मंगलवार, 28 सितंबर 2021

आज का योग: झड़ते बालों से हैं परेशान तो रोजाना करें ये योगासन, बाल बनेंगे घने, लंबे और चमकदार

आज का योग: झड़ते बालों से हैं परेशान तो रोजाना करें ये योगासन, बाल बनेंगे घने, लंबे और चमकदार



आज के समय में बिगड़ती दिनचर्या और अनुचित खान-पान की वजह से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है। परिणाम स्वरुप कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बालों के झड़ने, बेजान होने के पीछे का कारण भी शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इसके अलावा काम के बढ़ते तनाव की वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। लोग अपने झड़ते बालों को रोकने के लिए घरेलू उपचार से लेकर कई तरह के महंगे उत्पादों का भी इस्तेमाल करते हैं। आजकल लोग शरीर को फिट रखने के लिए तो योग करते हैं लेकिन जब बात बालों और त्वचा की आती है तो वे इसपर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आपको बता दें कि योग करने से शरीर को ही नहीं बल्कि आपके बालों और त्वचा को भी बहुत फायदे मिलते हैं। अगर आप झड़ते और कमजोर बालों से परेशान हैं तो कुछ योगासन करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं इसके साथ ही आपके बाल घने, लंबे और चमकदार भी बनते हैं तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में।

HAIR
शीर्षासन
इस आसन को करने से आपके सिर की ओर रक्त प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। इससे आपको तनाव दूर करने में सहायता तो मिलती ही है इसके साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। आपकों झड़ते और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है। यही नहीं यह आसन करने से असमय सफेद हो रहे बालों की समस्या भी दूर होती है। अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो शीर्षासन कर सकते हैं। हालांकि यह आसन थोड़ा कठिन होता है लेकिन अभ्यास करते करते आप कुछ समय बाद यह आसन आराम से कर सकते हैं।
 


शीर्षासन की विधि
  • सबसे पहले अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाएं और फिर नीचे झुकते हुए अपने सिर को नीचे की ओर रखें। 
  • अब अपने शरीर का संतुलन बनाते हुए अपने पैरों को ऊपर ले जाएं।
  • इस अवस्था में आपको सिर के बल खड़ा होना होता है।
  • कुछ देर इसी मुद्रा में रहने के बाद वापस संतुलन बनाते हुए सीधे हो जाएं।
  • इस आसन में संतुलन बनाना बेहद जरूरी है इसलिए शुरुआत में आप इस आसन को दीवार के सहारे करना शुरू करें।
 
 
 

HAIR
अधोमुख आसन - फोटो : social media
अधोमुख श्वानासन
इस आसन को अधोमुखी श्वानासन ये अधोमुखी मुद्रा के नाम से जाना जाता है। इस आसन को करने से  आपके बालों की जड़ों तक उचित मात्रा में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। यही कारण है कि झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाने में ये आसन मददगार है। इसके अलावा भी इस आसन को करने से कई सारे लाभ होते हैं। ये आसन आपके रक्तसंचार को बेहतर करेगा और झड़ते बालों की समस्या से निजात भी दिलाएगा।
 
जानिए आसन करने की विधि
  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और शरीर को आगे झुकाते हुए अपने हाथों से धरती को छुएं।
  • अपने हाथों को आगे की बढ़ाते हुए सिर को जमीन के पास लें जाएं।
  • इस मुद्रा में 30 से 40 सेकेंड तक रहने के बाद वापस सीधे खड़े हो जाएं।
 
 

HAIR
बालासन - फोटो : social media
बालासन
ये आसन पेट से संबंधित समस्याओं और तनाव से छुटकारा दिलाने में सहायक है। पेट की समस्याएं और तनाव में दोनों ही बाल झड़ने के कारणों में शामिल हैं, क्योंकि पाचन में समस्या होने से शरीर को उचित पोषण नहीं मिल पाता है जिसका असर हमारे बालों की ग्रोथ पर भी पड़ता है। तो वहीं बाल झड़ने का मुख्य कारण कई बार तनाव होता है। अगर आप झड़ते बालों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं और अपने बालों की ग्रोथ को अच्छा करना चाहते हैं तो ये आसन आपके लिए फायदेमंद है।
 
 
आसन करने का तरीका की 
  • इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए गहरी सांस लें।
  • अब बैठे हुए ही सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को आगे की ओर झुकाएं।
  • इस अवस्था में आपका सिर जमीन पर लगा हुआ रहता है और आपका पेट आपकी जांघों पर रहता है।
 

HAIR

वज्रासन
ये सभी आसनों से सरल आसन है इसके साथ ही ये एकमात्र ऐसा आसन है जिसे खाने के बाद किया जा सकता है। ये आसन मुख्य रुप से पाचन शक्ति को मजबूत करता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है। दरअसल पाचन सही तरह से न होने के कारण शरीर को उचित पोषण नहीं मिलता है और हमारे बाल पतले होने लगते हैं। वज्रासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और खाने के पोषण तत्व अच्छी तरह से अवशोषित होते हैं, जिससे आपके बाल घने और लंबे होते हैं।
वज्रासन की विधि- 
  • सबसे पहले घुटनों को मोड़कर सीधे बैठ जाएं।
  • इस मुद्रा में आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी बिल्कुल सीधीइ रहनी चाहिए।
  • इस बात का भी ध्यान रखें की शरीर को पीछे का ओर न ताने, केवल सीधा ही रखें।
  • अब अपने दोनों हाथों को जांघों पर रख लें।
  •  कम से कम 30 से 40 सेकंड तक इसी मुद्रा में बैठे रहें।
  •  अभ्यास हो जाने पर आप इस अवधि को बढ़ा सकते है

बुधवार, 22 सितंबर 2021

प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य तृतीयचक्रारम्भ:”उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्)
२१ सितम्बर २०२१

“प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य तृतीयचक्रारम्भ:”
उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्षस्य सितम्बरमासस्य २१-तमे दिनाङ्के विंशतिदिवसीयाय ( प्रतिदिनं यावत् घण्टात्मककालाय ) प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य तृतीयचक्राय ३६१८ पञ्जीकृतवद्भ्यः समुपस्थितेभ्यः प्रशिक्षार्थिभ्यः उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानस्य ४१ संस्कृतभाषाप्रशिक्षकैः ४१ कक्ष्यासु शिक्षणं समारब्धम् ।प्रथमचक्रे 8533 शिक्षार्थिनः पञ्जीकृताः । तेषु 2472 कक्ष्यासु समुपस्थिताः । अन्ते 1390 शिक्षार्थिनः परीक्षां लिखितवन्तः । तेषु 1207 शिक्षार्थिनः समुत्तीर्णा: ।द्वितीयचक्रे अपि ५३२९ शिक्षार्थिन: आसन् ।
एतस्मिन् एवं क्रमे गोरक्षपुरस्य गोरक्षनाथविद्यापीठत: अपि उत्तरप्रदेशसंस्कृतस्थानस्य भाषाप्रशिक्षक: नूतनविष्णु: रेग्मी गूगलमीट्माध्यमेन मध्याह्नोत्तरे ३ वादने प्रथमस्तरीयसंस्कृतभाषाशिक्षणस्य तृतीयचक्रारम्भमकरोत्।यत्र ५० पंजीकृतजना: देशस्य विभिन्नेभ्य: स्थानेभ्य: पठितुमागता:।उद्धाटनसत्रमिति कारणत: आदौ नूतनविष्णु: मंगलाचरणादिकं विधाय छात्रान् पृष्टवान् यत् ते किमर्थम् संस्कृतं पठितुमागता:? इति।तदा सर्वे उत्तमानि कारणानि उक्तवन्त:।तत: नूतनविष्णु: रेग्मी अपि  संस्कृतस्य महत्वं उपयोगितां च किंचित् प्रतिपाद्य संस्थानेन निर्मितपाठ्यक्रमं पीपीटी-द्वारा शिबिरपद्धत्या सहजरूपेण सरलरूपेण चाबोधयत्।सर्वे पाठितविषयान् सम्यक् ज्ञात्वा तत्रैव अभ्यासमपि कृतवन्त:।अन्ते सर्वेषां जिज्ञासाया: उपशमनमपि तेन कृतम्।कक्ष्यायां सहप्रशिक्षक: दीनदयाल: महोदय: अपि समुपस्थित: आसीत्।स: चैटबक्समाध्यमेन छात्राणां प्रश्नानां उत्तरं अददात्।कक्ष्यैषा प्रतिदिनं मध्याह्नोत्तरे ३ वादनत: ४ वादनपर्यन्तं चलति । एषा कक्ष्या १२ अक्टूबर पर्यन्तम् चलति ।अन्ते परीक्षा अपि भविष्यति । उत्तीर्णवद्भ्य: प्रमाणपत्राणि अपि दातुं व्यवस्था अस्ति।वस्तुतस्तु संस्थानस्य समग्रकक्षा:  (४१ बैच  ) तु प्रात: नववादनत: सायं ८ वादन-पर्यन्तं संस्थानस्य ४१ प्रशिक्षका: चालयन्त: सन्ति।
एतावता आहत्य 17480 (8533+5329+3618) पञ्जीकृता:  शिक्षार्थिनः 132(47+44+41) कक्ष्यासु संस्कृतभाषाध्ययनाय विभाजिता: ।अग्रेऽपि ये एतां  नि:शुल्क-कक्षामागन्तुकामा: ते 9522340003 इति दूरभाषसंख्यायां मिस्डकाल कृत्वा सन्देशे आगत-लिंक् उद्घाट्य तत्र स्वानुकूलतया मासं समयं च चीत्वा स्वस्य नामांकनं कारयितुं शक्नुवन्ति।ये प्रथमद्वितीयचक्रे पठितवन्त: तेभ्य: शीघ्रं द्वितीयस्तरस्य प्रशिक्षणमपि दातुं योजना अस्ति संस्थानस्य।संस्थानेन परीक्षायाम् उत्तीणवद्भ्य: शिक्षार्थिभ्य: क्रमेण प्रमाणपत्राणि अपि प्रेषयितुम् आरब्धानि। ये नि:शुल्कं नामांकनं कर्तुमिच्छन्ति तेभ्य: नामांकानाय लिंक् “sanskritsambhashan.com”इत्यस्ति।

वार्ताहर:-नूतनविष्णु: रेग्मी “प्रकृतिसाधु:”

शनिवार, 18 सितंबर 2021

“२०दिवसीय-आनलाइन-नि:शुल्क-संस्कृतसम्भाषणकक्ष्याया: द्वितीयचरणस्य समारोपसत्रम्”

“प्रेस-विज्ञप्ति:”१६ सितम्बर २०२१(संस्कृतम्) 

“२०दिवसीय-आनलाइन-नि:शुल्क-संस्कृतसम्भाषणकक्ष्याया:  द्वितीयचरणस्य समारोपसत्रम्”

“द्वितीयचक्रे अपि ५ सहस्राधिका: संस्कृतानुरागिण: लाभान्विता:।”

*संस्कृतभाषां ये पाठयन्ति पठन्ति च ते सर्वे अपि  परोपकारभावनया आप्लाविता: भवन्ति  ।
 -श्री: सतीशशर्मा

*संस्कृतभाषां प्रति अस्माकम् अधिकार:  कर्तव्यं च द्वयमपि अस्ति।
- नूतनविष्णु: रेग्मी

*यदा हनुमान् लंकाया : अशोकवाटिकायां सीतामात्रा सह  अमिलत् तदा  द्वयो: परस्परं सम्वादमाध्यमं संस्कृतमेवासीत्।
-डा.छविलाल: न्यौपाने

*संस्कृतभाषा कठिना न अपि तु अतिसरला अस्ति। 
-श्रीमती दीपलता उपाध्याय




-उत्तरप्रदेशसर्वकारस्य भाषाविभागान्तर्गतस्य लखनऊस्थ-उत्तरप्रदेशसंस्कृत संस्थानस्य २० दिवसीय प्रथमस्तरीय-आनलाइन-संस्कृत सम्भाषणयोजनाया: द्वितीयचक्रे संस्कृत कक्ष्याया: २०अगस्त २०२१ इति दिनांके उद्घाटनसमारोह: आसीत् ।तस्या: एव कक्ष्याया: समापनसमारोह: सम्पूर्णे प्रदेशे १६ सितम्बर २०२१ इति दिनांके समाचरित:। अस्मिन् एव  क्रमे सन्तकबीरनगरस्य श्रीरामशंकरसंस्कृतविद्यापीठम् कोडरात:  अपि संस्थानस्य  संस्कृतभाषा प्रशिक्षक: नूतनविष्णु: रेग्मी  गूगलमीट-माध्यमेन अस्य समापनकार्यक्रमस्य आयोजनं सायं ४ वादने अकरोत्।। यस्मिन् विशिष्टातिथि: उत्तरप्रदेशस्य गढमुक्तेश्वरसमीपे व्रजघट्टे अन्नपूर्णागुरुकुलत: संस्कृतभारत्या: बरेलीप्रान्तस्य कार्यकर्ता गुरुकुलसंचालक: श्री: सतीशशर्मा आसीत् ।कार्यक्रमस्य शुभारंभ: हरियाणात: शिक्षार्थी कपीश: वैदिकमंगलाचरणेन एवं जौनपुरत: छायात्रिपाठी  लौकिकमंगलाचरणेन च अकुरुताम्।कार्यक्रमस्य मुख्यातिथि:/अध्यक्षश्च देहलीत: संस्कृत-अध्यापक तथा ONLINE SANSKRIT UNIVERSITY (YOUTUBE CHANNEL) इत्यस्य स्रष्टा एवं संस्कृतभारत्या: देहलीप्रान्तस्य कार्यकर्ता डा. छविलाल: न्यौपाने आसीत् । स:  स्वस्य संस्कृतभाषायां प्रेरक-उद्बोधनेन सर्वान्  प्रेरितवान् ।तथैव कार्यक्रमस्य विशिष्टातिथि: श्री: सतीशशर्मा कथितवान् यत्  “अग्रे अपि  संस्कृतभाषया सह सम्बद्धा: भवन्तु ।तदैव कक्ष्याया: सार्थकता भविष्यति “इति। सारस्वत-अतिथि: देहलीत: एव  शास्त्रीयसंगीतस्य गायिका /समाजसेविका/कवयित्री श्रीमती दीपलताउपाध्यायमहोदया स्वस्य सुमधुरस्वरेण सुन्दरं संस्कृतगीतं प्रस्तुतवती । प्रशिक्षक: नूतनविष्णु: रेग्मी अपि  नविनतमतकनीकमाध्यमेन संस्कृतकक्ष्याया: संचालनस्य स्व-नूतन-अनुभवं कथयित्वा उक्तवान् यत् “संस्कृतस्य प्रचार: न केवलं देशे एव विदेशेषु  अपि करणीय:। ।सीतापुरत: दीनदयालशुक्ल: 
(सहप्रशिक्षक:)अपि  अस्मिन् कार्यक्रमे सम्बद्ध: आसीत् । शिक्षार्थिषु उर्मिला(हिमाचल प्रदेशत:) अनुशिखाघोषाल (झारखंडत:)सिद्धांत:(गोवात:) श्रीधर:(जर्मनीत:) च कक्ष्याया: अनुभवं श्रावितवन्त:। शिक्षार्थी सागर:(पश्चिमबंगत:) संस्कृतगीतमश्रावयत्।ऐश्वर्यापरब(महाराष्ट्रत: ) “राघवयादवीयम्”इति काव्यस्य अद्भुतं श्लोकवर्णनं कृतवती।समृद्धि: (उत्तरप्रदेशत:) श्रीमद्भगवद्गीताया:  १२ अध्यायस्य कण्ठस्थं पाठं श्रावितवती । 

२० दिनानां कक्ष्यानन्तरं १५  सितम्बर २०२१ दिनांके सायंकाले ७-८ वादने परीक्षा आसीत् ।यस्यां ९५% उत्तीर्णा:।तस्यां उत्तीर्णतां लब्धशिक्षार्थिनां कृते  संस्थानं शीघ्रमेव प्रमाणपत्राणि अपि दास्यति । कार्यक्रमे ४०-५० शिक्षार्थिन: उपस्थिता: आसन्।
कक्ष्याया: अबाधगत्या संचालने सन्तकबीरनगरस्य श्रीरामशंकरसंस्कृत विद्यापीठस्य प्राचार्यस्य डा.हरि प्रसादसिंहवर्यस्यापि महती भूमिका आसीत् ।अत:स: विशेषतया प्रशंसनीय:।

प्रथमस्तरीयस्य प्रथमद्वितीयचक्रयो: उत्तीर्णा: छात्रा: अग्रे संस्थानस्य द्वितीयस्तरीयसम्भाषणकक्ष्याया: कृते अपि नामांकनं करिष्यन्ति।संस्थानस्य एतया योजनया देशस्य विदेशस्य च बहव: संस्कृतानुरागिण: लाभान्विता: सन्ति । एतत्महत्कर्मण: कृते योगीसर्वकार:, यूपीसंस्कृतसंस्थानम्,संस्थानस्य अध्यक्ष: डा वाचस्पतिमिश्रवर्य: ,निदेशक: IAS पवनकुमारवर्य:,प्रशिक्षणप्रमुख: श्री: सुधीष्टकुमारमिश्रवर्य:,योजनाया: क्रियान्वयनसदस्या:  प्रशिक्षकाश्च सर्वे अपि धन्यवादार्हा: सन्ति ।योजनाया: प्राणभूता: छात्रा:अपि  वर्धापनयोग्या: सन्ति।
अग्रेऽपि ये एतां  नि:शुल्क-ONLINE कक्षामागन्तुकामा: सन्ति ते 9522340003 इति दूरभाषसंख्यायां मिस्डकाल कृत्वा प्राप्तसन्देशे आगत-लिंक् उद्घाट्य तत्र स्वानुकूलमासे समये च  स्वस्य नामांकनं नि:शुल्कं कारयितुं शक्नुवन्ति।नामांकानाय लिंक् “sanskritsambhashan.com”इत्यस्ति।

संवाददाता-नूतनविष्णु:रेग्मी 
“प्रकृतिसाधु:”

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

“२० दिवसीय संस्कृत सम्भाषण कक्षा के दूसरे चरण का हुआ समापन”

“प्रेस विज्ञप्ति”१६ सितम्बर २०२१(हिन्दी ) 

“२० दिवसीय संस्कृत सम्भाषण कक्षा  के  दूसरे चरण का हुआ समापन”

“५ हज़ार  संस्कृतप्रेमी हुए लाभान्वित।”

संस्कृत भाषा को पढ़ने पढ़ाने वाले सभी परोपकार के भावना से  परिपूर्ण रहते हैं ।
 -श्री सतीश शर्मा

संस्कृत भाषा के प्रति हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों ही है।
- नूतन विष्णु रेग्मी

हनुमान जी जब लंका  के अशोकवाटिका  में सीता  माता से मिले थे तो दोनों नें संस्कृत भाषा में ही वार्तालाप करी थी।
-डा.छविलाल न्यौपाने

संस्कृत भाषा कठिन नहीं अपि तु बहुत ही सरल है 
-श्रीमती दीपलता उपाध्याय



-उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा विभाग के अन्तर्गत आने वाले लखनऊ के उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थानम् की २० दिवसीय प्रथमस्तरीय-आनलाइन-संस्कृत सम्भाषण योजना  के तहत २० अगस्त २०२१ (उद्घाटन समारोह)से व्यापक रुप में प्रारम्भ होने वाली द्वितीय चक्र के संस्कृत कक्षाओं का समापनसमारोह पूरे प्रदेश में जगह जगह १६ सितम्बर २०२१ को किया गया। इसी क्रम में सन्त कबीर नगर के श्री राम शंकर संस्कृत विद्यापीठ ,कोडरा से भी संस्थान के संस्कृत भाषा प्रशिक्षक नूतन विष्णु रेग्मी ने भी गूगल मीट के माध्यम से इस समापन कार्यक्रम का सायं ४ बजे से संचालन किया। जिसमें विशिष्टातिथि उत्तरप्रदेश के गढमुक्तेश्वर के व्रजघाट स्थित अन्नपूर्णा गुरुकुल से संस्कृत भारती बरेली प्रान्त के कर्मठ कार्यकर्ता श्री सतीश शर्मा जी थे।कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा से शिक्षार्थी कपीश (हरियाणा) ने वैदिक मंगलाचरण और छाया त्रिपाठी (जौनपुर)ने लौकिक मंगलाचरण करके किया । कार्यक्रम में मुख्यातिथि/अध्यक्ष के रूप में दिल्ली  से आमन्त्रित संस्कृत अध्यापक तथा ONLINE SANSKRIT UNIVERSITY (YOUTUBE CHANNEL) के स्रष्टा डा. छविलाल न्यौपाने विराजित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन से सबको प्रेरित किया।वैसे ही कार्यक्रम के विशिष्टातिथि श्री सतीश शर्मा जी ने सबको आगे भी संस्कृत से जुड़े रहने के लिये कहा । सारस्वत अतिथि के रूप में दिल्ली से जुड़ी  शास्त्रीय संगीत की गायिका /समाजसेवी /कवयित्री श्रीमती दीपलता उपाध्याय ने सभी को साधुवाद देते हुये अपने मधुर स्वर में सुन्दर संस्कृत गीत प्रस्तुत किया । प्रशिक्षक नूतन विष्णु रेग्मी ने भी इस नई तकनीक से संस्कृत कक्षा का संचालन करने का नयाँ अनुभव के साथ संस्कृत को किस तरह  भारत के लोगों के साथ-साथ विदेशी लोगों से  भी जोड़ सकेंगे इसके बारे में बताया।सीतापुर से दीनदयाल शुक्ल 
(सहप्रशिक्षक)भी इस कार्यक्रम से जुड़े हुये थे । छात्रों में उर्मिला(हिमाचल प्रदेश) अनुशिका घोषाल (झारखंड)सिद्धांत (गोवा) श्रीधर(जर्मनी) इत्यादि शिक्षार्थियों ने कक्षा का अनुभव सुनाया। शिक्षार्थी सागर (पश्चिम बंगाल) ने संस्कृत गीत सुनाया।ऐश्वर्या परब(महाराष्ट्र )ने संस्कृत के राघवयादवीयम् काव्य के अद्भुत श्लोकों को बताया।समृद्धि (उत्तर प्रदेश) ने भगवद्गीता के १२ वाँ अध्याय कण्ठस्थ सुनाया। 
२० दिन की कक्षाओं के बाद १५  सितम्बर के सायंकाल ७-८ बजे हुई परीक्षा में  उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को संस्थान शीघ्र ही प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करवायेगा।कार्यक्रम में ४०-५० लोग उपस्थित थे।अन्त में प्रशिक्षक और कार्यक्रम संचालक नूतन विष्णु रेग्मी ने सभी को धन्यवाद देते हुये  शान्तिमन्त्र से समारोप सत्र का समापन किया ।कक्षा सुचारु रूप से चले इसके लिये राम शंकर संस्कृत विद्यापीठ कोडरा के प्राचार्य डा.हरि प्रसाद सिंह का भी  विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

 अब इस योजना के लिये  विदेशी लोगों का भी ध्यानाकर्षण हो रहा है। कई विदेशी नामांकन भी कर रहे हैं ।इस बार कुछ लोग भारत के बाहर से भी इस कक्ष्या में जुडे।इस ऐतिहासिक योजना के पीछे योगी सरकार के साथ-साथ यूपी संस्कृत संस्थान के निदेशक पवन कुमार(आई ए एस)अध्यक्ष डा वाचस्पति मिश्र ,प्रशिक्षण प्रमुख सुधीष्ट कुमार मिश्र  एवं इस योजना के   क्रियान्वयन समिति के सदस्य सहित योजना के मेरुदण्ड प्रशिक्षकों  का  महत्वपूर्ण योगदान  रहा।योजना के सफल होने में इसके प्राणभूत छात्रों की भी बड़ी भूमिका रही।इस बार कक्षा लेने वाले हज़ारों छात्रों के संस्कृत भाषा के प्रति अतुलनीय रूचि को देखते हुये संस्थान अब द्वितीय स्तरीय संस्कृत सम्भाषण योजना को भी जल्द ही मूर्त रूप देना वाला है। इसके साथ-साथ प्रथम स्तरीय संस्कृत सम्भाषण कक्षा के लिये 9522340003 नम्बर पर मिस्डकाल के माध्यम से मिलने वाले मैसेज में संस्थान के वेवसाईट के लिंक् sanskritsambhashan.com
 खोलकर नामांकन करने की प्रकिया अभी भी भारी संख्या में  जारी है।बहुत लोग अपना नामांकन करा रहे हैं ।
पंजीकरण हेतु निम्नलिखित लिंक पर क्लिक् करें ! sanskritsambhashan.com

संवाददाता-नूतन विष्णु रेग्मी

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...