गुरुवार, 26 अगस्त 2021

जानिए लोटा और गिलास के पानी में अंतरभारत में हजारों साल की पानी पीने की जो सभ्यता है वो गिलास नही है,

जानिए लोटा और गिलास के पानी में अंतर

भारत में हजारों साल की पानी पीने की जो सभ्यता है वो गिलास नही है, ये गिलास जो है विदेशी है. गिलास भारत का नही है. गिलास यूरोप से आया. और यूरोप में पुर्तगाल से आया था. ये पुर्तगाली जबसे भारत देश में घुसे थे तब से गिलास में हम फंस गये.
 गिलास अपना नही है. अपना लोटा है. और लोटा कभी भी एकरेखीय नही होता. तो वागभट्ट जी कहते हैं कि जो बर्तन एकरेखीय हैं उनका त्याग कीजिये. वो काम के नही हैं. इसलिए गिलास का पानी पीना अच्छा नही माना जाता. लोटे का पानी पीना अच्छा माना जाता है. इस पोस्ट में हम गिलास और लोटा के पानी पर चर्चा करेंगे और दोनों में अंतर बताएँगे.

फर्क सीधा सा ये है कि आपको तो सबको पता ही है कि पानी को जहाँ धारण किया जाए, उसमे वैसे ही गुण उसमें आते है. पानी के अपने कोई गुण नहीं हैं. जिसमें डाल दो उसी के गुण आ जाते हैं. दही में मिला दो तो छाछ बन गया, तो वो दही के गुण ले लेगा. दूध में मिलाया तो दूध का गुण. लोटे में पानी अगर रखा तो बर्तन का गुण आयेगा. अब लौटा गोल है तो वो उसी का गुण धारण कर लेगा. और अगर थोडा भी गणित आप समझते हैं तो हर गोल चीज का सरफेस टेंशन कम रहता है. क्योंकि सरफेस एरिया कम होता है तो सरफेस टेंशन कम होगा. तो सरफेस टेंशन कम हैं तो हर उस चीज का सरफेस टेंशन कम होगा. और स्वास्थ्य की दष्टि से कम सरफेस टेंशन वाली चीज ही आपके लिए लाभदायक है.अगर ज्यादा सरफेस टेंशन वाली चीज आप पियेंगे तो बहुत तकलीफ देने वाला है. क्योंकि उसमें शरीर को तकलीफ देने वाला एक्स्ट्रा प्रेशर आता है.

गिलास और लोटा के पानी में अंतर गिलास के पानी और लौटे के पानी में जमीं आसमान का अंतर है. इसी तरह कुए का पानी, कुंआ गोल है इसलिए सबसे अच्छा है. आपने थोड़े समय पहले देखा होगा कि सभी साधू संत कुए का ही पानी पीते है. न मिले तो प्यास सहन कर जाते हैं, जहाँ मिलेगा वहीं पीयेंगे. वो कुंए का पानी इसीलिए पीते है क्यूंकि कुआ गोल है, और उसका सरफेस एरिया कम है. सरफेस टेंशन कम है. और साधू संत अपने साथ जो केतली की तरह पानी पीने के लिए रखते है वो भी लोटे की तरह ही आकार वाली होती है. जो नीचे चित्र में दिखाई गई है.

सरफेस टेंशन कम होने से पानी का एक गुण लम्बे समय तक जीवित रहता है. पानी का सबसे बड़ा गुण है सफाई करना. अब वो गुण कैसे काम करता है वो आपको बताते है. आपकी बड़ी आंत है और छोटी आंत है, आप जानते हैं कि उसमें मेम्ब्रेन है और कचरा उसी में जाके फंसता है. पेट की सफाई के लिए इसको बाहर लाना पड़ता है. ये तभी संभव है जब कम सरफेस टेंशन वाला पानी आप पी रहे हो. अगर ज्यादा सरफेस टेंशन वाला पानी है तो ये कचरा बाहर नही आएगा, मेम्ब्रेन में ही फंसा रह जाता है.

दुसरे तरीके से समझें, आप एक एक्सपेरिमेंट कीजिये. थोडा सा दूध ले और उसे चेहरे पे लगाइए, 5 मिनट बाद रुई से पोंछिये. तो वो रुई काली हो जाएगी. स्किन के अन्दर का कचरा और गन्दगी बाहर आ जाएगी. इसे दूध बाहर लेकर आया. अब आप पूछेंगे कि दूध कैसे बाहर लाया तो आप को बता दें कि दूध का सरफेस टेंशन सभी वस्तुओं से कम है. तो जैसे ही दूध चेहरे पर लगाया, दूध ने चेहरे के सरफेस टेंशन को कम कर दिया क्योंकि जब किसी वस्तु को दूसरी वस्तु के सम्पर्क में लाते है तो वो दूसरी वस्तु के गुण ले लेता है.

इस एक्सपेरिमेंट में दूध ने स्किन का सरफेस टेंशन कम किया और त्वचा थोड़ी सी खुल गयी. और त्वचा खुली तो अंदर का कचरा बाहर निकल गया. यही क्रिया लोटे का पानी पेट में करता है. आपने पेट में पानी डाला तो बड़ी आंत और छोटी आंत का सरफेस टेंशन कम हुआ और वो खुल गयी और खुली तो सारा कचरा उसमें से बाहर आ गया. जिससे आपकी आंत बिल्कुल साफ़ हो गई. अब इसके विपरीत अगर आप गिलास का हाई सरफेस टेंशन का पानी पीयेंगे तो आंते सिकुडेंगी क्यूंकि तनाव बढेगा. तनाव बढते समय चीज सिकुड़ती है और तनाव कम होते समय चीज खुलती है. अब तनाव बढेगा तो सारा कचरा अंदर जमा हो जायेगा और वो ही कचरा भगन्दर, बवासीर, मुल्व्याद जैसी सेंकडो पेट की बीमारियाँ उत्पन्न करेगा.

इसलिए कम सरफेस टेंशन वाला ही पानी पीना चाहिए. इसलिए लौटे का पानी पीना सबसे अच्छा माना जाता है, गोल कुए का पानी है तो बहुत अच्छा है. गोल तालाब का पानी, पोखर अगर खोल हो तो उसका पानी बहुत अच्छा. नदियों के पानी से कुंए का पानी अधिक अच्छा होता है. क्योंकि नदी में गोल कुछ भी नही है वो सिर्फ लम्बी है, उसमे पानी का फ्लो होता रहता है. नदी का पानी हाई सरफेस टेंशन वाला होता है और नदी से भी ज्यादा ख़राब पानी समुन्द्र का होता है उसका सरफेस टेंशन सबसे अधिक होता है.
अगर प्रकृति में देखेंगे तो बारिश का पानी गोल होकर धरती पर आता है. मतलब सभी बूंदे गोल होती है क्यूंकि उसका सरफेस टेंशन बहुत कम होता है. तो गिलास की बजाय पानी लोटे में पीयें. तो लोटे ही घर में लायें. 

गिलास का प्रयोग बंद कर दें. जब से आपने लोटे को छोड़ा है तब से भारत में लौटे बनाने वाले कारीगरों की रोजी रोटी ख़त्म हो गयी. गाँव गाँव में कसेरे कम हो गये, वो पीतल और कांसे के लौटे बनाते थे. सब इस गिलास के चक्कर में भूखे मर गये. तो वागभट्ट जी की बात मानिये और लौटे वापिस लाइए.

सोमवार, 23 अगस्त 2021

भारत माँ के वीर सपूत अमर शहीद राजगुरू जी के जन्म दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।अमर शहीद राजगुरु जन्म दिवस - 24 अगस्त

अमर शहीद राजगुरु / जन्म दिवस - 24 अगस्त 🇮🇳 सामान्यतः लोग धन, पद या प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए एक-दूसरे से होड़ करते हैं; पर क्रांतिवीर राजगुरु सदा इस होड़ में रहते थे कि किसी भी खतरनाक काम का मौका भगतसिंह से पहले उन्हें मिलना चाहिए।
श्री हरि नारायण और श्रीमती पार्वतीबाई के पुत्र शिवराम हरि राजगुरु का जन्म 24 अगस्त, 1908 को पुणे के पास खेड़ा (वर्तमान राजगुरु नगर) में हुआ था। उनके एक पूर्वज पंडित कचेश्वर को छत्रपति शिवाजी के प्रपौत्र साहू जी ने राजगुरु का पद दिया था। तब से इस परिवार में यह नाम लगने लगा।

छह वर्ष की अवस्था में राजगुरु के पिताजी का देहांत हो गया। पढ़ाई की बजाय खेलकूद में अधिक रुचि लेने से उनके भाई नाराज हो गये। इस पर राजगुरु ने घर छोड़ दिया और कई दिन इधर-उधर घूमते हुए काशी आकर संस्कृत पढ़ने लगे। भोजन और आवास के बदले उन्हें अपने अध्यापक के घरेलू काम करने पड़ते थे। एक दिन उस अध्यापक से भी झगड़ा हो गया और पढ़ाई छोड़कर वे एक प्राथमिक शाला में व्यायाम सिखाने लगे।

यहां उनका परिचय स्वदेश साप्ताहिक, गोरखपुर के सह सम्पादक मुनीश अवस्थी से हुआ। कुछ ही समय में वे क्रांतिकारी दल के विश्वस्त सदस्य बन गये। जब दल की ओर से दिल्ली में एक व्यक्ति को मारने का निश्चय हुआ, तो इस काम में राजगुरु को भी लगाया गया। राजगुरु इसके लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने रात के अंधेरे में किसी और व्यक्ति को ही मार दिया।

राजगुरु मस्त स्वभाव के युवक थे। उन्हें सोने का बहुत शौक था। एक बार उन्हें एक अभियान के लिए कानपुर के छात्रावास में 15 दिन रुकना पड़ा। वे 15 दिन उन्होंने रजाई में सोकर ही गुजारे। राजगुरु को यह मलाल था कि भगतसिंह बहुत सुंदर है, जबकि उनका अपना रंग सांवला है। इसलिए वह हर सुंदर वस्तु से प्यार करते थे। यहां तक कि सांडर्स को मारने के बाद जब सब कमरे पर आये, तो राजगुरु ने सांडर्स की सुंदरता की प्रशंसा की।

राजगुरु ने सबसे पहले सांडर्स पर गोली चलाई थी। लाहौर से निकलतेे समय सूटधारी अफसर बने भगतसिंह के साथ हाथ में बक्सा और सिर पर होलडाल लेकर नौकर के वेष में राजगुरु ही चले थे। इसके बाद वे महाराष्ट्र आ गये। संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने अपने एक कार्यकर्ता के फार्म हाउस पर उनके रहने की व्यवस्था की। जब दिल्ली की असेम्बली में बम फंेकने का निश्चय हुआ, तो राजगुरु ने चंद्रशेखर आजाद से आग्रह किया कि भगतसिंह के साथ उसे भेजा जाए; पर उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। इससे वे वापस पुणे आ गये।

राजगुरु स्वभाव से कुछ वाचाल थे। पुणे में उन्होंने कई लोगों से सांडर्स वध की चर्चा कर दी। उनके पास कुछ शस्त्र भी थे। क्रांति समर्थक एक सम्पादक की शवयात्रा में उन्होंने उत्साह में आकर कुछ नारे भी लगा दिये। इससे वे गुप्तचरों की निगाह में आ गये। पुणे में उन्होंने एक अंग्रेज अधिकारी को मारने का प्रयास किया; पर दूरी के कारण सफलता नहीं मिली।

इसके अगले ही दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया तथा सांडर्स वध का मुकदमा चलाकर मृत्यु दंड घोषित किया गया। 23 मार्च, 1931 को भगतसिंह और सुखदेव के साथ वे भी फांसी पर चढ़ गये। मरते हुए उन्हें यह संतोष रहा कि बलिदान प्रतिस्पर्धा में वे भगतसिंह से पीछे नहीं रहे।

रविवार, 22 अगस्त 2021

उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्षस्य अगस्तमासस्य 20-तमे दिनाङ्के

“प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य द्वितीयचक्रारम्भ:”

उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्षस्य अगस्तमासस्य 20-तमे दिनाङ्के संस्कृतसप्ताहावसरे विंशतिदिवसीयाय ( प्रतिदिनं यावत् घण्टात्मककालाय ) प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य द्वितीयचक्राय 5329 पञ्जीकृतवद्भ्यः उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानस्य 36 संस्कृतभाषाप्रशिक्षकैः 44 कक्ष्यासु 2032 समुपस्थितेभ्यः प्रशिक्षार्थिभ्यः शिक्षणं समारब्धम् ।प्रथमचक्रे 8533 शिक्षार्थिनः पञ्जीकृताः । तेषु 2472 कक्ष्यासु समुपस्थिताः । अन्ते 1390 शिक्षार्थिनः परीक्षां लिखितवन्तः । तेषु 1207 शिक्षार्थिनः समुत्तीर्णा: ।
एतस्मिन् एवं क्रमे सन्तकबीरनगरजनपदत: अपि उत्तरप्रदेशसंस्कृतस्थानस्य भाषाप्रशिक्षक: नूतनविष्णु: रेग्मी गूगलमीट्माध्यमेन सायं 5 वादने प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य द्वितीयचक्रारम्भमकरोत्।यत्र द्विपंचाशत् पंजीकृतजना: देशस्य विभिन्नेभ्य: स्थानेभ्य: पठितुमागता:।उद्धाटनसत्रमिति कारणत: आदौ नूतनविष्णु: मंगलाचरणादिकं विधाय संस्कृतस्य महत्वं उपयोगितां च प्रतिपादितवान्। तदनन्तरं संस्थानेन निर्मितपाठ्यक्रमं पीपीटी-द्वारा शिबिरपद्धत्या सहजरूपेण सरलरूपेण चाबोधयत्।सर्वे पाठितविषयान् सम्यक् ज्ञात्वा तत्रैव अभ्यासमपि कृतवन्त:।कक्षैषा प्रतिदिनं सायं ५वादनत: ६ वादनपर्यन्तं चलति । वस्तुतस्तु संस्थानस्य समग्रकक्षा:  (४४ बैच  ) तु प्रात: नववादनत: सायं ८ वादन-पर्यन्तं संस्थानस्य ३६ प्रशिक्षका: चालयन्त: सन्ति।
एतावता आहत्य 13862 (8533+5329) पञ्जीकृतवत्सु 4504 (2472+2032) शिक्षार्थिनः 91(47+44) कक्ष्यासु समुपस्थिताः ।अग्रेऽपि ये एतां  नि:शुल्क-कक्षामागन्तुकामा: ते 9522340003 इति दूरभाषसंख्यायां मिस्डकाल कृत्वा सन्देशे आगत-लिंक् उद्घाट्य तत्र स्वानुकूलतया स्वस्य नामांकनं कारयितुं शक्नुवन्ति।नामांकानाय लिंक् “sanskritsambhashan.com”इत्यस्ति।

“प्रकृतिसाधु:”

संतकबीर नगर में दूसरे चक्र की शुरू हुई संस्कृत संभाषण की ऑनलाइन कक्षाएं

संतकबीर नगर में दूसरे चक्र की शुरू हुई संस्कृत संभाषण की ऑनलाइन कक्षाएं

-उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क ऑनलाइन कक्षायें 

पूरे प्रदेश के साथ ही संतकबीर नगर में भी दूसरे चरण की संस्कृत संभाषण की निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। यह कक्षाएं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,लखनऊ द्वारा संचालित की जा रही है। जनपद में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत पूरे यूपी में की गई उसी क्रम में  श्री राम शंकर स्नातकोत्तर संस्कृत विद्यापीठम्, कोडरा, सन्तकबीरनगर से भी की गई। संस्थान के संस्कृत भाषा प्रशिक्षक नूतन विष्णु रेग्मी द्वारा गूगल मीट के माध्यम से इच्छुक लोगों को संस्कृत भाषा सिखाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ ने देववाणी संस्कृत को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के लिए ऑनलाइन संस्कृत सम्भाषण की कक्षाओं का 20 अगस्त २०२१ को सामूहिक उद्घाटन किया। मुख्यातिथि संस्थान के अध्यक्ष डॉ वाचस्पति मिश्र ने कहा कि आज हम ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अल्प समय में ही संस्कृत बोलना सीख सकते हैं। जिसके लिए विविध अवसर हमें सहज प्राप्त हैं। जिससे लाभ लेकर हम समाज को संस्कारित कर सकते हैं। संस्थान के प्रशिक्षण प्रमुख सुधीष्ट कुमार मिश्र ने संस्कृत सम्भाषण से होने वाले लाभों का उल्लेख कर प्रतिभागियों को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों के १३८६२ प्रतिभागियों को मिस काल के माध्यम से पंजीकृत किया गया है। जिन्हें गूगल मीट एप द्वारा पीपीटी के माध्यम से संस्कृत पढ़ाया जा रहा है। संस्थान द्वारा संतकबीर नगर में भेजे गए संस्कृत भाषा प्रशिक्षक नूतन विष्णु रेग्मी ने बताया कि दो शिफ़्ट में पढ़ाई चल रही है। पहली शिफ्ट ( प्रात: ११ बजे ) में १०७ और दूसरी शिफ्ट (सायं ५ बजे )में १२४  लोग संस्कृत भाषा सीख रहे हैं। पहली शिफ़्ट को प्रशिक्षक दीनदयाल शुक्ल सीतापुर ज़िले से पढ़ा रहे हैं। दूसरी शिफ़्ट के १२४ शिक्षार्थी को प्रशिक्षक रेग्मी प्रतिदिन शाम ५ बजे सन्तकबीरनगर से पढ़ा रहे हैं । संस्थान द्वारा की गई पहल के तहत पूरे देश में ५३२९ इच्छुक शिक्षार्थियों ने प्रथम स्तर के दूसरे चक्र में संस्कृत भाषा शिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। 20 अगस्त 2021 से १५ सितम्बर तक चलने वाली इस 20 दिवसीय अनलाईन संस्कृत सम्भाषण कक्षाओं के माध्यम से ४४ समूहों में ३६ शिक्षकों ने पंजीकृत छात्रों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।
इस अवसर इस योजना क्रियान्वयन समिति के सदस्यों में डा. रत्नेश्वर मणि त्रिपाठी, सुशील कुमार, धीरज मैठाणी ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए।कक्षा के लिये मिस्ड काल नम्बर और आवेदन पत्र का वेवसाईट लिंक् निम्नलिखित है।
-9522340003

-sanskritsambhashan.com

सोमवार, 16 अगस्त 2021

“प्रथमस्तरीय-आनलाईनसंसकृतसम्भाषणकक्ष्या”(यूपीसंस्थानस्य विशिष्टा एवम् अनुपमेया योजना)

प्रेसविज्ञप्ति: ११/०८/२०२१

“प्रथमस्तरीय-आनलाईनसंसकृतसम्भाषणकक्ष्या”
(यूपीसंस्थानस्य विशिष्टा एवम् अनुपमेया योजना)

लखनऊस्थ-उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानेन प्रदेशे बहुत्र संचालिताया: विंशतिदिवसीय-(२० जुलै २०२१ त: १० अगस्ट २०२१ पर्यन्तम्)आनलाईनसंस्कृतसम्भाषणकक्ष्याया: समापनसत्रसमारोह: ११/०८/२०२१ तमे दिनांके मध्याह्नोत्तर-त्रिवादने गूगलमीटमाध्यमेन बहुत्र समाचरित:।तस्मिन् एव क्रमे गोरक्षपुरत: संयोजितस्य समापनसमारोहस्य मुख्यातिथि:  जम्बूकश्मीरत: डा. मधुसूदनमिश्रमहोदय:  आसीत् ।कार्यक्रमस्यास्य संचालनं व्रजघट्टत: संस्थानस्यैव संस्कृत-प्रशिक्षक: श्री: सतीशशर्ममहाभाग: कृतवान्।सत्रस्य संयोजनमपि संस्थानस्यैव संस्कृतप्रशिक्षकेण नूतनविष्णुरेग्मिणा गोरक्षपुरस्य गोरक्षनाथसंस्कृतविद्यापीठत: कृतम्।तत्र सर्वादौ मंगलाचरणं कक्षाया: वयोवृद्ध: छात्र: पीयूषटण्डनमहोदय: कृतवान्।योजनाया: सामूहिकसमुद्घाटनं तु लखनऊस्थ-यूपीसंस्कृतसंस्थानत: २०जुलै २०२१ तमे दिनांके जातमासीत्।११/८/२१ दिनांके प्रथमस्तरीयसंस्कृतसम्भाषणकक्षाया: समापनसमारोहेऽस्मिन् मुख्यातिथित्वेन समागत: डा.मधुसूदनमहोदय: संस्कृतभाषाया: महत्वं चर्चयन् उक्तवान् यत् अस्माभि: पाश्चात्यसंस्कृते: अन्धानुकरणं नैव करणीयमिति।तदनु छात्रेषु पीयूषमहोदय:,नीतामहोदया,अमिषमहोदय:,मदनमहोदय:,सीमामहोदया,नीलममहोदया,विप्लवमहोदय:,फणिराजमहोदय:,योगेन्द्रमहोदय:,निधिमहोदया ,सुभद्रामहोदया,सुब्रतमहोदयश्च अहमहमिकया अग्रे आगत्य स्वानुभवं संस्कृतभाषायामेव कथयितुं प्रयत्नं कृतवन्त: । तत्रैव केचन बालगीतं,देशभक्तिगीतमपि अगायन्।तदनन्तरम् संचालक: सतीशमहोदय:  जनानां हृदये संस्कृतभाषां प्रति रुचि: कथमागच्छेत् इति विषयं कथयित्वा स्वस्य आनलाइनकक्षा-पाठनानुभवमकथयत्। तत्रैव कार्यक्रमस्य संयोजक: नूतनविष्णु: 
अपि कक्ष्यायां स्वस्य पाठनानुभवं कथयित्वा संस्कृतभाषापठनलाभान् गणयित्वा सर्वान्  प्रेरितवान्।द्वावपि संस्कृतभाषायां यथा प्रीति: वर्धेत तथा उद्बोधितवन्तौ। एतेषां परीक्षा १०/८/२१ दिनांके आसीत्। ९९% छात्रा: सम्यक् अंकान् प्राप्य उत्तीर्णा: अभवन्। एतेभ्य: प्रमाणपत्रमपि प्रदास्यते शीघ्रमेव।भविष्ये एते एव छात्रा: संस्थानस्य द्वितीयस्तरीयसम्भाषणकक्षायामपि नामांकनं कारयिष्यन्ति। १५ अगस्तत: परम् आरभ्यमाणप्रथमस्तरीयकक्षाया: कृते एतै: छात्रै: स्वपरिचितजनद्वारा +91 9522340003 इत्यत्र मिस्डकाल कारयित्वा उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानस्य वेवसाईटत: नामांकनमपि कारितमस्ति।वस्तुत: संस्थानस्य एतया योजनया देशस्य बहव: जना: लाभान्विता:।य: कोऽपि अत्र +91 9522340003 मिस्डकाल कृत्वा आगतं सन्देशमुद्घाट्य तल्लिंक्द्वारा नामांकनं कारयितुं शक्नोति ।एतत्महत्कर्मण: कृते योगीसर्वकार:, संसथानम्,संस्थानस्य अध्यक्ष:,निदेशक:,योजनाया: क्रियान्वयनसदस्या:  ,प्रशिक्षकाश्च सर्वे अपि धन्यवादार्हा: वर्धापनयोग्या: च सन्ति ।एषा प्रथमस्तरीयसंस्कृतसम्भाषणकक्षा उत्तरप्रदेशे विभिन्नेभ्य: स्थानेभ्य : संस्थानस्य बहव: प्रशिक्षका: चालितवन्त: येन सहश्रश-छात्रा : लाभान्विता: जाता:।इत्थम् अन्ते शान्तिमन्त्रेण एष: कार्यक्रम: समाप्तिं गत:।

संवाददाता- नूतनविष्णु: रेग्मी (प्रकृतिसाधु:)

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...