की ऑक्सीजन पूर्ति प्राणायाम के द्वारा की जाती है।
(11) प्राणायाम में श्वास की संख्या का निर्धारण करें ।उचित प्रशिक्षक का पालन करते हुए संख्या बढ़ाएं।
(12) गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति को योग प्रशिक्षक से परामर्श अवश्य करना चाहिए । उपवासी  व्यक्ति या खाली पेट अथवा भोजन करने के तुरंत बाद कभी प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
** विभिन्न प्रकार की श्वसन क्रिया

प्राणायाम में श्वसन क्रिया को निम्न प्रकार समझ सकते हैं
(1) उदर श्वसन
उदर श्वसन ध्यान की किसी भी मुद्रा में बैठ जाएं और स्वाभाविक श्वास -  प्रश्वास करें ।अब दाएं हाथ को पेट पर नाभि की जगह पर रखें और बाएं हाथ को हृदय पटल के मध्य पर रखें और लंबा श्वास लें श्वास लेने के साथ ही उदर प्रदेश ऊपर उठने लगता है परंतु अब बाएं हाथ वाला हृदय पटल नीचे की तरफ जाता है अब धीमी गति से गहरी श्वास लें इस क्रिया में उदर प्रदेश के फुलाव पर ध्यान दें अब श्वास  को छोड़ें इसके परिणाम स्वरूप उदर प्रदेश नीचे की ओर चला जाता है दायां हाथ मेंरुदण्ड की तरफ नीचे जाता है। इस प्रकार , रेचक ,पूरक , करते समय वक्षस्थल एवं कंधों को स्थिर रखें।

(2) उर: श्वसन
 इस श्वसन क्रिया में पूर्णत: पसली पिंजर को फैलाकर श्वसन क्रिया की जाती है इस श्वसन क्रिया में किसी भी आसन में बैठ जाएं। वक्ष पिंजर पर ध्यान केंद्रित कर श्वास लें इसमें हमें अपने उदर प्रदेश को न फूलते हुए श्वास को वक्ष पिंजर के अंदर लेना है श्वास लेने के साथ वक्ष प्रदेश पिंजर को फैलाएं वक्ष पिंजर में आने वाली श्वास  के प्रति सजग रहें अब रेचक क्रिया के द्वारा वक्ष पिंजर के सिकुड़ने  को अनुभव करें समय के साथ इस क्रिया की पुनरावृति करें इस प्रकार कुछ देर तक उर:श्वसन करें।

(3) अक्षक श्वसन 
इस प्रकार के श्वसन में वक्ष पिंजर को श्वसन  से पूर्ण भरने के बाद भी कुछ और श्वास लें ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों तथा प्रमुख रूप से फुफ्फुस का ऊपरी भाग क्रियाशील होता है अब रेचक करें और गर्दन की मांसपेशियों में आए हुए तनाव एवं वक्ष पिंजर को खाली करें प्रारंभिक स्थिति में वापस आएं। इस प्रकार इस क्रिया की पुनरावृति करें।
(4) यौगिक श्वसन
योगिक स्वसन स्वसन क्रिया में उदर , वक्ष और अक्षक श्वसन तीनों विधियों का योग होता है इस श्वसन क्रिया में    किसी भी आसन में बैठ जाएं अब धीरे-धीरे गहरा श्वास लें और उदर प्रदेश को फैलने दें । उदर के बाद श्वास वायु अब फेफड़ों में प्रवेश कराएं धीरे-धीरे श्वसन को  बढ़ाएं जिसमे गर्दन की मांसपेशियों में तनाव आ जाए उदर, फेफड़ों और गर्दन की मांसपेशियां के प्रति सजग रहें। अब धीरे-धीरे रेचक के साथ गर्दन की मांसपेशियां वक्षस्थल एवं उदर प्रदेश को शिथिल करें उदर प्रदेश के स्नायुओं और फेफड़ों  पर हल्का दबाव देकर अधिक से अधिक वायु निकाल दें। इस     श्वसन क्रिया को लयबद्ध तरीके से करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...