रविवार, 22 अगस्त 2021

संतकबीर नगर में दूसरे चक्र की शुरू हुई संस्कृत संभाषण की ऑनलाइन कक्षाएं

संतकबीर नगर में दूसरे चक्र की शुरू हुई संस्कृत संभाषण की ऑनलाइन कक्षाएं

-उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क ऑनलाइन कक्षायें 

पूरे प्रदेश के साथ ही संतकबीर नगर में भी दूसरे चरण की संस्कृत संभाषण की निःशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। यह कक्षाएं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,लखनऊ द्वारा संचालित की जा रही है। जनपद में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत पूरे यूपी में की गई उसी क्रम में  श्री राम शंकर स्नातकोत्तर संस्कृत विद्यापीठम्, कोडरा, सन्तकबीरनगर से भी की गई। संस्थान के संस्कृत भाषा प्रशिक्षक नूतन विष्णु रेग्मी द्वारा गूगल मीट के माध्यम से इच्छुक लोगों को संस्कृत भाषा सिखाई जा रही है।

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ ने देववाणी संस्कृत को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के लिए ऑनलाइन संस्कृत सम्भाषण की कक्षाओं का 20 अगस्त २०२१ को सामूहिक उद्घाटन किया। मुख्यातिथि संस्थान के अध्यक्ष डॉ वाचस्पति मिश्र ने कहा कि आज हम ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अल्प समय में ही संस्कृत बोलना सीख सकते हैं। जिसके लिए विविध अवसर हमें सहज प्राप्त हैं। जिससे लाभ लेकर हम समाज को संस्कारित कर सकते हैं। संस्थान के प्रशिक्षण प्रमुख सुधीष्ट कुमार मिश्र ने संस्कृत सम्भाषण से होने वाले लाभों का उल्लेख कर प्रतिभागियों को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी राज्यों के १३८६२ प्रतिभागियों को मिस काल के माध्यम से पंजीकृत किया गया है। जिन्हें गूगल मीट एप द्वारा पीपीटी के माध्यम से संस्कृत पढ़ाया जा रहा है। संस्थान द्वारा संतकबीर नगर में भेजे गए संस्कृत भाषा प्रशिक्षक नूतन विष्णु रेग्मी ने बताया कि दो शिफ़्ट में पढ़ाई चल रही है। पहली शिफ्ट ( प्रात: ११ बजे ) में १०७ और दूसरी शिफ्ट (सायं ५ बजे )में १२४  लोग संस्कृत भाषा सीख रहे हैं। पहली शिफ़्ट को प्रशिक्षक दीनदयाल शुक्ल सीतापुर ज़िले से पढ़ा रहे हैं। दूसरी शिफ़्ट के १२४ शिक्षार्थी को प्रशिक्षक रेग्मी प्रतिदिन शाम ५ बजे सन्तकबीरनगर से पढ़ा रहे हैं । संस्थान द्वारा की गई पहल के तहत पूरे देश में ५३२९ इच्छुक शिक्षार्थियों ने प्रथम स्तर के दूसरे चक्र में संस्कृत भाषा शिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है। 20 अगस्त 2021 से १५ सितम्बर तक चलने वाली इस 20 दिवसीय अनलाईन संस्कृत सम्भाषण कक्षाओं के माध्यम से ४४ समूहों में ३६ शिक्षकों ने पंजीकृत छात्रों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है।
इस अवसर इस योजना क्रियान्वयन समिति के सदस्यों में डा. रत्नेश्वर मणि त्रिपाठी, सुशील कुमार, धीरज मैठाणी ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए।कक्षा के लिये मिस्ड काल नम्बर और आवेदन पत्र का वेवसाईट लिंक् निम्नलिखित है।
-9522340003

-sanskritsambhashan.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...