गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

गंगा सप्तमी के दिन गंगा जी के बारे में जाने हिन्दू धर्म में क्यो गंगा जी को पूज्य माना गया है

गंगा सप्तमी के दिन गंगा जी के बारे में जाने हिन्दू धर्म में क्यो गंगा जी को पूज्य माना गया है 




गच्छंस्तिष्ठन् स्वपन् ध्यायन् जाग्रभ्दुञ्चन।
श्वसन य: स्मरेत् सततं गङ्गां स च मुञ्येत बन्धनात्।।

गंगा शब्द की व्युत्पत्ति एवं अर्थ
गमयति भगवत्पदम् इति गङ्गा ।
अर्थ : गंगा वे हैं जो (स्नान करनेवाले जीव को ) ईश्‍वर के चरणों तक पहुंचाती हैं ।

गम्यते प्राप्यते मोक्षार्थिभिः इति गङ्गा ।
अर्थ : जिनकी ओर मोक्षार्थी अर्थात मुमुक्षु जाते हैं, वही गंगाजी हैं ।

 

 ब्रह्मांड में गंगा नदी की उत्पत्ति एवं भूलोक में उनका अवतरण
 ब्रह्मांड में उत्पत्ति
‘वामनावतार में श्रीविष्णु ने दानवीर बलीराजा से भिक्षा के रूप में तीन पग भूमि का दान मांगा । राजा इस बात से अनभिज्ञ था कि श्रीविष्णु ही वामन के रूप में आए हैं, उसने उसी क्षण वामन को तीन पग भूमि दान की । वामन ने विराट रूप धारण कर पहले पग में संपूर्ण पृथ्वी तथा दूसरे पग में अंतरिक्ष व्याप लिया। दूसरा पग उठाते समय वामन के (श्रीविष्णुके) बाएं पैर के अंगूठे के धक्के से ब्रह्मांड का सूक्ष्म-जलीय कवच (टिप्पणी १) टूट गया । उस छिद्र से गर्भोदक की भांति ‘ब्रह्मांड के बाहर के सूक्ष्म-जल ने ब्रह्मांड में प्रवेश किया । यह सूक्ष्म-जल ही गंगा है !

गंगाजी का यह प्रवाह सर्वप्रथम सत्यलोक में गया । ब्रह्मदेव ने उसे अपने कमंडलु में धारण किया । तदुपरांत सत्यलोक में ब्रह्माजी ने अपने कमंडलु के जल से श्रीविष्णु के चरणकमल धोए । उस जल से गंगाजी की उत्पत्ति हुई । तत्पश्‍चात गंगाजी की यात्रा सत्यलोक से क्रमशः तपोलोक, जनलोक, महर्लोक, इस मार्ग से स्वर्गलोक तक हुई ।

 हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड भूलोकादि सप्तलोक एवं सप्तपातालों को मिलाकर 14 भुवनों से बना है । ब्रह्मांड अंडाकार है तथा उसके बाहर चारों दिशाओं से क्रमशः सूक्ष्म-पृथ्वी, सूक्ष्म-जल, सूक्ष्म-तेज, सूक्ष्म-वायु, सूक्ष्म-आकाश, अहम्तत्त्व, महत्तत्त्व एवं प्रकृति के कुल 8 कवच होते हैं । इन कवचों में से ‘सूक्ष्म-जलीय कवच’ अर्थात गंगा । अतएव आयुर्वेद में गंगाजल को ‘अंतरिक्षजल’ कहा गया है ।’ (१)
 भूलोक में अवतरण
भगीरथजी की कठोर तपस्या के कारण गंगाजी का पृथ्वी पर अवतरित होना एवं सगरपुत्रों का उद्धार करना :

 ‘सूर्यवंश के राजा सगर ने अश्‍वमेध यज्ञ आरंभ किया । उन्होंने दिग्विजय के लिए यज्ञीय अश्‍व भेजा एवं अपने ६० सहस्र पुत्रों को भी उस अश्‍व की रक्षा हेतु भेजा । इस यज्ञ से भयभीत इंद्रदेव ने यज्ञीय अश्‍व को कपिलमुनि के आश्रम के निकट बांध दिया । जब सगरपुत्रों को वह अश्‍व कपिलमुनि के आश्रम के निकट प्राप्त हुआ, तब उन्हें लगा, ‘कपिलमुनि ने ही अश्‍व चुराया है ।’ इसलिए सगरपुत्रों ने ध्यानस्थ कपिलमुनि पर आक्रमण करने की सोची । कपिलमुनि को अंतर्ज्ञान से यह बात ज्ञात हो गई तथा अपने नेत्र खोले । उसी क्षण उनके नेत्रों से प्रक्षेपित तेज से सभी सगरपुत्र भस्म हो गए । कुछ समय पश्‍चात सगर के प्रपौत्र राजा अंशुमन ने सगरपुत्रों की मृत्यु का कारण खोजा एवं उनके उद्धार का मार्ग पूछा । कपिलमुनि ने अंशुमन से कहा, ‘‘गंगाजी को स्वर्ग से भूतल पर लाना होगा । सगरपुत्रों की अस्थियों पर जब गंगाजल प्रवाहित होगा, तभी उनका उद्धार होगा !’’ मुनिवर के बताए अनुसार गंगा को पृथ्वी पर लाने हेतु अंशुमन ने तप आरंभ किया ।’ (२)
 गंगाजी के भूलोक पर अवतरित होने का दिन !
दशमी शुक्लपक्षे तु ज्येष्ठे मासि कुजेऽहनि ।
अवतीर्णा यतः स्वर्गात् हस्तर्क्षे च सरिद्वरा ॥ – वराहपुराण
अर्थ : ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, भौमवार (मंगलवार) एवं हस्त नक्षत्र के शुभ योग पर गंगाजी स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं ।

गंगावतरण की तिथि का उल्लेख कुछ पुराणों में वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, तो कुछ पुराणों में कार्तिक पूर्णिमा किया गया है, तब भी अधिकांश पुराणों में ‘ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी’ ही गंगावतरण की तिथि उल्लेखित की गई है तथा वही सर्वमान्य है।

 

 गंगाजी के कुछ अन्य नाम
 ब्रह्मद्रवा
ब्रह्मदेव ने गंगाजी को अपने कमंडलु में धारण किया इसलिए उन्हें ‘ब्रह्मद्रवा’ कहते हैं ।

विष्णुपदी अथवा विष्णुप्रिया
गंगाजी के विष्णुपद को स्पर्श कर भूलोक में अवतरित होने से उन्हें ‘विष्णुपदी’ अथवा ‘विष्णुप्रिया’ नाम प्राप्त हुए ।

भागीरथी
राजा भगीरथ की तपस्या के कारण गंगा नदी पृथ्वीवर अवतीर्ण हुईं; इसलिए उन्हें ‘भागीरथी (भगीरथ की कन्या)’ कहते हैं ।

 जाह्नवी
‘हिमालय से नीचे उतरते समय गंगाजी अपने साथ राजषिर्र् एवं तपस्वी जह्नुऋषि की यज्ञभूमि बहा ले गईं । इस बात से क्रोधित होकर जह्नुऋषिनेे उनके संपूर्ण प्रवाह का प्राशन कर लिया । तत्पश्‍चात जब भगीरथ ने जह्नुऋषि से प्रार्थना की, तब उन्होंने गंगाजी के प्रवाह को अपने एक कान से बाहर छोडा । इससे वे ‘जाह्नवी (जह्नुऋषि की कन्या)’ कहलाने लगीं ।’ (वायुपुराण, अध्याय ९१, श्‍लोक ५४ से ५८)

 त्रिपथगा
‘भूतल पर अवतरित होने के पश्‍चात गंगाजी की धारा को शिवजी ने अपनी जटा में थाम लिया । उस समय उनके तीन प्रवाह हुए । इन प्रवाहों में से पहला स्वर्ग में गया, दूसरा भूतल पर रह गया तथा तीसरा पाताल में बह गया; इसलिए उन्हें ‘त्रिपथगा’ अथवा ‘त्रिपथगामिनी’ कहते हैं ।

गंगाजी के त्रिलोक में नाम
गंगाजी को स्वर्ग में ‘मंदाकिनी’, पृथ्वी पर ‘भागीरथी’ तथा पाताल में ‘भोगावती’ कहते हैं ।.
गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है जो गढ़वाल में हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद(GURUKUL) से निकलती हैं। गंगा के इस उद्गम स्थल की ऊँचाई ३१४० मीटर है। यहाँ गंगा जी को समर्पित एक मंदिर है। गंगोत्री तीर्थ, शहर से १९ कि॰मी॰ उत्तर की ओर ३८९२ मी॰ (१२,७७० फीट) की ऊँचाई पर इस हिमनद का मुख है। यह हिमनद २५ कि॰मी॰ लम्बा व ४ कि॰मी॰ चौड़ा और लगभग ४० मीटर ऊँचा है। इसी ग्लेशियर से भागीरथी एक छोटे से गुफानुमा मुख पर अवतरित होती हैं। इसका जल स्रोत ५००० मीटर ऊँचाई पर स्थित एक घाटी है। इस घाटी का मूल पश्चिमी ढलान की सन्तोपन्थ की चोटियों में है। गौमुख के रास्ते में ३६०० मीटर ऊँचे चिरबासा ग्राम से विशाल गौमुख हिमनद के दर्शन होते हैं।[5] इस हिमनद में नन्दा देवी, कामत पर्वत एवं त्रिशूल पर्वत का हिम पिघल कर आता है। यद्यपि गंगा के आकार लेने में अनेक छोटी धाराओं का योगदान है, लेकिन ६ बड़ी और उनकी सहायक ५ छोटी धाराओं का भौगोलिक और सांस्कृतिक महत्त्व अधिक है। अलकनन्दा (विष्णु गंगा) की सहायक नदी धौली, विष्णु गंगा तथा मन्दाकिनी है। धौली गंगा का अलकनन्दा से विष्णु प्रयाग में संगम होता है। यह १३७२ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। फिर २८०५ मीटर ऊँचे नन्द प्रयाग में अलकनन्दा का नन्दाकिनी नदी से संगम होता है। इसके बाद कर्ण प्रयाग में अलकनन्दा का कर्ण गंगा या पिंडर नदी से संगम होता है। फिर ऋषिकेश से १३९ कि॰मी॰ दूर स्थित रुद्र प्रयाग में अलकनन्दा मन्दाकिनी से मिलती है। इसके बाद भागीरथी व अलकनन्दा १५०० फीट पर स्थित देव प्रयाग में संगम करती हैं यहाँ से यह सम्मिलित जल-धारा गंगा नदी के नाम से आगे प्रवाहित होती है। इन पाँच प्रयागों को सम्मिलित रूप से पंच प्रयाग कहा जाता है।[4] इस प्रकार २०० कि॰मी॰ का सँकरा पहाड़ी रास्ता तय करके गंगा नदी ऋषिकेश होते हुए प्रथम बार मैदानों का स्पर्श हरिद्वार में करती हैं।

त्रिवेणी-संगम, प्रयागराज
हरिद्वार से लगभग ८०० कि॰मी॰ मैदानी यात्रा करते हुए , गढ़मुक्तेश्वर, सोरों, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिठूर, कानपुर होते हुए गंगा प्रयाग (प्रयागराज) पहुँचती है। यहाँ इसका संगम यमुना नदी से होता है। यह संगम स्थल हिन्दुओं का एक महत्त्वपूर्ण तीर्थ है। इसे तीर्थराज प्रयाग कहा जाता है। इसके बाद हिन्दू धर्म की प्रमुख मोक्षदायिनी नगरी काशी (वाराणसी) में गंगा एक वक्र लेती है, जिससे यहाँ उत्तरवाहिनी कहलाती है। यहाँ से मीरजापुर, पटना, भागलपुर होते हुए पाकुर पहुँचती है। इस बीच इसमें बहुत-सी सहायक नदियाँ, जैसे सोन, गण्डक, सरयू, कोसी आदि मिल जाती हैं। भागलपुर में राजमहल की पहाड़ियों से यह दक्षिणवर्ती होती है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के गिरिया स्थान के पास गंगा नदी दो शाखाओं में विभाजित हो जाती है— भागीरथी और पद्मा। भागीरथी नदी गिरिया से दक्षिण की ओर बहने लगती है जबकि पद्मा नदी दक्षिण-पूर्व की ओर बहती फरक्का बैराज (१९७४ निर्मित) से छनते हुई बंग्ला देश में प्रवेश करती है। यहाँ से गंगा का डेल्टाई भाग शुरू हो जाता है। मुर्शिदाबाद शहर से हुगली शहर तक गंगा का नाम भागीरथी नदी तथा हुगली शहर से मुहाने तक गंगा का नाम हुगली नदी है। गंगा का यह मैदान मूलत: एक भू-अभिनति गर्त है जिसका निर्माण मुख्य रूप से हिमालय पर्वतमाला निर्माण प्रक्रिया के तीसरे चरण में लगभग ३-४ करोड़ वर्ष पहले हुआ था। तब से इसे हिमालय और प्रायद्वीप से निकलने वाली नदियाँ अपने साथ लाये हुए अवसादों से पाट रही हैं। इन मैदानों में जलोढ़ की औसत गहराई १००० से २००० मीटर है। इस मैदान में नदी की प्रौढ़ावस्था में बनने वाली अपरदनी और निक्षेपण स्थलाकृतियाँ, जैसे— बालू-रोधका, विसर्प, गोखुर झीलें और गुम्फित नदियाँ पायी जाती हैं।[6]

गंगा की इस घाटी में एक ऐसी सभ्यता का उद्भव और विकास हुआ जिसका प्राचीन इतिहास अत्यन्त गौरवमयी व वैभवशाली है। जहाँ ज्ञान, धर्म, अध्यात्म व सभ्यता-संस्कृति की ऐसी किरण प्रस्फुटित हुई जिससे न केवल भारत, बल्कि समस्त संसार आलोकित हुआ। पाषाण या प्रस्तर युग का जन्म और विकास यहाँ होने के अनेक साक्ष्य मिले हैं। इसी घाटी में रामायण और महाभारत कालीन युग का उद्भव और विलय हुआ। शतपथ ब्राह्मण, पंचविश ब्राह्मण, गौपथ ब्राह्मण, ऐतरेय आरण्यक, कौशितकी आरण्यक, सांख्यायन आरण्यक, वाजसनेयी संहिता और महाभारत इत्यादि में वर्णित घटनाओं से उत्तर वैदिककालीन गंगा घाटी की जानकारी मिलती है। प्राचीन मगध महाजनपद का उद्भव गंगा घाटी में ही हुआ, जहाँ से गणराज्यों की परम्परा विश्व में पहली बार प्रारम्भ हुई। यहीं भारत का वह स्वर्ण युग विकसित हुआ जब मौर्य और गुप्त वंशीय राजाओं ने यहाँ शासन किया।

 

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020

श्रेष्ठ राजनीतिक मूल्यों के प्रतिष्ठाता भगवान परशुराम जी की जयंती पर नमन

श्रेष्ठ राजनीतिक मूल्यों के प्रतिष्ठाता, शासन में मानवीय गरिमा की सर्वोच्चता के पक्षधर, भगवान विष्णु के 'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम जी की जयंती पर उन्हें नमन!
 
 

आपका आशीर्वाद समस्त चराचर जगत को प्राप्त हो, ऐसी कामना है। 

जय श्री परशुराम!

भगवान श्री परशुराम जी की जयंती, समस्त देशवासियों के लिए मंगलकारी हो। 
 

वैश्विक महामारी के इस काल में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती का यह शुभ अवसर, हमें इस चुनौती का दृढ़तापूर्वक सामना करने की सीख देता है।

आप सभी घर पर रहते हुए ही प्रभु आराधना करें। भगवान सभी का कल्याण करेंगे।परशुराम त्रेता युग रामायण काल में एक ब्राह्मण ऋषि के यहां जन्मे थे। जो विष्णु अवतार है
। पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इंदौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ था। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार थे। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर राम कहलाए। वे जमदग्नि का पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किये रहने के कारण वे परशुराम कहलाये। आरम्भिक शिक्षा महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में प्राप्त होने के साथ ही महर्षि ऋचीक से शार्ङ्ग नामक दिव्य वैष्णव धनुष और ब्रह्मर्षि कश्यप से विधिवत अविनाशी वैष्णव मन्त्र प्राप्त हुआ। तदनन्तर कैलाश गिरिश्रृंग पर स्थित भगवान शंकर के आश्रम में विद्या प्राप्त कर विशिष्ट दिव्यास्त्र विद्युदभि नामक परशु प्राप्त किया। शिवजी से उन्हें श्रीकृष्ण का त्रैलोक्य विजय कवच, स्तवराज स्तोत्र एवं मन्त्र कल्पतरु भी प्राप्त हुए। चक्रतीर्थ में किये कठिन तप से प्रसन्न हो भगवान विष्णु ने उन्हें त्रेता में रामावतार होने पर तेजोहरण के उपरान्त कल्पान्त पर्यन्त तपस्यारत भूलोक पर रहने का वर दिया।
भगवान परशुराम।
संबंध स्वयं भगवान
निवासस्थान महेन्द्रगिरि
अस्त्र परशु (फरसा)
जीवनसाथी धारिणी
शास्त्र भागवत पुराण, विष्णु पुराण, रामायण, रामचरितमानस

राजा रवि वर्मा द्वारा परशुराम जी का चित्र।
वे शस्त्रविद्या के महान गुरु थे। उन्होंने भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। उन्होंने एकादश छन्दयुक्त "शिव पंचत्वारिंशनाम स्तोत्र" भी लिखा। इच्छित फल-प्रदाता परशुराम गायत्री है-"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि, तन्नोपरशुराम: प्रचोदयात्।" वे पुरुषों के लिये आजीवन एक पत्नीव्रत के पक्षधर थे। उन्होंने अत्रि की पत्नी अनसूया, अगस्त्य की पत्नी लोपामुद्रा व अपने प्रिय शिष्य अकृतवण के सहयोग से विराट नारी-जागृति-अभियान का संचालन भी किया था। अवशेष कार्यो में कल्कि अवतार होने पर उनका गुरुपद ग्रहण कर उन्हें शस्त्रविद्या प्रदान करना भी बताया गया है।


परसुराम की प्रतिमा
परशुरामजी का उल्लेख रामायण, महाभारत, भागवत पुराणऔर कल्कि पुराण इत्यादि अनेक ग्रन्थों में किया गया है। वे अहंकारी और धृष्ट हैहय वंशी क्षत्रियों का पृथ्वी से २१ बार संहार करने के लिए प्रसिद्ध हैं[2]। वे धरती पर वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहते थे। कहा जाता है कि भारत के अधिकांश ग्राम उन्हीं के द्वारा बसाये गये। जिस मे कोंकण, गोवा एवं केरल का समावेश है। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान परशुराम ने तिर चला कर गुजरात से लेकर केरला तक समुद्र को पिछे धकेल ते हुए नई भूमि का निर्माण किया। और इसी कारण कोंकण, गोवा और केरला मे भगवान परशुराम वंदनीय है। वे भार्गव गोत्र की सबसे आज्ञाकारी सन्तानों में से एक थे, जो सदैव अपने गुरुजनों और माता पिता की आज्ञा का पालन करते थे। वे सदा बड़ों का सम्मान करते थे और कभी भी उनकी अवहेलना नहीं करते थे। उनका भाव इस जीव सृष्टि को इसके प्राकृतिक सौंदर्य सहित जीवन्त बनाये रखना था। वे चाहते थे कि यह सारी सृष्टि पशु पक्षियों, वृक्षों, फल फूल औए समूची प्रकृति के लिए जीवन्त रहे। उनका कहना था कि राजा का धर्म वैदिक जीवन का प्रसार करना है नाकि अपनी प्रजा से आज्ञापालन करवाना। वे एक ब्राह्मण के रूप में जन्में अवश्य थे लेकिन कर्म से एक क्षत्रिय थे। उन्हें भार्गव के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी ज्ञात है कि परशुराम ने अधिकांश विद्याएँ अपनी बाल्यावस्था में ही अपनी माता की शिक्षाओं से सीख ली थीँ (वह शिक्षा जो ८ वर्ष से कम आयु वाले बालको को दी जाती है)। वे पशु-पक्षियों तक की भाषा समझते थे और उनसे बात कर सकते थे। यहाँ तक कि कई खूँख्वार वनैले पशु भी उनके स्पर्श मात्र से ही उनके मित्र बन जाते थे।

उन्होंने सैन्यशिक्षा केवल ब्राह्मणों को ही दी। लेकिन इसके कुछ अपवाद भी हैं जैसे भीष्म और कर्ण।

उनके जाने-माने शिष्य थे -

भीष्म
द्रोण, कौरव-पाण्डवों के गुरु व अश्वत्थामा के पिता एवं
कर्ण।
कर्ण को यह ज्ञात नहीं था कि वह जन्म से क्षत्रिय है। वह सदैव ही स्वयं को शुद्र समझता रहा लेकिन उसका सामर्थ्य छुपा न रह सका। उन्होन परशुराम को यह बात नहीं बताई की वह शुद्र वर्ण के है। और भगवान परशुराम से शिक्षा प्राप्त कर ली। किन्तु परशुराम वर्ण व्यवस्था को अनुचित मानते थे। यदि कर्ण उन्हे अपने शुद्र होने की बात बता भी देते तो भी भगवान परशुराम कर्ण के तेज और सामर्थ्य को देख उन्हे सहर्ष शिक्षा देने को तैयार हो जाते। किन्तु जब परशुराम को इसका ज्ञान हुआ तो उन्होंने कर्ण को यह श्राप दिया की उनका सिखाया हुआ सारा ज्ञान उसके किसी काम नहीं आएगा जब उसे उसकी सर्वाधिक आवश्यकता होगी। इसलिए जब कुरुक्षेत्र के युद्ध में कर्ण और अर्जुन आमने सामने होते है तब वह अर्जुन द्वारा मार दिया जाता है क्योंकि उस समय कर्ण को ब्रह्मास्त्र चलाने का ज्ञान ध्यान में ही नहीं रहा।





प्राचीन काल में कन्नौज में गाधि नाम के एक राजा राज्य करते थे। उनकी सत्यवती नाम की एक अत्यन्त रूपवती कन्या थी। राजा गाधि ने सत्यवती का विवाह भृगुनन्दन ऋषीक के साथ कर दिया। सत्यवती के विवाह के पश्‍चात् वहाँ भृगु ऋषि ने आकर अपनी पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया और उससे वर माँगने के लिये कहा। इस पर सत्यवती ने श्‍वसुर को प्रसन्न देखकर उनसे अपनी माता के लिये एक पुत्र की याचना की। सत्यवती की याचना पर भृगु ऋषि ने उसे दो चरु पात्र देते हुये कहा कि जब तुम और तुम्हारी माता ऋतु स्नान कर चुकी हो तब तुम्हारी माँ पुत्र की इच्छा लेकर पीपलका आलिंगन करना और तुम उसी कामना को लेकर गूलर का आलिंगन करना। फिर मेरे द्वारा दिये गये इन चरुओं का सावधानी के साथ अलग अलग सेवन कर लेना। इधर जब सत्यवती की माँ ने देखा कि भृगु ने अपने पुत्रवधू को उत्तम सन्तान होने का चरु दिया है तो उसने अपने चरु को अपनी पुत्री के चरु के साथ बदल दिया। इस प्रकार सत्यवती ने अपनी माता वाले चरु का सेवन कर लिया। योगशक्‍ति से भृगु को इस बात का ज्ञान हो गया और वे अपनी पुत्रवधू के पास आकर बोले कि पुत्री! तुम्हारी माता ने तुम्हारे साथ छल करके तुम्हारे चरु का सेवन कर लिया है। इसलिये अब तुम्हारी सन्तान ब्राह्मण होते हुये भी क्षत्रिय जैसा आचरण करेगी और तुम्हारी माता की सन्तान क्षत्रिय होकर भी ब्राह्मण जैसा आचरण करेगी। इस पर सत्यवती ने भृगु से विनती की कि आप आशीर्वाद दें कि मेरा पुत्र ब्राह्मण का ही आचरण करे, भले ही मेरा पौत्र क्षत्रिय जैसा आचरण करे। भृगु ने प्रसन्न होकर उसकी विनती स्वीकार कर ली। समय आने पर सत्यवती के गर्भ से जमदग्नि का जन्म हुआ। जमदग्नि अत्यन्त तेजस्वी थे। बड़े होने पर उनका विवाह प्रसेनजित की कन्या रेणुका से हुआ। रेणुका से उनके पाँच पुत्र हुए जिनके नाम थे - रुक्मवान, सुखेण, वसु, विश्‍वानस और परशुराम।

माता पिता भक्त परशुराम
श्रीमद्भागवत में दृष्टान्त है कि गन्धर्वराज चित्ररथ को अप्सराओं के साथ विहार करता देख हवन हेतु गंगा तट पर जल लेने गई रेणुका आसक्त हो गयी और कुछ देर तक वहीं रुक गयीं। हवन काल व्यतीत हो जाने से क्रुद्ध मुनि जमदग्नि ने अपनी पत्नी के आर्य मर्यादा विरोधी आचरण एवं मानसिक व्यभिचार करने के दण्डस्वरूप सभी पुत्रों को माता रेणुका का वध करने की आज्ञा दी।

अन्य भाइयों द्वारा ऐसा दुस्साहस न कर पाने पर पिता के तपोबल से प्रभावित परशुराम ने उनकी आज्ञानुसार माता का शिरोच्छेद एवं उन्हें बचाने हेतु आगे आये अपने समस्त भाइयों का वध कर डाला। उनके इस कार्य से प्रसन्न जमदग्नि ने जब उनसे वर माँगने का आग्रह किया तो परशुराम ने सभी के पुनर्जीवित होने एवं उनके द्वारा वध किए जाने सम्बन्धी स्मृति नष्ट हो जाने का ही वर माँगा।

पिता जमदग्नि की हत्या और परशुराम का प्रतिशोध

सहस्त्रार्जुन से युद्धरत परशुराम का एक चित्र
कथानक है कि हैहय वंशाधिपति का‌र्त्तवीर्यअर्जुन (सहस्त्रार्जुन) ने घोर तप द्वारा भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न कर एक सहस्त्र भुजाएँ तथा युद्ध में किसी से परास्त न होने का वर पाया था। संयोगवश वन में आखेट करते वह जमदग्निमुनि के आश्रम जा पहुँचा और देवराज इन्द्र द्वारा उन्हें प्रदत्त कपिला कामधेनु की सहायता से हुए समस्त सैन्यदल के अद्भुत आतिथ्य सत्कार पर लोभवश जमदग्नि की अवज्ञा करते हुए कामधेनु को बलपूर्वक छीनकर ले गया।

कुपित परशुराम ने फरसे के प्रहार से उसकी समस्त भुजाएँ काट डालीं व सिर को धड़ से पृथक कर दिया। तब सहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने प्रतिशोध स्वरूप परशुराम की अनुपस्थिति में उनके ध्यानस्थ पिता जमदग्नि की हत्या कर दी। रेणुका पति की चिताग्नि में प्रविष्ट हो सती हो गयीं। इस काण्ड से कुपित परशुराम ने पूरे वेग से महिष्मती नगरी पर आक्रमण कर दिया और उस पर अपना अधिकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पूरे इक्कीस बार इस पृथ्वी से क्षत्रियों का विनाश किया। यही नहीं उन्होंने हैहय वंशी क्षत्रियों के रुधिर से स्थलत पंचक क्षेत्र के पाँच सरोवर भर दिये और पिता का श्राद्ध सहस्त्रार्जुन के पुत्रों के रक्त से किया। अन्त में महर्षि ऋचीक ने प्रकट होकर परशुराम को ऐसा घोर कृत्य करने से रोका।

इसके पश्चात उन्होंने अश्वमेघ महायज्ञ किया और सप्तद्वीप युक्त पृथ्वी महर्षि कश्यप को दान कर दी। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने देवराज इन्द्र के समक्ष अपने शस्त्र त्याग दिये और सागर द्वारा उच्छिष्ट भूभाग महेन्द्र पर्वत पर आश्रम बनाकर रहने लगे।

हैहयवंशी क्षत्रियों का विनाश
माना जाता है कि परशुराम ने 21 बार हैहयवंशी क्षत्रियों को समूल नष्ट किया था। क्षत्रियों का एक वर्ग है जिसे हैहयवंशी समाज कहा जाता है यह समाज आज भी है। इसी समाज में एक राजा हुआ था सहस्त्रार्जुन। परशुराम ने इसी राजा और इसके पुत्र और पौत्रों का वध किया था और उन्हें इसके लिए 21 बार युद्ध करना पड़ा था।

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

संस्कृत के शब्दो को हिन्दी और अंग्रेज़ी में जाने।

💐
हरी:ॐ               -           रामराम  (hello)

नमस्कारः          -           नमस्कार  (hi, hello)

सुप्रभातं             -           सुप्रभात  (good morning)

पुनर्मिलामः        -           फिर मिलेंगे  (see you)

शुभरात्रि:            -           शुभरात्री (good night)

श्रीमान्               -            श्रीमान्   (Mr)

क्षम्यतां              -           क्षमा कीजिये (pardon)

चिन्ता मास्तु      -          चिंता नहीं (don't worry)

धन्यवादाः          -          आभार (thanks)

स्वागतं              -           स्वागत हो (welcome)

उत्तमं                -          उत्तम (nice/great)

आगच्छतु           -          आइये (come)

उपविशतु            -           बैठीये (sit)

अपि कुशलम्      -           (सब) कुशल है ? (everyone fine?)

सर्वं कुशलम्       -            सब कुशल है (everyone fine)

क: विशेष:?        -            क्या विशेष ? (something special)

कथयतु              -            कहिये (tell)

चिरात् आगमनम्     -      बहोत दिनों बाद आये (came after long time)

पुनः आगच्छतु         -      फिर आना (come again)

अस्तु, नमस्कारः      -      ठीक है ,नमस्कार (ok, namaskar)

जानामि भो: !           -      पता है रे ! (i know that !)

मा विस्मरतु             -      भूलना मत  (do not forget)

कथम् अस्ति?          -       कैसे हो ? (how are you)

सर्वथा मास्तु            -       बिलकुल नहीं (nowise)

भवतु                       -       ठीक है (ok)

तथापि..                   -       फिर भी (still)

स्मरति खलु?           -       ध्यान में है ना ? (remember ?)

मौनमेव उचितम्      -       चुप रहनाही ठीक (better to be silent)

यथेष्टम् अस्ति        -       भरपूर है (there is enough)

भीति: मास्तु            -       घबराइए मत (do not panic)

अग्रे गच्छतु             -       आगे जाइए (go ahead)

समाप्तम्                -        समाप्त (end)

तदनन्तरं                -       बाद में (after that/this)

भवान् /भवति कुतः आगच्छति? -         आप कहासे आ रहे हो ? (where are you coming from?)

अहं विद्यालयतः आगच्छामि    -          मैं विद्यालय से आरहा हु (i am coming from school)

भवान् कुत्र गच्छति ?                 -          आप कहा जा रहे हो ?(where are you going)

अहं गृहं गच्छामि                       -          मैं घर जा रहा हु (i am going home)

अध्ययनं कथम् प्रचलति ?         -           पढाई कैसी चल रही है? (how is study going?)

सम्यक् प्रचलति                        -           अच्छी चल रही है (going well)

कार्यं कथम् प्रचलति ?                -           काम कैसे चल रहा है?(how is work going?)

यथापूर्वं                                     -           हमेशा की तरह (same as always)

मुखं क्षालितं किम् ?                   -            मुह धोया क्या? (do yo washed face?)    

मुखं क्षालितं, दुग्धं ददातु            -            मुह धोलिया,दूध देना (washed face, give me milk)

अस्तु, स्विकरोतु                        -            ठीक है, ले (ok, take it)

दुग्धं पीत्वा पठामि                     -            दूध पीकर पढाई करता/करती हु (after taking milk, i will 

                                                               study)
अम्ब! अहं प्रथमं स्नानं करोमि   -             माँ,मैं पहले स्नान करूँगा (mother, i will take bath first)

मास्तु, सः/सा करोतु                   -             नहीं, उसे करने दे (no, let him/her do)

अम्ब! बुभुक्षा भवति                   -             माँ,भूक लगी है (mother, {i am} hungry)

भवतु,स्नानं कृत्वा शीघ्रम् आगच्छतु -        ठीक है,स्नान करके जल्दी आ (ok, come fast after taking
                                                          
भोजनं सिद्धं किं?                        -              भोजन तैयार है क्या ? (is the meal ready?)

विद्यालयस्य विलम्बः भवति     -              पाठशाला को देरी हो रही है (its being late to school)

सिद्धमेव                                     -              तैयार ही है (its ready)

अम्ब! मम युतकं कुत्र ?              -           माँ, मेरा कुर्ता कहा है? (mother,where is my shirt?)

नागदन्ते स्यात्, पश्य                -           खूंटी पर होगा, देख (would be on hanger,see)

अम्ब! अहम् विद्यालयं गच्छामि -          माँ, मैं पाठशाला में जाता हु (mother, I go to school)

समय: अस्ति, अनन्तरं गच्छ      -          समय है, बाद में जा (there is sometime, go later)

न, विलम्ब: अभवत्                    -          नहीं, देर हो गयी (no, its late)

आगमनसमये जागरूकः भव       -          आते समय सावधानी रखना (take care while coming

30अप्रैल के बाद तीनों मानित विश्वविद्यालय केन्दिय विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगें।

30अप्रैल के बाद तीनों मानित विश्वविद्यालय केन्दिय विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगें।

आगामिनि अप्रैलत्रिंशति दिनाङ्के त्रय़ः केन्द्रीयाः संस्कृतविश्वविश्वविद्यालयाः कार्यारम्भं करिष्यन्ति अर्थात् राष्ट्रियसंस्कृतसंस्थानम्(देहली) श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रियसंस्कृतविद्यापीठम्(देहली) राष्ट्रियसंस्कृतविद्यापीठम्(तिरुपति) इति एतानि त्रीणि तस्मात् दिनाङ्कात् केन्द्रीयविश्वविद्यालयनाम्ना कार्यं करिष्यन्ति। इदानीं तानि मानितविश्वविद्यालयाः सन्ति। इतः परं केन्द्रीयविश्वविद्यालयाः भविष्यन्ति। तेषां विश्वविद्यालयानां स्थापनाय विधेः पारणं लोकसभायां राज्यसभायां च सर्वेषां राजनैतिकदलानाम् अविरोधसमर्थनेन अभवत् इति कश्चन विशेषः। तस्मिन् सन्दर्भे केचन सांसदाः संसदि भाषणे संस्कृतभारत्याः उल्लेखं कृतवन्तः। किञ्च त्रयः अपि कुलपतयः – प्रा. परमेश्वर नारायण शास्त्री, प्रा. रमेशकुमार पाण्डे तथा च प्रा मुरलीधर शर्मा - संस्कृतभारत्याः कार्यकर्तारः इति अपरः विशेषः। अत्र अन्यः अपि कश्चन अंशः उल्लेखनीयः अस्ति। संस्कृतभारत्याः नवत्रिंशतः वर्षाणां मौनतपसः अपरोक्षपरिणामाः एतादृशाः असंख्याः सन्ति। तदर्थं सद्यःकाले कुत्र अपि संस्कृतभारत्याः उल्लेखः न भवेत् चेत् अपि भविष्यत्काले इतिहाससंशोधकाः कुर्युः एव। किञ्च यदा जनाः स्वेन अकृतं कार्यम् अपि स्वेन कृतम् इति दर्शयन्ति, यशः स्वयं स्वीकुर्वन्ति च इति स्थितिः अस्ति तादृशे अपि समये आत्मनः ख्यापनं संस्कृतभारत्याः चरित्रे एव नास्ति इति एतद् संस्कृतभारत्याः वैशिष्ट्यम् इति सः अन्यः एव विषयः। आस्तां तावत् सः विषयः। प्रकृतं ते त्रयः अपि कुलपतयः एतस्य़ै सफलतायै, तेषां श्रमाय, तेषां कार्यकुशलतायै च विशेषतया अभिनन्दनीयाः।

वस्तुतः ते त्रयः अपि तेषु एव विश्वविद्यालयेषु कुलपतिरूपेण पुनर्नियुक्त्यर्थम् अत्यन्तं योग्याः। यद्यपि कुलपतिनियुक्तिः मम अधिकारविषयः न, रुचिविषयः अपि न, अद्यपर्यन्तम् एतादृशं महत्त्वभूतं विषयं सार्वजनिकरूपेण अहं न चर्चितवान् च तथापि अद्य संस्कृतज्ञैः संस्कृतहितं मनसि निधाय वस्तुनिष्ठरूपेण, न तु व्यक्तिनिष्ठरूपेण, वैचारिकं मन्थनं करणीयम् इत्यतः अस्य लेखस्य गौणविषयरूपेण एतं विचारं प्रस्तुतवान्। ते त्रयः यदा कुलपतिरूपेण पदभारं गृहीतवन्तः तदा त्रिषु अपि विश्वविद्यालयेषु एतावत्यः समस्याः आसन् यत् इतःपरं यदा कदापि तेषां विश्वविद्यालयानाम् उद्धारः अशक्यः इति वातावरणम् आसीत्। परन्तु एते त्रयः स्वीयेन समर्थनेतृत्वकौशलेन, वैयक्तिकचरित्रेण च न केवलं प्रत्येकं विश्वविद्यालयं समस्याभ्यः बहिः आनीतवन्तः अपि तु प्रगतिपथे एतावद्दूरम् आनीतवन्तः अपि। (अन्ये अपि केचन भूतपूर्वाः वर्तमानाः च महान्तः कुलपतयः देशे सन्ति येषां विषये अहम् अग्रे लिखेयम्।) अतः दूरदृष्टिमतां संस्कृतदृष्टिमतां प्राचीनार्वाचीनदृष्टिमतां कार्यसाधनकुशलानाम् एतेषां त्रयाणां पुनर्नियुक्तिः तेषां त्रयाणां विश्वविद्यालयानां योगक्षेमाय भवेत्। एतस्य अर्थः एवं नास्ति यद् एतेषाम् अपेक्षया समर्थतराः अन्ये न सन्ति इति। अवश्यं स्युः। परन्तु यदा केचन त्रिवारं चतुर्वारं कुलपतिरूपेण पुनः पुनः नियुक्ताः, य़त् च न उचितम्, तदा द्वितीयवारं नियुक्तिः न असमीचीना। किञ्च तेषां त्रयाणां विश्वविद्यालयानां कश्चन निर्णायकः घट्टः इदानीम् अस्ति। वर्तमानैः कुलपतिभिः बहूनि उत्तमानि कार्याणि आरब्धानि, तेषां भविष्यतः चिन्तनम् अत्यन्तं सम्यक् अस्ति, अतः मया तेषां पुनर्निय़ुक्त्यर्थं समर्थनं क्रियमाणम् अस्ति। परन्तु कश्चन यः कस्मिंश्चित् विश्वविद्यालये इदानीं कुलपतिरूपेण नियुक्तः अस्ति परन्तु सः मध्यकाले एव अन्यस्मिन् स्वानुकूलतरे अथवा महत्तरे विश्वविद्यालये कुलपतिः भवितुम् इच्छति चेत् तद् अयोग्यम्। तेन तत्र अवधिः पूर्णः करणीयः। अन्यथा बह्व्यः समस्याः उत्पद्येरन्। ये कुलपतिपदेषु दृष्टिमन्तः श्रेष्ठाः प्राध्यापकाः स्युः तेषां मम एतादृशलेखनेन कदाचित् दुःखं भवेत्। अहं तेषां क्षमां प्रार्थये। मम लेखनमात्रेण ये केपि कुलपतयः न भविष्यन्ति अपि, तत्र मम पात्रं किमपि न भवेत् अपि। अतः अपि कुलपतिपदकाङ्क्षिभिः अभ्यर्थिभिः चिन्ता करणीया नास्ति।

spf इदानीं मुख्यविषयम् आगच्छामः। पूर्वं ते त्रयः विश्वविद्यालयाः मानिताः आसन्, इदानीं केन्द्रीयाः अभवन्, तेन कः भेदः भविष्यति इति पृष्टे सति विनोदेन उत्तरं वक्तव्य़ं चेत् पूर्वं ते त्रयः अपि नपुंसकलिङ्गाः आसन् इदानीं पुंलिङ्गाः भविष्यन्ति। (संस्थानं विद्यापीठम् इत्यादिस्थाने विश्वविद्यालयः इति।) परिसरेषु नामफलकानां परिवर्तनं भविष्यति। पाठने तु पूर्वमपि वेदान्तसारः भूषणसारः तर्कसङ्ग्रहः अर्थसङ्ग्रहः इत्यादीनां सारसङ्ग्रहाणां पाठनं भवति स्म इतःपरम् अपि तेषाम् एव भविष्यति। परन्तु विश्वविद्यालयस्य प्रतिष्ठा अधिका भवेत्, धनम् अधिकं लभ्येत, भवनानि, निय़ुक्तयः, योजनाः, सौकर्याणि, साधनानि च अधिकानि स्युः। यदा कदा अपि नूतनं किञ्चित् सृज्यते तदा उत्तमाः संभावनाः अपि अधिकाः भविष्यन्ति इति एषः महान् अवसरः एव।

परन्तु मूलभूतः प्रश्नः अन्यः कश्चन अस्ति यः अस्माकं सर्वेषां चर्चाविषयः त्वरितकार्यविषयः च भवेत्। तन्नाम, विश्वविद्यालयस्य स्थापनं नाम दृढमूलाधारनिर्माणं विना मृदुमृत्तिकायाः उपरि बह्वट्टभवननिर्माणम् इव। संस्कृतशिक्षणस्य संस्कृताधारितायाः आजीविकायाः अवसरस्य च आधारभूतक्षेत्रम् अस्ति विद्यालयीयशिक्षाविभागः। तत्र तु दिने दिने संस्कृतस्य सर्वविधा क्षतिः वेगेन प्रचलन्ती अस्ति। तद्विषये अपेक्षितं यत् किमपि कार्यम् अपेक्षितपरिमाणेन न प्रचलति। सर्वेषां संस्कृतक्षेत्रप्रमुखाणाम् अवधानं शक्तिः, समयः च कुलपतिनियुक्तिषु, प्राध्यापकनियुक्तिषु, विविधपुरस्काराणां प्राप्तौ, संगोष्ठीसम्मेलनादिषु च व्ययीक्रियमाणा अस्ति। अतः आधारं विना निर्माणं पतनाय भवेत्। तेन सह एतद् अपि भवेत् यत् राज्याधीनानां संस्कृतमहाविद्यालयानां विश्वविद्यालयानां च छात्राः विविधकारणैः एतेषु त्रिषु केन्द्रीयविश्वविद्यालयेषु प्रवेशं स्वीकुर्युः येन राज्याधीनाः संस्थाः क्रमशः रिक्ततां गच्छेयुः यथा इदानीं सामान्यविश्वविद्यालयानां संस्कृतविभागाः पिधीयमानाः सन्ति, य़था राज्यसंस्कृतमहाविद्यालयानां छात्राः त्रयाणां मानितविश्वविश्वविद्यानां परिसरेषु एतावता एव गच्छन्तः सन्ति तथा। अतः केन्द्रीयविश्वविद्यालयानां स्थापनस्य उत्सवोत्सुकता बहुषु नास्ति।

अयं कश्चन सन्धिकालः। कोरोनाकारणेन न केवलं भारतस्य अपि तु जगतः एव चिन्तनविधानं शिक्षणविधानं जीवनविधानम् इत्यादिषु महन्ति परिवर्तनानि भविष्यन्ति येषु विषयेषु अहम् अग्रे लेखिष्यामि। एतस्मिन् समये एव त्रयाणां विश्वविद्यालयानां केन्द्रीयत्वसिद्धेः सन्धिकालः अपि। अन्ये अपि केचन विशेषप्रसङ्गाः सद्यः आगमिष्यन्ति येषां विषये एतस्मिन् जालपुटे अहं काले काले लिखन् भविष्यामि। एवं नवनिर्माणाय बहवः अवसराः सन्ति। तदर्थं वयसा मनसा वा नवयुवकाः नवचिन्तकाः आवश्यकाः। जगन्माता संस्कृतमाता तादृशानाम् अन्वेषणं विश्वविद्यालयेषु महाविद्यालयेषु विद्यालयेषु च कुर्वती अस्ति। कृपया मातुः आह्वानम् आकर्ण्यताम्।
************************
 By :- Chamu Krishna Shastry

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने पिता के निधन के बाद भी अन्तिम संस्कार में नहीं जा रहें हैं उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ जनता की सेवा में लगे हैं

दुःखद समाचार है 
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के पिता श्री आंनद सिंह विष्ट जी का देहांत हो गया है । 
🙏
भगवान से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

॥ ॐ शांति शांति॥
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपने पिता के निधन के बाद भी अन्तिम संस्कार में नहीं जा रहें हैं उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ जनता की सेवा में लगे हैं
किसी भी जाति-समाज-राष्ट्र या व्यक्ति की परीक्षा संकटकालीन घड़ियाँ होती है ! आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य पिता दिल्ली में दिवंगत हो गए ! सनातन संस्कारों में संन्यस्त होते समय ही एक साधु स्वयं अपने हाथों से अपना व अपने समस्त संसारी सम्बन्धों का पिंडदान कर देता है ! आज मुख्यमंत्री को जब अपने पूर्वाश्रम के पिता के दिवंगत हो जाने का समाचार मिला तो वे प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ कोरोना संकट पर बैठक कर रहे थे ! मुख्यमंत्री व सभी अधिकारियों ने सूचना सुनी तो मुख्यमंत्री से सबने बैठक कुछ देर के लिए रोक देने को कहा ! किंतु मुख्यमंत्री ने न केवल बैठक जारी रखी, सारे सरकारी काम पूरे किए और फिर अपने शोक संदेश में कहा कि वे प्रदेश के नागरिकों के साथ जब तक कोरोना को पराजित नहीं कर लेंगे कहीं नहीं जाएँगे, अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं ! 


@myogiadityanath द्वारा दिखाए गए इस अप्रतिम धैर्य व उत्तरदायित्व बोध पर मुझे व तेईस करोड़ प्रदेशवासियों को गर्व है ! चाहे वे पूर्वाश्रम के ही हों किंतु पिता तो पिता ही होते हैं ! ईश्वर आपके पिता को अपने चरणों में स्थान दे व आपके परिजनों को इस शोकाकुल समय में धैर्य प्रदान करे 🙏 ॐ शान्ति ॐ 🙏
(लोकतंत्र में सत्ता व सत्ताधीशों की आलोचना, जागरूक नागरिकों, कवियों, चिंतकों, पत्रकारों व बुद्धिजीवियों का अधिकार है किंतु.....कोई भी अगर कुछ भी अच्छा करें तो उसकी सराहना भी कर्तव्य है ! )

शनिवार, 18 अप्रैल 2020

राजा विक्रमादित्य के नवरत्न

राजा विक्रमादित्य के नवरत्न
राजा विक्रमादित्य के दरबार के नवरत्नों के विषय में बहुत कुछ पढ़ा-देखा जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते हैं कि आखिर ये नवरत्न थे कौन-कौन।

राजा विक्रमादित्य के दरबार में मौजूद नवरत्नों में उच्च कोटि के कवि, विद्वान, गायक और गणित के प्रकांड पंडित शामिल थे, जिनकी योग्यता का डंका देश-विदेश में बजता था। चलिए जानते हैं कौन थे।

ये हैं नवरत्न –

1–धन्वन्तरि-
नवरत्नों में इनका स्थान गिनाया गया है। इनके रचित नौ ग्रंथ पाये जाते हैं। वे सभी आयुर्वेद चिकित्सा शास्त्र से सम्बन्धित हैं। चिकित्सा में ये बड़े सिद्धहस्त थे। आज भी किसी वैद्य की प्रशंसा करनी हो तो उसकी ‘धन्वन्तरि’ से उपमा दी जाती है।

2–क्षपणक-
जैसा कि इनके नाम से प्रतीत होता है, ये बौद्ध संन्यासी थे।
इससे एक बात यह भी सिद्ध होती है कि प्राचीन काल में मन्त्रित्व आजीविका का साधन नहीं था अपितु जनकल्याण की भावना से मन्त्रिपरिषद का गठन किया जाता था। यही कारण है कि संन्यासी भी मन्त्रिमण्डल के सदस्य होते थे।
इन्होंने कुछ ग्रंथ लिखे जिनमें ‘भिक्षाटन’ और ‘नानार्थकोश’ ही उपलब्ध बताये जाते हैं।

3–अमरसिंह-
ये प्रकाण्ड विद्वान थे। बोध-गया के वर्तमान बुद्ध-मन्दिर से प्राप्य एक शिलालेख के आधार पर इनको उस मन्दिर का निर्माता कहा जाता है। उनके अनेक ग्रन्थों में एक मात्र ‘अमरकोश’ ग्रन्थ ऐसा है कि उसके आधार पर उनका यश अखण्ड है। संस्कृतज्ञों में एक उक्ति चरितार्थ है जिसका अर्थ है ‘अष्टाध्यायी’ पण्डितों की माता है और ‘अमरकोश’ पण्डितों का पिता। अर्थात् यदि कोई इन दोनों ग्रंथों को पढ़ ले तो वह महान् पण्डित बन जाता है।

4–शंकु –
इनका पूरा नाम ‘शङ्कुक’ है। इनका एक ही काव्य-ग्रन्थ ‘भुवनाभ्युदयम्’ बहुत प्रसिद्ध रहा है। किन्तु आज वह भी पुरातत्व का विषय बना हुआ है। इनको संस्कृत का प्रकाण्ड विद्वान् माना गया है।

5–वेतालभट्ट –
विक्रम और वेताल की कहानी जगतप्रसिद्ध है। ‘वेताल पंचविंशति’ के रचयिता यही थे, किन्तु कहीं भी इनका नाम देखने सुनने को अब नहीं मिलता। ‘वेताल-पच्चीसी’ से ही यह सिद्ध होता है कि सम्राट विक्रम के वर्चस्व से वेतालभट्ट कितने प्रभावित थे। यही इनकी एक मात्र रचना उपलब्ध है।

6–घटखर्पर –
जो संस्कृत जानते हैं वे समझ सकते हैं कि ‘घटखर्पर’ किसी व्यक्ति का नाम नहीं हो सकता। इनका भी वास्तविक नाम यह नहीं है। मान्यता है कि इनकी प्रतिज्ञा थी कि जो कवि अनुप्रास और यमक में इनको पराजित कर देगा उनके यहां वे फूटे घड़े से पानी भरेंगे। बस तब से ही इनका नाम ‘घटखर्पर’ प्रसिद्ध हो गया और वास्तविक नाम लुप्त हो गया।

इनकी रचना का नाम भी ‘घटखर्पर काव्यम्’ ही है। यमक और अनुप्रास का वह अनुपमेय ग्रन्थ है।
इनका एक अन्य ग्रन्थ ‘नीतिसार’ के नाम से भी प्राप्त होता है।

7–कालिदास –
ऐसा माना जाता है कि कालिदास सम्राट विक्रमादित्य के प्राणप्रिय कवि थे। उन्होंने भी अपने ग्रन्थों में विक्रम के व्यक्तित्व का उज्जवल स्वरूप निरूपित किया है। कालिदास की कथा विचित्र है। कहा जाता है कि उनको देवी ‘काली’ की कृपा से विद्या प्राप्त हुई थी। इसीलिए इनका नाम ‘कालिदास’ पड़ गया। संस्कृत व्याकरण की दृष्टि से यह कालीदास होना चाहिए था किन्तु अपवाद रूप में कालिदास की प्रतिभा को देखकर इसमें उसी प्रकार परिवर्तन नहीं किया गया जिस प्रकार कि ‘विश्वामित्र’ को उसी रूप में रखा गया।

जो हो, कालिदास की विद्वता और काव्य प्रतिभा के विषय में अब दो मत नहीं है। वे न केवल अपने समय के अप्रितम साहित्यकार थे अपितु आज तक भी कोई उन जैसा अप्रितम साहित्यकार उत्पन्न नहीं हुआ है। उनके चार काव्य और तीन नाटक प्रसिद्ध हैं। शकुन्तला उनकी अन्यतम कृति मानी जाती है।

8–वराहमिहिर –
भारतीय ज्योतिष-शास्त्र इनसे गौरवास्पद हो गया है। इन्होंने अनेक ग्रन्थों का प्रणयन किया है। इनमें-‘बृहज्जातक‘, सुर्यसिद्धांत, ‘बृहस्पति संहिता’, ‘पंचसिद्धान्ती’ मुख्य हैं। गणक तरंगिणी’, ‘लघु-जातक’, ‘समास संहिता’, ‘विवाह पटल’, ‘योग यात्रा’, आदि-आदि का भी इनके नाम से उल्लेख पाया जाता है।

9–वररुचि-
कालिदास की भांति ही वररुचि भी अन्यतम काव्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। ‘सदुक्तिकर्णामृत’, ‘सुभाषितावलि’ तथा ‘शार्ङ्धर संहिता’, इनकी रचनाओं में गिनी जाती हैं।
इनके नाम पर मतभेद है। क्योंकि इस नाम के तीन व्यक्ति हुए हैं उनमें से-
1.पाणिनीय व्याकरण के वार्तिककार-वररुचि कात्यायन,
2.‘प्राकृत प्रकाश के प्रणेता-वररुचि
3.सूक्ति ग्रन्थों में प्राप्त कवि-वररूचि

18 अप्रैल के दिन विश्वविरासत दिवस मनाया जाता है



यूनेस्को द्वारा सन 1983 से 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य  दुनिया भर की सांस्कृतिक विरासत का प्रसार व संरक्षण करना है।

वर्तमान में सम्पूर्ण विश्व मे 1121 विश्व विरासत स्थल हैं जिनमें 869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक व 39 मिश्रित विरासतें हैं। भारतवर्ष का विश्व विरासत सूची में 6ठवाँ स्थान है। हमारे देश मे कुल 38 विश्व विरासत स्थल हैं जिनमें 30 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक व 01 मिश्रित विरासत स्थल हैं।

भारतीय उपमहाद्वीप प्राचीन काल से ही न केवल अपनी संस्कृति व प्राकृतिक धरोहर के बलबूते शिखर पर रहा है वरन ज्ञान-विज्ञान में भी विश्वगुरु रहा है। इसी का एक उदाहरण  प्राचीन नालन्दा महाविहार के अवशेष हैं जो कि यूनेस्को द्वारा वर्ष 2016 में विश्व विरासत घोषित किये गए। प्राचीन नालंदा विश्विद्यालय पांचवीं से बारहवीं सदी तक भारतीय उपमहाद्वीप में उच्च शिक्षा का केंद्र रहा है। इसको विश्व  का प्रथम आवासीय विश्वविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है। माना जाता है कि यहाँ 2000 शिक्षक 10000 से भी अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों को शिक्षा प्रदान करते थे। 

सातवीं शताब्दी में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग भी यहां शिक्षा के लिए आए थे। यहां आज भी 14 हेक्टेयर भूमि में स्तूप, चैत्य,मंदिर व विहारों के अवशेष इसके यशगाथा का बखान करते नजर आते हैं। तुर्क आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी द्वारा 1193 ई0 में इस विश्वविद्यालय को आग की भेंट चढ़ा दिया गया। इस विश्वविद्यालय में रत्नसागर, रत्नोदधि व रत्नरंजित नामक तीन विशाल पुस्तकालय थे जिनमें पुस्तकों की संख्या का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि ये पुस्तकालय आग लगने पर 6 माह तक जलते रहे।
नालन्दा विश्व विरासत स्थल बिहार प्रदेश में बोधगया से 62 व पटना से 90 किमी0 की दूरी पर स्तिथ है।

आइए, विश्व विरासत दिवस के अवसर पर हम अपनी गौरवमयी श्रेष्ठ विरासत का आने वाली पीढ़ी से परिचय करवाएं ताकि वे अपनी सभ्यता और इतिहास से भली भांति परिचित हो सके और हमारी समृद्ध एवं विविध ऐतिहासिक विरासतों को संजोए रखने एवं सरंक्षण करने का संकल्प लें।

संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी क्यो कहा गया है

!!!---: संस्कृत :---!!!
================

संस्कृत में 1700 धातुएं, 70 प्रत्यय और 80 उपसर्ग हैं, इनके योग से जो शब्द बनते हैं, उनकी संख्या 27 लाख 20 हजार होती है। यदि दो शब्दों से बने सामासिक शब्दों को जोड़ते हैं तो उनकी संख्या लगभग 769 करोड़ हो जाती है।

 संस्कृत इंडो-यूरोपियन लैंग्वेज की सबसे प्राचीन भाषा है और सबसे वैज्ञानिक_भाषा भी है। इसके सकारात्मक तरंगों के कारण ही ज्यादातर श्लोक संस्कृत में हैं। भारत में संस्कृत से लोगों का जुड़ाव खत्म हो रहा है लेकिन विदेशों में इसके प्रति रुझाान बढ़ रहा है।
ब्रह्मांड में सर्वत्र गति है। गति के होने से ध्वनि प्रकट होती है । ध्वनि से शब्द परिलक्षित होते हैं और शब्दों से भाषा का निर्माण होता है। आज अनेकों भाषायें प्रचलित हैं । किन्तु इनका काल निश्चित है कोई सौ वर्ष, कोई पाँच सौ तो कोई हजार वर्ष पहले जन्मी। साथ ही इन भिन्न भिन्न भाषाओं का जब भी जन्म हुआ, उस समय अन्य भाषाओं का अस्तित्व था। अतः पूर्व से ही भाषा का ज्ञान होने के कारण एक नयी भाषा को जन्म देना अधिक कठिन कार्य नहीं है। किन्तु फिर भी साधारण मनुष्यों द्वारा साधारण रीति से बिना किसी वैज्ञानिक आधार के निर्माण की गयी सभी भाषाओं मे भाषागत दोष दिखते हैं । ये सभी भाषाए पूर्ण शुद्धता,स्पष्टता एवं वैज्ञानिकता की कसौटी पर खरी नहीं उतरती। क्योंकि ये सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे की बातों को समझने के साधन मात्र के उद्देश्य से बिना किसी सूक्ष्म वैज्ञानिकीय चिंतन के बनाई गयी। किन्तु मनुष्य उत्पत्ति के आरंभिक काल में, धरती पर किसी भी भाषा का अस्तित्व न था।

  तो सोचिए किस प्रकार भाषा का निर्माण संभव हुआ होगा?

शब्दों का आधार ध्वनि है, तब ध्वनि थी तो स्वाभाविक है शब्द भी थे। किन्तु व्यक्त नहीं हुये थे, अर्थात उनका ज्ञान नहीं था।

 प्राचीन ऋषियों ने मनुष्य जीवन की आत्मिक एवं लौकिक उन्नति व विकास में शब्दो के महत्व और शब्दों की अमरता का गंभीर आकलन किया । उन्होने एकाग्रचित्त हो ध्वानपूर्वक, बार बार मुख से अलग प्रकार की ध्वनियाँ उच्चारित की और ये जानने में प्रयासरत रहे कि मुख-विवर के किस सूक्ष्म अंग से ,कैसे और कहाँ से ध्वनि जन्म ले रही है। तत्पश्चात निरंतर अथक प्रयासों के फलस्वरूप उन्होने परिपूर्ण, पूर्ण शुद्ध,स्पष्ट एवं अनुनाद क्षमता से युक्त ध्वनियों को ही भाषा के रूप में चुना । सूर्य के एक ओर से 9 रश्मिया निकलती हैं और सूर्य के चारो ओर से 9 भिन्न भिन्न रश्मियों के निकलने से कुल निकली 36 रश्मियों की ध्वनियों पर संस्कृत के 36 स्वर बने और इन 36 रश्मियो के पृथ्वी के आठ वसुओ से टकराने से 72 प्रकार की ध्वनि उत्पन्न होती हैं । जिनसे संस्कृत के 72 व्यंजन बने। इस प्रकार ब्रह्माण्ड से निकलने वाली कुल 108 ध्वनियों पर संस्कृत की वर्णमाला आधारित है। ब्रह्मांड की इन ध्वनियों के रहस्य का ज्ञान वेदों से मिलता है। इन ध्वनियों को नासा ने भी स्वीकार किया है जिससे स्पष्ट हो जाता है कि प्राचीन ऋषि मुनियों को उन ध्वनियों का ज्ञान था और उन्ही ध्वनियों के आधार पर उन्होने पूर्णशुद्ध भाषा को अभिव्यक्त किया। *अतः प्राचीनतम आर्यभाषा जो ब्रह्मांडीय_संगीत थी उसका नाम "संस्कृत" पड़ा*। संस्कृत – संस् + कृत् अर्थात 
श्वासों_से_निर्मित अथवा साँसो से बनी एवं स्वयं से कृत , जो कि ऋषियों के ध्यान लगाने व परस्पर संपर्क से अभिव्यक्त हुयी*।

कालांतर में पाणिनी ने नियमित व्याकरण के द्वारा संस्कृत को परिष्कृत एवं सर्वम्य प्रयोग में आने योग्य रूप प्रदान किया। पाणिनीय_व्याकरण ही संस्कृत का प्राचीनतम व सर्वश्रेष्ठ व्याकरण है*। दिव्य व दैवीय गुणों से युक्त, अतिपरिष्कृत, परमार्जित, सर्वाधिक व्यवस्थित, अलंकृत सौन्दर्य से युक्त , पूर्ण समृद्ध व सम्पन्न , पूर्णवैज्ञानिक देववाणी *संस्कृत – मनुष्य की आत्मचेतना को जागृत करने वाली, सात्विकता में वृद्धि , बुद्धि व आत्मबलप्रदान करने वाली सम्पूर्ण विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है*। अन्य सभी भाषाओ में त्रुटि होती है पर इस भाषा में कोई त्रुटि नहीं है। इसके उच्चारण की शुद्धता को इतना सुरक्षित रखा गया कि सहस्त्रों वर्षो से लेकर आज तक वैदिक मन्त्रों की ध्वनियों व मात्राओं में कोई पाठभेद नहीं हुआ और ऐसा सिर्फ हम ही नहीं कह रहे बल्कि विश्व के आधुनिक विद्वानों और भाषाविदों ने भी एक स्वर में संस्कृत को पूर्णवैज्ञानिक एवं सर्वश्रेष्ठ माना है।

*संस्कृत की सर्वोत्तम शब्द-विन्यास युक्ति के, गणित के, कंप्यूटर आदि के स्तर पर नासा व अन्य वैज्ञानिक व भाषाविद संस्थाओं ने भी इस भाषा को एकमात्र वैज्ञानिक भाषा मानते हुये इसका अध्ययन आरंभ कराया है* और भविष्य में भाषा-क्रांति के माध्यम से आने वाला समय संस्कृत का बताया है। अतः अंग्रेजी बोलने में बड़ा गौरव अनुभव करने वाले, अंग्रेजी में गिटपिट करके गुब्बारे की तरह फूल जाने वाले कुछ महाशय जो संस्कृत में दोष गिनाते हैं उन्हें कुँए से निकलकर संस्कृत की वैज्ञानिकता का एवं संस्कृत के विषय में विश्व के सभी विद्वानों का मत जानना चाहिए।
   *नासा की वेबसाईट पर जाकर संस्कृत का महत्व पढ़ें।*

*काफी शर्म की बात है कि भारत की भूमि पर ऐसे लोग हैं जिन्हें अमृतमयी वाणी संस्कृत में दोष और विदेशी भाषाओं में गुण ही गुण नजर आते हैं वो भी तब जब विदेशी भाषा वाले संस्कृत को सर्वश्रेष्ठ मान रहे हैं* ।

अतः जब हम अपने बच्चों को कई विषय पढ़ा सकते हैं तो संस्कृत पढ़ाने में संकोच नहीं करना चाहिए। देश विदेश में हुये कई शोधो के अनुसार संस्कृत मस्तिष्क को काफी तीव्र करती है जिससे अन्य भाषाओं व विषयों को समझने में काफी सरलता होती है , साथ ही यह सत्वगुण में वृद्धि करते हुये नैतिक बल व चरित्र को भी सात्विक बनाती है। अतः सभी को यथायोग्य संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए।

आज दुनिया भर में लगभग 6900 भाषाओं का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन भाषाओं की जननी कौन है?

नहीं?

कोई बात नहीं आज हम आपको दुनिया की सबसे पुरानी भाषा के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं।
*दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है :- संस्कृत भाषा* ।

आइये जाने संस्कृत भाषा का महत्व :
संस्कृत भाषा के विभिन्न स्वरों एवं व्यंजनों के विशिष्ट उच्चारण स्थान होने के साथ प्रत्येक स्वर एवं व्यंजन का उच्चारण व्यक्ति के सात ऊर्जा चक्रों में से एक या एक से अधिक चक्रों को निम्न प्रकार से प्रभावित करके उन्हें क्रियाशील – उर्जीकृत करता है :-

मूलाधार चक्र – स्वर 'अ' एवं क वर्ग का उच्चारण मूलाधार चक्र पर प्रभाव डाल कर उसे क्रियाशील एवं सक्रिय करता है।
        स्वर 'इ' तथा च वर्ग का उच्चारण स्वाधिष्ठान चक्र को उर्जीकृत  करता है।
        स्वर  'ऋ' तथा ट वर्ग का उच्चारण मणिपूरक चक्र को सक्रिय एवं उर्जीकृत करता है।
       स्वर  'लृ' तथा त वर्ग का उच्चारण अनाहत चक्र को प्रभावित करके उसे उर्जीकृत एवं सक्रिय करता है।
        स्वर 'उ' तथा प वर्ग का उच्चारण विशुद्धि चक्र को प्रभावित करके उसे सक्रिय करता है।
    ईषत्  स्पृष्ट  वर्ग का उच्चारण मुख्य रूप से आज्ञा चक्र एवं अन्य चक्रों को सक्रियता प्रदान करता  है।
     ईषत् विवृत वर्ग का उच्चारण मुख्य रूप से

सहस्त्राधार चक्र एवं अन्य चक्रों को सक्रिय करता है।
इस प्रकार देवनागरी लिपि के  प्रत्येक स्वर एवं व्यंजन का उच्चारण व्यक्ति के किसी न किसी उर्जा चक्र को सक्रिय करके व्यक्ति की चेतना के स्तर में अभिवृद्धि करता है। वस्तुतः *संस्कृत भाषा का प्रत्येक शब्द इस प्रकार से संरचित (design) किया गया है कि उसके स्वर एवं व्यंजनों के मिश्रण (combination) का उच्चारण करने पर वह हमारे विशिष्ट ऊर्जा चक्रों को प्रभावित करे*। प्रत्येक शब्द स्वर एवं व्यंजनों की विशिष्ट संरचना है जिसका प्रभाव व्यक्ति की चेतना पर स्पष्ट परिलक्षित होता है। इसीलिये कहा गया है कि व्यक्ति को शुद्ध उच्चारण के साथ-साथ बहुत सोच-समझ कर बोलना चाहिए। शब्दों में शक्ति होती है जिसका दुरूपयोग एवं सदुपयोग स्वयं पर एवं दूसरे पर प्रभाव डालता है। शब्दों के प्रयोग से ही व्यक्ति का स्वभाव, आचरण, व्यवहार एवं व्यक्तित्व निर्धारित होता है।

उदाहरणार्थ जब 'राम' शब्द का उच्चारण किया जाता है है तो हमारा अनाहत चक्र जिसे ह्रदय चक्र भी कहते है सक्रिय होकर उर्जीकृत होता है। 'कृष्ण' का उच्चारण मणिपूरक चक्र – नाभि चक्र को सक्रिय करता है। 'सोह्म' का उच्चारण दोनों 'अनाहत' एवं 'मणिपूरक' चक्रों को सक्रिय करता है।

वैदिक मंत्रो को हमारे मनीषियों ने इसी आधार पर विकसित किया है। प्रत्येक मन्त्र स्वर एवं व्यंजनों की एक विशिष्ट संरचना है। इनका निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शुद्ध उच्चारण ऊर्जा चक्रों को सक्रिय करने के साथ साथ मष्तिष्क की चेतना को उच्चीकृत करता है। उच्चीकृत चेतना के साथ व्यक्ति विशिष्टता प्राप्त कर लेता है और उसका कहा हुआ अटल होने के साथ-साथ अवश्यम्भावी होता है। शायद आशीर्वाद एवं श्राप देने का आधार भी यही है। संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता एवं सार्थकता इस तरह स्वयं सिद्ध है।

*भारतीय शास्त्रीय संगीत के सातों स्वर हमारे शरीर के सातों उर्जा चक्रों से जुड़े हुए हैं* । प्रत्येक का उच्चारण सम्बंधित उर्जा चक्र को क्रियाशील करता है। शास्त्रीय राग इस प्रकार से विकसित किये गए हैं जिससे उनका उच्चारण / गायन विशिष्ट उर्जा चक्रों को सक्रिय करके चेतना के स्तर को उच्चीकृत करे। प्रत्येक राग मनुष्य की चेतना को विशिष्ट प्रकार से उच्चीकृत करने का सूत्र (formula) है। इनका सही अभ्यास व्यक्ति को असीमित ऊर्जावान बना देता है।

*संस्कृत केवल स्वविकसित भाषा नहीं बल्कि संस्कारित भाषा है इसीलिए इसका नाम संस्कृत है। संस्कृत को संस्कारित करने वाले भी कोई साधारण भाषाविद् नहीं बल्कि #महर्षि_पाणिनि; #महर्षि_कात्यायिनि और योग शास्त्र के प्रणेता महर्षि #पतंजलि हैं। इन तीनों महर्षियों ने बड़ी ही कुशलता से योग की क्रियाओं को भाषा में समाविष्ट किया है।* यही इस भाषा का रहस्य है । जिस प्रकार साधारण पकी हुई दाल को शुध्द घी में जीरा; मैथी; लहसुन; और हींग का तड़का लगाया जाता है;तो उसे संस्कारित दाल कहते हैं। घी ; जीरा; लहसुन, मैथी ; हींग आदि सभी महत्वपूर्ण औषधियाँ हैं। ये शरीर के तमाम विकारों को दूर करके पाचन संस्थान को दुरुस्त करती है।दाल खाने वाले व्यक्ति को यह पता ही नहीं चलता कि वह कोई कटु औषधि भी खा रहा है; और अनायास ही आनन्द के साथ दाल खाते-खाते इन औषधियों का लाभ ले लेता है। ठीक यही बात संस्कारित भाषा संस्कृत के साथ सटीक बैठती है। जो भेद साधारण दाल और संस्कारित दाल में होता है ;वैसा ही भेद अन्य भाषाओं और संस्कृत भाषा के बीच है।

*संस्कृत भाषा में वे औषधीय तत्व क्या है ?*
 यह विश्व की तमाम भाषाओं से संस्कृत भाषा का तुलनात्मक अध्ययन करने से स्पष्ट हो जाता है। चार महत्वपूर्ण विशेषताएँ:- 1. अनुस्वार (अं ) और विसर्ग (अ:): संस्कृत भाषा की सबसे महत्वपूर्ण और लाभदायक व्यवस्था है, अनुस्वार और विसर्ग। पुल्लिंग के अधिकांश शब्द विसर्गान्त होते हैं -यथा- राम: बालक: हरि: भानु: आदि। नपुंसक लिंग के अधिकांश शब्द अनुस्वारान्त होते हैं-यथा- जलं वनं फलं पुष्पं आदि।

विसर्ग का उच्चारण और कपालभाति प्राणायाम दोनों में श्वास को बाहर फेंका जाता है। अर्थात् जितनी बार विसर्ग का उच्चारण करेंगे उतनी बार कपालभाति प्रणायाम अनायास ही हो जाता है। जो लाभ कपालभाति प्रणायाम से होते हैं, वे केवल संस्कृत के विसर्ग उच्चारण से प्राप्त हो जाते हैं।उसी प्रकार अनुस्वार का उच्चारण और भ्रामरी प्राणायाम एक ही क्रिया है । भ्रामरी प्राणायाम में श्वास को नासिका के द्वारा छोड़ते हुए भवरे की तरह गुंजन करना होता है और अनुस्वार के उच्चारण में भी यही क्रिया होती है। अत: जितनी बार अनुस्वार का उच्चारण होगा , उतनी बार भ्रामरी प्राणायाम स्वत: हो जायेगा । जैसे हिन्दी का एक वाक्य लें- " राम फल खाता है"इसको संस्कृत में बोला जायेगा- " राम: फलं खादति"=राम फल खाता है ,यह कहने से काम तो चल जायेगा ,किन्तु राम: फलं खादति कहने से अनुस्वार और विसर्ग रूपी दो प्राणायाम हो रहे हैं। यही संस्कृत भाषा का रहस्य है। संस्कृत भाषा में एक भी वाक्य ऐसा नहीं होता जिसमें अनुस्वार और विसर्ग न हों। अत: कहा जा सकता है कि संस्कृत बोलना अर्थात् चलते फिरते योग साधना करना होता है ।

2.शब्द-रूप:-संस्कृत की दूसरी विशेषता है शब्द रूप। *विश्व की सभी भाषाओं में एक शब्द का एक ही रूप होता है,जबकि संस्कृत में प्रत्येक शब्द के 25 रूप होते हैं*। जैसे राम शब्द के निम्नानुसार 25 रूप बनते हैं- यथा:- रम् (मूल धातु)-राम: रामौ रामा:;रामं रामौ रामान् ;रामेण रामाभ्यां रामै:; रामाय रामाभ्यां रामेभ्य: ;रामात् रामाभ्यां रामेभ्य:; रामस्य रामयो: रामाणां; रामे रामयो: रामेषु ;हे राम ! हे रामौ ! हे रामा : ।ये 25 रूप सांख्य दर्शन के 25 तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जिस प्रकार पच्चीस तत्वों के ज्ञान से समस्त सृष्टि का ज्ञान प्राप्त हो जाता है, वैसे ही संस्कृत के पच्चीस रूपों का प्रयोग करने से आत्म साक्षात्कार हो जाता है और इन *25 तत्वों की शक्तियाँ संस्कृतज्ञ को प्राप्त होने लगती है। सांख्य दर्शन के 25 तत्व निम्नानुसार हैं -आत्मा (पुरुष), (अंत:करण 4 ) मन बुद्धि चित्त अहंकार, (ज्ञानेन्द्रियाँ 5) नासिका जिह्वा नेत्र त्वचा कर्ण, (कर्मेन्द्रियाँ 5) पाद हस्त उपस्थ पायु वाक्, (तन्मात्रायें 5) गन्ध रस रूप स्पर्श शब्द,( महाभूत 5) पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश।*

3.द्विवचन:- *संस्कृत भाषा की तीसरी विशेषता है द्विवचन*। सभी भाषाओं में एक वचन और बहुवचन होते हैं जबकि संस्कृत में द्विवचन अतिरिक्त होता है। इस द्विवचन पर ध्यान दें तो पायेंगे कि यह द्विवचन बहुत ही उपयोगी और लाभप्रद है। जैसे :- राम शब्द के द्विवचन में निम्न रूप बनते हैं:- रामौ , रामाभ्यां और रामयो:। इन तीनों शब्दों के उच्चारण करने से योग के क्रमश: मूलबन्ध ,उड्डियान बन्ध और जालन्धर बन्ध लगते हैं, जो योग की बहुत ही महत्वपूर्ण क्रियायें हैं।

4. सन्धि:- *संस्कृत भाषा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है सन्धि*। संस्कृत में जब दो शब्द पास में आते हैं तो वहाँ सन्धि होने से स्वरूप और उच्चारण बदल जाता है। उस बदले हुए उच्चारण में जिह्वा आदि को कुछ विशेष प्रयत्न करना पड़ता है।ऐसे सभी प्रयत्न एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के प्रयोग हैं।"इति अहं जानामि" इस वाक्य को चार प्रकार से बोला जा सकता है, और हर प्रकार के उच्चारण में वाक् इन्द्रिय को विशेष प्रयत्न करना होता है।

यथा:- 1 इत्यहं जानामि। 2 अहमिति जानामि। 3 जानाम्यहमिति । 4 जानामीत्यहम्। इन सभी उच्चारणों में विशेष आभ्यंतर प्रयत्न होने से एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति का सीधा प्रयोग अनायास ही हो जाता है। जिसके फल स्वरूप मन बुद्धि सहित समस्त शरीर पूर्ण स्वस्थ एवं निरोग हो जाता है। इन समस्त तथ्यों से सिद्ध होता है कि संस्कृत भाषा केवल विचारों के आदान-प्रदान की भाषा ही नहीं ,अपितु मनुष्य के सम्पूर्ण विकास की कुंजी है। यह वह भाषा है, जिसके उच्चारण करने मात्र से व्यक्ति का कल्याण हो सकता है। इसीलिए इसे #देवभाषा और अमृतवाणी कहते हैं। संस्कृत भाषा का व्याकरण अत्यंत परिमार्जित एवं वैज्ञानिक है।

संस्कृत के एक वैज्ञानिक भाषा होने का पता उसके किसी वस्तु को संबोधन करने वाले शब्दों से भी पता चलता है। इसका हर शब्द उस वस्तु के बारे में, जिसका नाम रखा गया है, के सामान्य लक्षण और गुण को प्रकट करता है। ऐसा अन्य भाषाओं में बहुत कम है। पदार्थों के नामकरण ऋषियों ने वेदों से किया है और वेदों में यौगिक शब्द हैं और हर शब्द गुण आधारित हैं ।
इस कारण संस्कृत में वस्तुओं के नाम उसका गुण आदि प्रकट करते हैं। जैसे हृदय शब्द। हृदय को अंगेजी में हार्ट कहते हैं और संस्कृत में हृदय कहते हैं।

अंग्रेजी वाला शब्द इसके लक्षण प्रकट नहीं कर रहा, लेकिन *संस्कृत शब्द* इसके लक्षण को प्रकट कर इसे परिभाषित करता है। *बृहदारण्यकोपनिषद 5.3.1 में हृदय शब्द का अक्षरार्थ* इस प्रकार किया है- तदेतत् र्त्यक्षर हृदयमिति, हृ इत्येकमक्षरमभिहरित, द इत्येकमक्षर ददाति, य इत्येकमक्षरमिति।
अर्थात हृदय शब्द हृ, हरणे द दाने तथा इण् गतौ इन तीन धातुओं से निष्पन्न होता है। हृ से हरित अर्थात शिराओं से अशुद्ध रक्त लेता है, द से ददाति अर्थात शुद्ध करने के लिए फेफड़ों को देता है और य से याति अर्थात सारे शरीर में रक्त को गति प्रदान करता है। इस सिद्धांत की *खोज हार्वे ने 1922 में की थी,* जिसे *हृदय शब्द* स्वयं *लाखों वर्षों* से उजागर कर रहा था ।

संस्कृत में संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के कई तरह से शब्द रूप बनाए जाते, जो उन्हें व्याकरणीय अर्थ प्रदान करते हैं। अधिकांश शब्द-रूप मूल शब्द के अंत में प्रत्यय लगाकर बनाए जाते हैं। इस तरह यह कहा जा सकता है कि संस्कृत एक बहिर्मुखी-अंतःश्लिष्टयोगात्मक भाषा है। संस्कृत के व्याकरण को महापुरुषों ने वैज्ञानिक* स्वरूप प्रदान किया है। संस्कृत भारत की कई लिपियों में लिखी जाती रही है, लेकिन आधुनिक युग में देवनागरी लिपि के साथ इसका विशेष संबंध है। देवनागरी लिपि वास्तव में संस्कृत के लिए ही बनी है! इसलिए इसमें हरेक चिह्न के लिए एक और केवल एक ही ध्वनि है।

देवनागरी में 13 स्वर और 34 व्यंजन हैं । संस्कृत केवल स्वविकसित भाषा नहीं, बल्कि संस्कारित भाषा भी है, अतः इसका नाम संस्कृत है। केवल संस्कृत ही एकमात्र भाषा है, जिसका नामकरण उसके बोलने वालों के नाम पर नहीं किया गया है। संस्कृत को संस्कारित करने वाले भी कोई साधारण भाषाविद नहीं, बल्कि महर्षि पाणिनि, महर्षि कात्यायन और योगशास्त्र के प्रणेता महर्षि पतंजलि हैं।

विश्व की सभी भाषाओं में एक शब्द का प्रायः एक ही रूप होता है, जबकि संस्कृत में प्रत्येक शब्द के 27 रूप होते हैं। सभी भाषाओं में एकवचन और बहुवचन होते हैं, जबकि संस्कृत में द्विवचन अतिरिक्त होता है। संस्कृत भाषा की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता है संधि। संस्कृत में जब दो अक्षर निकट आते हैं, तो वहां संधि होने से स्वरूप और उच्चारण बदल जाता है। इसे शोध में कम्प्यूटर अर्थात कृत्रिम बुद्धि के लिए सबसे उपयुक्त भाषा सिद्ध हुई है और यह भी  पाया गया है कि संस्कृत पढ़ने से स्मरण शक्ति बढ़ती है।

संस्कृत ही एक मात्र साधन है, जो क्रमशः अंगुलियों एवं जीभ को लचीला बनाती है।  इसके अध्ययन करने वाले छात्रों को गणित, विज्ञान एवं अन्य भाषाएं ग्रहण करने में सहायता मिलती है। वैदिक ग्रंथों की बात छोड़ भी दी जाए, तो भी संस्कृत भाषा में साहित्य की रचना कम से कम छह हजार वर्षों से निरंतर होती आ रही है। संस्कृत केवल एक भाषा* मात्र नहीं है, अपितु एक विचार भी है। संस्कृत एक भाषा मात्र नहीं, बल्कि एक संस्कृति है और संस्कार भी है। संस्कृत में विश्व का  कल्याण है, शांति है, सहयोग है और वसुधैव कुटुंबकम् की भावना भी !   
🙏🕉

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

आचार्य चाणक्य के अनुसार ये 6प्रकार के लोग कभी भी धनवान नहीं बन सकते हैं

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में मनुष्य के लिए कई नीतियों का उल्लेख किया है, जिनका अनुसरण करने से जीवन सुखमय हो जाता है. वो एक श्लोक के माध्यम से ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो कभी धनवान नहीं हो सकते. आइए जानते हैं इन 6 प्रकार के लोगों के बारे में...

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में मनुष्य के लिए कई नीतियों का उल्लेख किया है, जिनका अनुसरण करने से जीवन सुखमय हो जाता है. वो एक श्लोक के माध्यम से ऐसे लोगों के बारे में बताते हैं जो कभी धनवान नहीं हो सकते. आइए जानते हैं इन 6 प्रकार के लोगों के बारे में...

कुचैलिनं दन्तमलोपधारिणं बह्वाशिनं निष्ठुरभाषिणं च।

सूर्योदये चास्तमिते शयानं विमुञ्चतिश्रीर्यदि चक्रपाणि:।।

(1) गंदे कपड़ें पहनने वाले व्यक्ति के पास लक्ष्मी कभी नहीं आती है. जो लोग हमेशा गंदगी में रहते हैं, आसपास साफ-सफाई नहीं रखते, उन पर धन लक्ष्मी की कृपा नहीं होती. साथ ही उन्हें समाज भी पसंद नहीं करता और वो हर तरह से निरादर का सामना करते हैं.

(2) इस श्लोक में चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान दांतों की सफाई नहीं रखता उसे गरीबी का सामना करना पड़ता है. लक्ष्मी उन्हें त्याग देती हैं. वहीं, रोजाना तौर पर दांतों की सफाई करने वाले व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

(3)चाणक्य मुताबिक भूख से ज्यादा खाने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं हो सकता. दरिद्रता मनुष्य को गरीबी में झोंक देती है. साथ ही जरूरत से ज्यादा खाना खाने वाला व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहता.

(4)कड़वे वचन बोलने वाले लोग कभी अमीर नहीं हो सकते. चाणक्य कहते हैं कि वाणी से दूसरों के मन को आहत करने वालों पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती न ही उनका मित्र बन पाता है. ऐसे लोग दुश्मनों से घिरे होते हैं.

(5) सुबह से शाम तक सोए रहने वाले व्यक्ति भी कभी धनवान नहीं हो सकते. चाणक्य कहते हैं कि सूर्योदय से सूर्यास्त के समय तक नींद में रहने वाले व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा नहीं होती. बिना कारण के सोना मनुष्य के लिए हानिकारक होता है.

(6) अन्याय, धूर्तता अथवा बेईमानी से पैसा कमाने वाले लोग ज्यादा दिन तक अमीर नहीं रहते. वो जल्द ही अपना पैसा खो बैठते हैं.

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी ने #संस्कृत भाषा को राष्ट्र भाषा बनाने का दिया था सुझाव



## डाॅ भीमराव अंबेडकर एवं संस्कृत ##

डॉ. आंबेडकर बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक विद्वान, अर्थशास्त्री, सामाजिक-धार्मिक सुधारक, राजनीति विज्ञानी और संविधानवेत्ता थे। उनके व्यक्तित्व के अनेक आयाम हैं, लेकिन डॉ. आंबेडकर संस्कृत के बारे में क्या सोचते थे-- भारत सरकार द्वारा 1956-57 में गठित संस्कृत आयोग की रिपोर्ट में कुछ मुख्य बातें इस प्रकार थीं। कुछ लोगों ने संस्कृत को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रस्ताव दिया और डॉ. आंबेडकर ने भी उसका समर्थन किया था। श्री. नजीरुद्दीन अहमद ने भी संस्कृत इसका समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि एक ऐसे देश में जहां ढेरों भाषाएं बोली जाती हैं, वहां यदि एक भाषा को पूरे देश की भाषा बनाना चाहते हैं तो जरूरी है कि वह निष्पक्ष हो। वह किसी भी क्षेत्र की मातृभाषा न हो और सभी के लिए एक जैसी हो। उसे स्वीकारने से किसी एक क्षेत्र को लाभ नहीं होगा और दूसरा क्षेत्र स्वयं को पंगु नहीं समझेगा। संस्कृत में ऐसी क्षमता है। संस्कृत को हिंदी के स्थान पर आधिकारिक भाषा बनाने के लिए संशोधन प्रस्ताव पेश करनेवाले लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा था कि यदि संस्कृत को स्वीकार किया गया तो भाषा को लेकर जिस तरह की मनोवैज्ञानिक जटिलताएं पैदा की गई हैं, वे सभी मिट जाएंगी। 
एनसीईआरटी द्वारा मई 2001 में प्रकाशित 'संस्कृत" पत्रिका में 'आंबेडकर ऑन द ऑफिशियल लैंग्वेज ऑफ इंडिया" शीर्षक से एक रिपोर्ट आई थी। इसमें लिखा था, कि भारत के कानून मंत्री डॉ. आंबेडकर उन लोगों में शामिल थे जो संस्कृत को भारतीय संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के हक में हैं। इस पर सवाल उठाने वाले संवाददाता से डॉ. आंबेडकर ने पूछा कि संस्कृत में गलत क्या है? डॉ. आंबेडकर भी चाहते थे कि संस्कृत को भारत की आधिकारिक भाषा बनें। इसके समर्थन में ऑल इंडिया अनुसूचित जाति फेडरेशन की कार्यकारी कमेटी 10 सितंबर, 1949 के दिन एक प्रस्ताव पास करें, लेकिन कार्यकारी कमेटी के युवा सदस्यों द्वारा विरोध की धमकी देने के कारण उन्होंने यह प्रस्ताव वापस ले लिया। बाबासाहेब संस्कृत को आधिकारिक भाषा बनाने को लेकर काफी गंभीर थे, क्योंकि वे जानते थे कि इसे यदि एक बार स्वीकृति मिल गई तो संविधान सभा में आधिकारिक भाषा पर चर्चा के दौरान उपजी कड़वाहट खत्म हो जाएगी। बाबासाहेब भारत को भाषाई लड़ाइयों से मुक्त कर देना चाहते थे। संस्कृत के पक्ष में राजभाषा संशोधन पर हस्ताक्षर करने वालों में बाबासाहेब के साथ पं. लक्ष्मीकांत मैत्र (बंगाल), पं. टीटी कृष्णमाचारी (मद्रास) समेत अन्य १५ लोग थे। वे थे – जीएस गुहा (त्रिपुरा-मणिपुर), सीएम पुंछ (काशी), वी रमैया (पुडुकोट्टाह), वीआई मुनिस्वामी पिल्लै (मद्रास), कल्लूर सुब्बराव (मद्रास), वीसी केशव राव (मद्रास), डी गोविंददास (मद्रास), पी सुब्बाराव (मद्रास), वी सुब्रमण्यम (मद्रास), दुर्गा बाई (मद्रास) और दाक्षायणी वेलायुधन (मद्रास)। बाबासाहेब ने इन सदस्यों के साथ जो प्रस्ताव जवाहरलाल नेहरू की सरकार को सौंपा था, उसमें तीन बिंदु थे। पहला था भारतीय संघ की भाषा संस्कृत बनाना। दूसरा प्रस्ताव बना कि आजादी के शुरुआती पंद्रह सालों तक अंग्रेजी आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग में भले आती रहे, पर संस्कृत इसके सामानांतर राजभाषा के रूप में काम में ली जाए। पंद्रह साल बाद संस्कृत को संघ की आधिकारिक भाषा बना दिया जाए। संसद अंग्रेजी को सिर्फ पंद्रह साल तक काम में लेने का कानून बना दे, यह प्रस्ताव का तीसरा बिंदु था। बाबासाहेब ने संस्कृत के तमाम ग्रंथों का भीतर तक अध्ययन किया था। इस अध्ययन के आधार पर उन्होंने निष्कर्ष निकाला, की आर्य भारत में कहीं बाहर से नहीं आए। आर्य और द्रविड़, दोनों भारत के मूल वंशज हैं। महर्षि अरविंद, स्वामी विवेकानंद और दयानंद सरस्वती का भी मानना यही था। आंबेडकर इन भ्रांतियों को तोड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने यह आवश्यक माना कि भारत के लोग अनिवार्य रूप से संस्कृत लिखें-पढ़ें। जब लोग संस्कृत समझेंगे तो कई विद्रूपताएं टूटेंगी। बाबासाहेब इस प्राचीन भाषा में मौजूद ज्ञान के भंडार से आम भारतीयों को जोड़े रखना चाहते थे। डॉ. आंबेडकर का संस्कृत से लगाव दिखावा नहीं था। आर्य और अनार्य, ऊंची और निम्न जातियों के संबंध में यूरोप के सिद्धांतों की सच्चाई को जानने की उत्कंठा ने उनमें संस्कृत में रुचि पैदा की थी। इसके लिए उन्होंने वेद सहित कई मौलिक स्रोतों का स्वयं और खुले मन से अध्ययन किया। यूपी बोर्ड ने पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया है। नौवीं कक्षा में संस्कृत विषय के पाठ्यक्रम में डा. भीमराव आबेडकर की जीवनी को शामिल किया गया है। 'भारतीय संविधानस्य निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर' शीर्षक पाठ में बच्चे उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को करीब से जानेंगे। एक अप्रैल से शुरू होने वाले 2018-19 सत्र से इसे लागू कर दिया गया।

प्रचार विभाग
संस्कृतभारती, मध्यभारतप्रान्त

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

जब पिता अपने बच्चों को अपने से बड़ी पोस्ट में देखकर एक अलग ही खुशी होती है

फोटो में दिख रहा आदमी इंदौर के लसूड़िया थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अशरफ अली अंसारी हैं...

जनाब 20 तारीख के आसपास अपनी बेटी से मिलने सीधी गए हुए थे उसी समय मोदी जी ने जनता कर्फ्यू लगा दिया और इससे पहले की कुछ समझ पाते लॉकडाउन हो गया...बेचारे सीधी में फंस गए!!
वहाँ के SP के निर्देश पर वहीं सीधी जिले के मझोली थाने में आमद दे दी और लग गए काम पर..
सबसे बड़ी बात ये है कि उसी थाने में उनकी बेटी शाबेरा अंसारी बतौर ट्रेनी DSP पदस्थ हैं...शाबेरा 2018 में DSP बनी थी और अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही है...और कोई ट्रेनिंग इससे अच्छी क्या होगी जहाँ बाप से सीखने से मिले...
इस कठिन समय मे दोनों एक दूसरे को कुछ न कुछ सीखा ही रहे हैं...बाप का अनुभव बेटी को मजबूत बना रहा है और बेटी का साथ बाप को इस उम्र में भी 20-20 घण्टे नोकरी करने की शक्ति दे रहा है..

और एक बाप के लिए इससे बड़ा कोई सपना नही होता कि वो अपनी औलाद के नीचे काम करे...वो उसे अपने से बड़े पद पर देखे...उसे सर/मैडम कहे...

इस डर और दुख के समय में ऐसी बातें पॉजिटिव एनर्जी देती हैं... ये भी हमारे ही देश के मुसलमान है जो सब कुछ छोड़कर देश की सेवा में लगे है,
नमन है इनको 🙏🙏

13 अप्रैल 1919 जलियांवाला बाग नरसंहार जब #काग्रेंस ने अंग्रेजों से जवाब मांगने के बजाय सिर्फ

13 अप्रैल 1919, जलियांवाला बाग नरसंहार: जब कांग्रेस ने अंग्रेजों से जवाब मांगने के बजाय सिर्फ अपनी राजनीति चमकायी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 34वां अधिवेशन अमृतसर में बुलाया गया था। पहले दिन यानि 27 दिसंबर, 1919 को मोतीलाल नेहरू ने अध्यक्षीय भाषण दिया जिसमें उन्होंने ब्रिटिश शासन की शान में खूब तारीफ की। उस दौरान जॉर्ज फ्रेडेरिक (V) यूनाइटेड किंगडम के राजा और भारत के सम्राट कहे जाते थे। उनके उत्तराधिकारी प्रिंस ऑफ़ वेल्स, एडवर्ड अल्बर्ट (VIII) का 1921 में भारत दौरा प्रस्तावित था। अधिवेशन में मोतीलाल ने सर्वशक्तिमान भगवान से प्रार्थना करते हुए भारत की समृद्धि और संतोष के लिए एडवर्ड की बुद्धिमानी और नेतृत्व की सराहना की। वे, हालांकि, राजनैतिक आज़ादी की मांग तो कर रहे थे लेकिन ब्रिटिश शासन की उदारता और अपनी निष्ठा का भी जिक्र करना नहीं भूले।
इस किस्से को याद किया जाना इसलिए जरुरी है क्योंकि 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में ही जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ था। जब एक तरफ ब्रिटिश साम्राज्य की मोतीलाल स्तुति कर रहे थे तो वहां की संसद में डायर को क्षमता वाला अधिकारी बताया जा रहा था। वहां 19 जुलाई, 1920 के एक प्रस्ताव में कहा गया है कि डायर ने ‘कुशलता और मानवता के गुणों से अत्यंत प्रभावित किया है’। ब्रिटेन का यह नजरिया क्रूरता और फासीवाद का उदाहरण था। इससे भी खतरनाक और शर्मनाक था कि कांग्रेस ने इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दी।
तथ्य बताते हैं कि कांग्रेस अमृतसर अधिवेशन का मकसद नरसंहार से राजनीतिक फायदा उठाना था। दरअसल कांग्रेस के एक सदस्य ने अमृतसर के उप-आयुक्त को पत्र लिखकर सुझाव दिया कि अमृतसर में कांग्रेस का अधिवेशन दोनों के हितों के लिए जरुरी है। उस कांग्रेस सदस्य ने लिखा है कि अगर ब्रिटिश सरकार कांग्रेस को अधिवेशन की अनुमति देती है तो इससे जनता के बीच सरकार की छवि में सुधार होगा। (भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार, होम पॉलिटिकल, जनवरी 1920/77) मोतीलाल के नेतृत्व वाली कांग्रेस उन खूनी धब्बों से ब्रिटिश सरकार को बचाने का प्रयास कर रही थी जिनके निशान आजतक अमृतसर में मौजूद है।

जलियांवाला बाग नरसंहार पर ब्रिटिश सरकार ने 1920 में डिसऑर्डर इन्क्वायरी कमेटी की रिपोर्ट प्रकाशित की। जिसमे बताया गया है कि 13 अप्रैल, 1919 को 5,000 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे। डायर के साथ 90 लोगों की फौज थी जिसमें 50 के पास राइफल्स और 40 के पास खुरकियाँ (छोटी तलवारें) थी। वे लगातार, बिना चेतावनी के, 10 मिनट तक गोलियां चलाते रहे। इस घटना के बाद डायर ने लिखित में बताया कि जितनी भी गोलियां चलाई गयी वह कम थी। अगर उसके पास पुलिस के जवान ज्यादा होते तो जनहानि भी अधिक होती।

नरसंहार में कितने लोग शहीद हुए आजतक इसकी कोई ठोस जानकारी नही है। राष्ट्रीय अभिलेखागार में गृह (राजनीतिक) की फाइल संख्या 23-1919 में इस संबंध में एक चौकाने वाली जानकारी मिलती है। फाइल के अनुसार एक ब्रिटिश अधिकारी जे.पी. थोमसन ने एच.डी. क्रैक को 10 अगस्त, 1919 को एक पत्र लिखा, “हम इस स्थिति में नहीं है जिसमें हम बता सके कि वास्तविकता में जलियांवाला बाग में कितने लोग मारे गए। जनरल डायर ने मुझे एक दिन बताया कि यह संख्या 200 से 300 के बीच हो सकती है। उसने यह भी बताया कि उसके फ्रांस के अनुभव के आधार पर 6 राउंड शॉट से एक व्यक्ति को मारा जा सकता हैं।” उस दिन कुल 1650 राउंड गोलियां चलाई गयी थी। इस प्रकार अनुमान के आधार पर ब्रिटिश सरकार ने 291 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी। बाद में, डिसऑर्डर इन्क्वायरी कमेटी ने 379 लोगों की जान और इसके तीन गुना लोगों के घायल होने की बात कही। उसी साल मदन मोहन मालवीय ने जलियांवाला बाग का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 1,000 से ऊपर है।

जम्मू-कश्मीर से भी तक़रीबन दर्जन भर लोग डायर की गोलियों का निशाना बने थे। जिन कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद जनसभा का आयोजन किया गया था, उनमे से एक सैफुद्दीन किचलू बारामूला से थे। गौर करने वाली बात थी कि मोतीलाल नेहरू भी एक कश्मीरी पंडित थे। अब उनके बेटे जवाहरलाल नेहरू ने भी जलियांवाला बाग नरसंहार को कांग्रेस का एक उपक्रम बना दिया था। स्वतंत्रता के बाद जलियांवाला बाग ट्रस्ट को वैधानिक रूप दिया जाना प्रस्तावित था। प्रधानमंत्री नेहरू चाहते थे कि इसका विधेयक संसद के समक्ष प्रस्तुत न करके मंत्रिमंडल से ही पारित हो जाए। वे 11 मार्च, 1950 को लिखते हैं, “मैं चाहता हूँ कि इस विधेयक के मसौदे को जलियांवाला बाग मैनेजिंग कमिटी की बैठक में रखा जाए। उसके बाद, मुझे उसकी प्रति भेज दे। तब विधेयक को मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए पेश किया जायेगा। जाहिर है इसे संसद के वर्तमान सेशन में नहीं रखा जा सकता, लेकिन यह मंत्रिमंडल के द्वारा पारित कराया जायेगा।” (भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार, गृह मंत्रालय, 16(11)-51 Judicial)

विधेयक के मसौदे पर एक भ्रम फैलाया जाता है कि इसे डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने तैयार किया था। दरअसल इसका मसौदा कांग्रेस के ही एक सदस्य टेकचंद ने बनाया था। अंबेडकर के पास तो यह समीक्षा के लिए 24 मार्च, 1950 को भेजा गया था। कुछ मामूली सुझावों के उन्होंने इसे वापस भेज दिया। जलियांवाला बाग मेमोरियल ट्रस्ट बिल, 1950 में नेहरू के साथ सरदार पटेल भी न्यासी थे। एक्स-ओफिसियो में पंजाब के राज्यपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रखा गया। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार द्वारा पहले चार लोगों को नामांकित किया जा सकता था लेकिन अंत में यह संख्या तीन कर दी गयी। इसके न्यासी जीवन भर के लिए पदाधिकारी बनाये गए। आखिरकार, संसद के समक्ष 7 दिसंबर, 1950 को विधेयक प्रस्तुत किया गया। तब तक सरदार पटेल बेहद अस्वस्थ हो गए थे। उनके स्थान पर पहले राजकुमारी अमृत कौर के नाम पर विचार किया गया। बाद में नेहरू के सुझाव पर डॉ. सैफुद्दीन किचलू को न्यासी बनाया गया।

इन घटनाओं से एक बात तो साफ है कि कांग्रेस ने इस पूरे मामलें में अलोकतांत्रिक रवैया अपनाया। किसी अन्य दल और सामाजिक एवं राजनैतिक व्यक्ति से इस सन्दर्भ में चर्चा तक नहीं की गयी। शुरुआत में विधेयक को संसद में न लाकर मंत्रिमंडल से ही पारित किया जाना था। बाद में नेहरू ने इसे संसद के समक्ष रखा तो इसमें सभी सदस्य कांग्रेस के ही थे। नियम तो यहां तक था कि कांग्रेस का जो भी अध्यक्ष होगा वह ट्रस्ट का सदस्य होगा। यह विधान 1951 से लागू था जिसे भारत सरकार ने 2018 में बदल दिया।

13 अप्रैल 1919 को 101 वर्ष पहले आज ही के दिन, हमारे स्वाधीनता सेनानी #जलियांवाला बाग में शहीद हुए थे

101 वर्ष पहले आज ही के दिन, हमारे स्वाधीनता सेनानी #जलियांवाला बाग में शहीद हुए थे। वह भीषण नरसंहार सभ्यता पर कलंक है। बलिदान का वह दिन भारतवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा। जलियांवाला बाग के अमर #शहीदों को श्रद्धांजलि।


13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी का पर्व था। यों तो इसे पूरे देश में ही मनाया जाता है; पर खालसा पन्थ की स्थापना का दिन होने के कारण पंजाब में इसका उत्साह देखते ही बनता है। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं, लोग पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा करते हैं; पर 1919 में इस पर्व पर वातावरण दूसरा ही था। इससे पूर्व अंग्रेज सरकार ने भारतीयों के दमन के लिए ‘रौलट एक्ट’ का उपहार दिया था। इसी के विरोध में एक विशाल सभा अमृतसर के जलियाँवाला बाग में आयोजित की गयी थी।

यह बाग तीन ओर से दीवार से घिरा था और केवल एक ओर से ही आने-जाने का बहुत छोटा सा मार्ग था। सभा की सूचना मिलते ही जनरल डायर अपने 90 सशस्त्र सैनिकों के साथ वहाँ आया और उसने उस एकमात्र मार्ग को घेर लिया। इसके बाद उसने बिना चेतावनी दिये निहत्थे स्त्री, पुरुष, बच्चों और वृद्धों पर गोली चला दी। यह गोलीवर्षा 10 मिनट तक होती रही। 
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार इसमें 379 लोग मरे तथा 1,208 घायल हुए; पर सही संख्या 1,200 और 3,600 है। सैकड़ों लोग भगदड़ में दब कर कुचले गये और बड़ी संख्या में लोग बाग में स्थित कुएँ में गिर कर मारे गये।

इस नरसंहार के विरोध में पूरे देश का वातावरण गरम हो गया। इसके विरोध में पूरे देश में धरने और प्रदर्शन हुए। सरकारी जाँच समिति ‘हंटर कमेटी’ के सामने इस कांड के खलनायक जनरल डायर ने स्वयं स्वीकार किया कि ऐसी दुर्घटना इतिहास में दुर्लभ है। जब उससे पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया ? तो उसने कहा कि उसे शक्ति प्रदर्शन का यह समय उचित लगा।

उसने यह भी कहा कि यदि उसके पास गोलियाँ समाप्त न हो गयी होतीं, तो वह कुछ देर और गोली चलाता। वह चाहता था कि इतनी मजबूती से गोली चलाए, जिससे भारतीयों को फिर शासन का विरोध करने की हिम्मत न हो। उसने इसके लिए डिप्टी कमिश्नर की आज्ञा भी नहीं ली। 

जब उससे पूछा गया कि उसने गोलीवर्षा के बाद घायलों को अस्पताल क्यों नहीं पहुँचाया, तो उसने लापरवाही से कहा कि यह उसका काम नहीं था। विश्वकवि रवीन्द्र नाथ ठाकुर ने इस नरसंहार के विरोध में अंग्रेजों द्वारा प्रदत्त ‘सर’ की उपाधि लौटा दी।

भारी विरोध से घबराकर शासन ने 23 मार्च, 1920 को जनरल डायर को बर्खास्त कर इंग्लैंड भेज दिया, जहां अनेक शारीरिक व मानसिक व्याधियों से पीडि़त होकर 23 जुलाई, 1927 को उसने आत्महत्या कर ली। 

इस कांड के समय पंजाब में माइकेल ओडवायर गवर्नर था। जनरल डायर के सिर पर उसका वरदहस्त रहता था। 28 मई, 1919 को गवर्नर पद से मुक्त होकर वह भी इंग्लैंड चला गया। वहाँ उसके प्रशंसकों ने उसे सम्मानित कर एक अच्छी धनराशि भेंट की। उसने भारत के विरोध में एक पुस्तक भी लिखी।

पर भारत माँ वीर प्रसूता है। क्रान्तिवीर ऊधमसिंह ने लन्दन के कैक्सटन हाॅल में 13 मार्च, 1940 को माइकेल ओडवायर के सीने में गोलियां उतार कर इस राष्ट्रीय अपमान का बदला लिया। इस बाग में दीवारों पर लगे गोलियों के निशान आज भी उस क्रूर जनरल डायर की याद दिलाते हैं, जबकि वहाँ स्थित अमर शहीद ज्योति हमें देश के लिए मर मिटने को प्रेरित करती है।

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

मुख्यमंत्रीयों के बैठक के बाद क्या केंद्र सरकार लाकडाऊन बढ़ाने का फैसला लिया है

जान है तो जहान है !

पंजाब की कांग्रेस सरकार और ओडिशा की बीजद सरकार तो 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर चुकी हैं। बाकी राज्यों ने भी मोदी सरकार को कम से कम दो हफ्ते तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। प्रधानमंत्री ने आज जब मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 दिन में तीसरी बैठक की तो भी इसी तरह के विचार सामने आए। कम से कम 10 मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन बढ़ाने को कहा।
प्रधानमंत्री जी ने मुख्यमंत्रियों से कहा- ‘‘मैं चौबीस घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।’’ उन्होंने कहा- जान है तो जहान है।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जब उन्होंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।

उन्होंने कहा कि अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी, जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’ इस चर्चा में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का पीएम मोदी जी को सुझाव दिया है।

भेदभाव रहित समानतावादी सत्यशोधक समाज की स्थापना करने वाले ज्योतिराव गोविंदराव फुले जी जयंती पर नमन है

भेदभाव रहित समानतावादी सत्यशोधक समाज की स्थापना करने वाले व नारी शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।

शिक्षा के समान अधिकार के लिए संघर्ष करनें वाले समाज सुधारक ज्योतिबा फूले जी का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

भारतीय समाजसेवक, दार्शनिक

महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले
Mphule.jpg
 


शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020

योग में प्राणायाम और श्वसन क्रिया के बारे में जाने

प्राणायाम के योगाभ्यास में श्वास- प्रश्वास की क्रिया महत्वपूर्ण होती है प्राणायाम के कई भेद होते हैं ध्यान एवं श्वसन आधारित ध्यानस्थ  अवस्था की प्राप्ति के लिए विभिन्न प्रकार की क्रियात्मक अवस्थाओं का वर्णन किया गया है।


प्राणायाम
प्राणायाम दो शब्दों प्राण+आयाम से मिलकर बना है । प्राण का अर्थ है संयम , नियंत्रण और आयाम का अर्थ है - शरीर के अन्दर विद्यमान शक्ति । इस प्रकार, प्राणायाम का अर्थ प्राणों पर संयम है । प्राणायाम की क्रिया में श्वास - प्रश्वास की विशेष भूमिका होती है। प्राणवायु ही मानव जीवन का मूल आधार है। इसी के व्दारा योग शास्त्र में व्यायाम के अन्तर्गत शरीर से वायु को बाहर निकालने की क्रिया होती है।

प्राणायाम में श्वास के प्रति जागरूकता सावधानी

जो श्वास हम लेते हैं उसमें फेफड़ों का लगभग एक तिहाई भाग ऐसा रह जाता है जिसमें और अधिक हवा भरी जा सकती है। अभ्यास के द्वारा उसी स्थान को फूलने योग्य बनाने का कार्य प्राणायाम के द्वारा किया जाता है फेफड़े की झिल्ली अत्यधिक पतली होती है जो हल्के दबाव से ही हट या टूट सकती है इसलिए फेफड़ों से संबंधित कोई भी क्रिया बड़ी सावधानी और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता होती है स्वसन क्रिया से व्यक्ति के शरीर के कोष- कोष में ऑक्सीजन जाती है स्वसन क्रिया ही प्राण ऊर्जा को शरीर के प्रत्येक अंग तक पहुंचाकर उसे जीवंत बनाए रखती है इस प्राण ऊर्जा को नियमित अवधि में लेकर शरीर और मन को स्वस्थ बनाया जा सकता है

प्राणायाम में श्वसन के प्रति निम्नलिखित जागरूकता को बताया गया है।

(1) मन को पूर्ण रूप से श्वास क्रिया पर लगा लेना चाहिए इससे व्यक्ति की एकाग्र शक्ति, स्मरणशक्ति और मानसिक शक्ति का विकास तेज गति से होता है।

(2) कम उम्र के बच्चे कुंभक क्रिया का अभ्यास ना करें।

(3) प्रतिदिन आसन से   फुफ्फुसों के   तन्तुओं में  लचीलापन आ जाती है और प्राणायाम उचित ढंग से होता है
(4) योग शास्त्रों के अनुसार, पूरक, कुंभक और रेचक का समय अंतराल 1:4:2 होना चाहिए । इसका अभिप्राय यह है कि जितना समय पूरक में लगे उससे चौगुना कुंभक में और पूरक से 2 गुना समय रेचक में लगाना चाहिए।
(5) मन की एकाग्रता और श्वास में लय अति आवश्यक है।
(6) साधक को निरंतरता के साथ अपने श्वास- प्रश्वास पर नियंत्रण करना चाहिए अन्यथा परिणाम विपरीत होते हैं।
(7) आसन सही ढंग से ना किया जाए तो स्वसन क्रिया मंद तथा सहनशीलता कम हो जाती है
(8) नए साधक को प्राणायाम करते समय धीरे-धीरे पूरक और रेचक क्रिया करनी चाहिए। पूरक और रेचक करते समय जल्दबाजी न करें।
(9) तेज ध्वनि के बीच और घबराहट के समय प्राणायाम ना करें।
(10) सामान्य व्यक्ति के लिए यह अति आवश्यक है कि उसकी नाड़ियों में प्रवाहित होने वाले रक्त में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में हो। इस प्रकार की ऑक्सीजन पूर्ति प्राणायाम के द्वारा की जाती है।
(11) प्राणायाम में श्वास की संख्या का निर्धारण करें ।उचित प्रशिक्षक का पालन करते हुए संख्या बढ़ाएं।
(12) गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति को योग प्रशिक्षक से परामर्श अवश्य करना चाहिए । उपवासी  व्यक्ति या खाली पेट अथवा भोजन करने के तुरंत बाद कभी प्राणायाम नहीं करना चाहिए।
** विभिन्न प्रकार की श्वसन क्रिया

प्राणायाम में श्वसन क्रिया को निम्न प्रकार समझ सकते हैं
(1) उदर श्वसन
उदर श्वसन ध्यान की किसी भी मुद्रा में बैठ जाएं और स्वाभाविक श्वास -  प्रश्वास करें ।अब दाएं हाथ को पेट पर नाभि की जगह पर रखें और बाएं हाथ को हृदय पटल के मध्य पर रखें और लंबा श्वास लें श्वास लेने के साथ ही उदर प्रदेश ऊपर उठने लगता है परंतु अब बाएं हाथ वाला हृदय पटल नीचे की तरफ जाता है अब धीमी गति से गहरी श्वास लें इस क्रिया में उदर प्रदेश के फुलाव पर ध्यान दें अब श्वास  को छोड़ें इसके परिणाम स्वरूप उदर प्रदेश नीचे की ओर चला जाता है दायां हाथ मेंरुदण्ड की तरफ नीचे जाता है। इस प्रकार , रेचक ,पूरक , करते समय वक्षस्थल एवं कंधों को स्थिर रखें।

(2) उर: श्वसन
 इस श्वसन क्रिया में पूर्णत: पसली पिंजर को फैलाकर श्वसन क्रिया की जाती है इस श्वसन क्रिया में किसी भी आसन में बैठ जाएं। वक्ष पिंजर पर ध्यान केंद्रित कर श्वास लें इसमें हमें अपने उदर प्रदेश को न फूलते हुए श्वास को वक्ष पिंजर के अंदर लेना है श्वास लेने के साथ वक्ष प्रदेश पिंजर को फैलाएं वक्ष पिंजर में आने वाली श्वास  के प्रति सजग रहें अब रेचक क्रिया के द्वारा वक्ष पिंजर के सिकुड़ने  को अनुभव करें समय के साथ इस क्रिया की पुनरावृति करें इस प्रकार कुछ देर तक उर:श्वसन करें।

(3) अक्षक श्वसन 
इस प्रकार के श्वसन में वक्ष पिंजर को श्वसन  से पूर्ण भरने के बाद भी कुछ और श्वास लें ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों तथा प्रमुख रूप से फुफ्फुस का ऊपरी भाग क्रियाशील होता है अब रेचक करें और गर्दन की मांसपेशियों में आए हुए तनाव एवं वक्ष पिंजर को खाली करें प्रारंभिक स्थिति में वापस आएं। इस प्रकार इस क्रिया की पुनरावृति करें।
(4) यौगिक श्वसन
योगिक स्वसन स्वसन क्रिया में उदर , वक्ष और अक्षक श्वसन तीनों विधियों का योग होता है इस श्वसन क्रिया में    किसी भी आसन में बैठ जाएं अब धीरे-धीरे गहरा श्वास लें और उदर प्रदेश को फैलने दें । उदर के बाद श्वास वायु अब फेफड़ों में प्रवेश कराएं धीरे-धीरे श्वसन को  बढ़ाएं जिसमे गर्दन की मांसपेशियों में तनाव आ जाए उदर, फेफड़ों और गर्दन की मांसपेशियां के प्रति सजग रहें। अब धीरे-धीरे रेचक के साथ गर्दन की मांसपेशियां वक्षस्थल एवं उदर प्रदेश को शिथिल करें उदर प्रदेश के स्नायुओं और फेफड़ों  पर हल्का दबाव देकर अधिक से अधिक वायु निकाल दें। इस     श्वसन क्रिया को लयबद्ध तरीके से करना चाहिए।

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...