संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों का वाचन, कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने दिलाई संविधान की शपथ

नई दिल्ली, 26 नवंबर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई तथा संवैधानिक आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि भारतीय संविधान राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने संविधान निर्माण में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, मानव गरिमा तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को संवैधानिक संरक्षण प्रदान करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ विश्व में शांति, सद्भाव और सह-अस्तित्व का संदेश देता रहा है।
इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठात्री प्रो. लीना सक्करवाल ने मौलिक कर्तव्यों का वाचन करवाया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. आर. जी. मुरली कृष्ण, शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. ललित कुमार त्रिपाठी, पूर्व कुलपति विजिटर नॉमिनी प्रो. सीजे विजय कुमार  मेनन, वित्त नियंत्रक संजीव गोयल, प्रो. काशीनाथ न्यौपाने, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के कुलपति प्रो. शिशिर कुमार पाण्डेय, प्रो. मधुकेश्वर भट्ट, प्रो. कुलदीप शर्मा, प्रो. अजय कुमार मिश्रा, प्रो. नारायण सिम्हा आर. एल., डॉ. पी. एम. गुप्ता, प्रो. रत्नमोहन झा सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. योगेन्द्र दीक्षित ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों का वाचन, कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने दिलाई संविधान की शपथ

नई दिल्ली, 26 नवंबर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन एवं शप...