शनिवार, 6 जून 2020

7 जून/बलिदान-दिवस गौतम डोरे एवं साथियों का बलिदान

7 जून/बलिदान-दिवस  
गौतम डोरे एवं साथियों का बलिदान
आंध्र प्रदेश में स्वाधीनता के लिए अल्लूरी सीताराम राजू ने युवकों का एक दल बनाया था। वे सब गांधी जी के असहयोग आंदोलन में सक्रिय थे; पर जब गांधी जी ने आंदोलन को अचानक स्थगित कर दिया, तो इन युवकों के दिल को बहुत ठेस लगी और वे हिंसा के मार्ग पर चल दिये।

वनवासी जहां एक ओर वनों की रक्षा करते हैं, वहां वे वन से अपनी आवश्यकता की लकड़ी और खाद्य सामग्री भी प्राप्त करते हैं; पर अंग्रेजों ने ‘जंगल आरक्षण नीति’ बनाकर इसे प्रतिबंधित कर दिया। इससे भी राजू और उनके साथी बहुत नाराज थे। गोदावरी के तटवर्ती क्षेत्र के दो सगे भाई मल्लू और गौतम डोरा इस नीति से क्रुद्ध होकर राजू के साथ आ गये।

इन सबने मिलकर ‘रम्पा क्रांति दल’ की स्थापना की। हथियार जुटाने के लिए उन्होंने चिंतापल्ली और कृष्णादेवी पुलिस स्टेशनों को लूटा। वहां से भारी मात्रा में हथियार हाथ लगे। शासन ने इन्हें नियन्त्रित करने के लिए पूरे रम्पा क्षेत्र को असम राइफल्स के हवाले कर दिया। शासन और क्रांतिकारियों की टक्कर में कभी इनका पलड़ा भारी रहता, तो कभी उनका। राजू की तलाश में पुलिस उसके गांव वालों को पकड़कर प्रताड़ित करने लगी। अतः राजू ने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सात मई, 1924 को फांसी दे दी गयी।

राजू की फांसी से उसके साथियों के के मन में आग लग गयी। मल्लू और गौतम डोरे ने राजू के बचे हुए काम को पूरा करने का संकल्प कर लिया। दूसरी ओर पुलिस भी उन दोनों की तलाश में जुट गयी। वह बार-बार उनके गांव में छापा मारती; पर उन दोनों ने गांव आना ही छोड़ दिया था। अब वे अन्य गांवों में छिपकर अपनी गतिविधियां चलाने लगेे।

एक बार जब वे एक गांव पहुंचे, तो वहां के लोगों ने बताया कि पुलिस दल कुछ देर पहले ही उनकी तलाश में वहां आया था। पुलिस ने बहुत कठोरता से गांव के मुखिया से पूछताछ की थी; पर उन्होंने कोई भेद नहीं दिया। मुखिया तथा अन्य लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे कुछ समय तक अपनी गतिविधियां बंद रखें। उनकी बात मान कर दोनों एक महीने तक शांत रहे।

पर पुलिस को संदेह था कि वे लोग इसी क्षेत्र में छिपे हैं। अतः उन्होंने भी वहीं डेरा डाल दिया। काफी दिन बाद पुलिस वालों ने क्षेत्र छोड़ने से पूर्व एक बार फिर सघन तलाशी अभियान चलाने का निश्चय किया। सात जून, 1924 को पूरा पुलिस दल तीन भागों में बंटकर इस काम में लग गया।

पुलिस के एक समूह को नदी के बीहड़ों में युवकों का एक दल छिपने का प्रयत्न करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाले समझ गये कि यही वे लोग हैं, जिनकी उन्हें तलाश है। अतः दोनों ओर से गोली चलने लगी। गोली की आवाज सुनकर बाकी पुलिस वाले भी वहां पहुंच गये और इस प्रकार क्रांतिवीर तीन ओर से घिर गये। इसके बाद भी उनका साहस कम नहीं हुआ। एक बार तो उन्होंने शत्रुओं को पीछे धकेल दिया; पर पुलिस की संख्या तो अधिक थी ही, उनके पास हथियार भी अच्छे थे। अतः गौतम डोरे और कई अन्य क्रांतिकारी युवक लड़ते हुए बलिदान हो गये।

मल्लू डोरे भी इस संघर्ष में बुरी तरह घायल हुआ। वह किसी तरह वहां से निकलने में सफल तो हो गया; पर अत्यधिक घायल होने के कारण बहुत दूर नहीं जा सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर मुकदमा चलाया गया और 19 जून, 1924 को उसे फांसी दे दी गयी। इस प्रकार दो सगे भाइयों ने देश की स्वाधीनता के लिए मृत्यु का वरण किया।  (संदर्भ  : क्रांतिकोश भाग एक तथा स्वंतत्रता सेनानी सचित्र

शुक्रवार, 5 जून 2020

6 जून /जन्मदिवस असम के रक्षक - भारत रत्न गोपीनाथ बारदोलोई जी

6 जून/ जन्म-दिवस
असम के रक्षक :   गोपीनाथ बारदोलोई

भारत रत्न से विभूषित श्री गोपीनाथ बारदोलोई का जन्म छह जून, 1890को असम के नागांव जिले के राहा गांव में हुआ था। इनके पिता श्री बुद्धेश्वर तथा माता श्रीमती प्राणेश्वरी थीं। उन्होंने एम.ए तथा फिर कानून की परीक्षाएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कीं।

1922 में एक स्वयंसेवक के नाते वे कांग्रेस में शामिल हुए। सविनय अवज्ञा तथा असहयोग आंदोलन में वे कई बार जेल गये। पूर्वोत्तर भारत प्रायः शेष भारत से कटा रहता है; पर श्री बारदोलोई ने वहां के स्वाधीनता संग्राम को देश की मुख्य धारा से जोड़कर रखा। 1946 में बनी अंतरिम सरकार में वे असम के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अंग्रेजों ने स्वाधीनता और विभाजन की योजना के लिए ‘कैबिनेट
कमीशन’ बनाया। जिन्ना असम को भी पाकिस्तान में मिलाना चाहता था। 1905 में बंग-भंग के समय अंग्रेज इस षड्यन्त्र का बीज बो ही चुके थे। नेहरू इस सबसे बेखबर सत्ता प्राप्ति की सुखद कल्पनाओं में गोते लगा रहे थे। ऐसे विकट समय में श्री गोपीनाथ बारदोलोई ने सैकड़ों रैलियों का आयोजन किया। समाज के प्रबुद्ध लोगों के प्रतिनिधि मंडल शासन तथा कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं के पास भेजे। इससे जिन्ना का षड्यन्त्र विफल हो गया। सरदार पटेल ने इस पर उन्हें ‘शेेर-ए-असम’ की उपाधि दी। स्वतंत्रता के बाद असम के मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें शरणार्थी समस्या का सामना करना पड़ा।

पूर्वी पाकिस्तान के बनते ही वहां के हिन्दुओं पर कट्टरपंथी टूट पड़े। लाखों लोग जान बचाकर बंगाल और असम में आ गये। श्री बारदोलोई ने सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र को काम में लगाकर हिन्दुओं के पुनर्वास की सुचारू व्यवस्था की। इस समय असम के मुसलमान नेताओं ने अपने समर्थकों को भड़काया कि लाखों बाहरी हिन्दुओं के आने से यहां के स्थानीय मुसलमान अल्पसंख्यक हो जाएंगे। इससे मुसलमानों ने दंगे प्रारम्भ कर दिये। इस समस्या को भी श्री बारदोलोई ने बड़े धैर्य से संभालकर वातावरण शांत किया।

उस समय पूरा पूर्वोत्तर भारत असम ही कहलाता था। उसकी सीमाएं चीन और पाकिस्तान से मिलती थीं। राज्य में छोटे-छोटे अनेक जनजातीय समूह थे। यहां ईसाई मिशनरियों ने भी अपना जाल बिछा रखा था। वे इन्हें भारत से अलग होने के लिए प्रेरित करने के साथ ही आर्थिक तथा सामरिक सहयोग भी देते थे। पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण यातायात की भी समस्या थी। ऐसे वातावरण में श्री बारदोलोई ने बड़ी कुशलता से शासन का संचालन किया। श्री बारदोलोई का मत था कि असम की दुर्दशा का मुख्य कारण अशिक्षा है। अतः उन्होंने कई विश्वविद्यालय तथा तकनीकी, चिकित्सा, पशु विद्यालय आदि प्रारम्भ कराये। उन्होंने गुवाहाटी में उच्च न्यायालय की भी स्थापना की। संवैधानिक उपसमिति के अध्यक्ष के नाते उन्होंने जनजातियों के अधिकारों की रक्षा की। इस प्रकार जहां एक ओर उन्होेंने असम को भारत में बनाये रखा, वहां अपने राज्य के लोगों के हितों की भी उपेक्षा नहीं होने दी।

श्री बारदोलोई एक अच्छे लेखक भी थे। जेल में रहकर उन्होंने अनासक्ति योग, श्री रामचंद्र, हजरत मोहम्मद, बुद्धदेव आदि पुस्तकें लिखीं। वे सादा जीवन उच्च विचार के समर्थक थे। सदा खादी के वस्त्र पहनने वाले, गांधी जी के परम भक्त श्री गोपीनाथ का पांच अगस्त, 1950 को निधन हो गया। भारत सरकार ने मरणोपरांत 1999 में उन्हें भारत रत्न से विभूषित किया। 

5 जून /पुण्यतिथि संघ के श्री माधवराव गोलवलकर, श्री गुरुजी

5 जून/पुण्यतिथि
*तपस्वी जीवन श्री गुरुजी*
संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने अपने देहान्त से पूर्व जिनके समर्थ कन्धों पर संघ का भार सौंपा, वे थे श्री माधवराव गोलवलकर, जिन्हें सब प्रेम से श्री गुरुजी कहकर पुकारते हैं। माधव का जन्म 19 फरवरी, 1906 (विजया एकादशी) को नागपुर में अपने मामा के घर हुआ था। उनके पिता श्री सदाशिव गोलवलकर उन दिनों नागपुर से 70 कि.मी. दूर रामटेक में अध्यापक थे।

माधव बचपन से ही अत्यधिक मेधावी छात्र थे। उन्होंने सभी परीक्षाएँ सदा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। कक्षा में हर प्रश्न का उत्तर वे सबसे पहले दे देते थे। अतः उन पर यह प्रतिबन्ध लगा दिया गया कि जब कोई अन्य छात्र उत्तर नहीं दे पायेगा, तब ही वह बोलंेगे। एक बार उनके पास की कक्षा में गणित के एक प्रश्न का उत्तर जब किसी छात्र और अध्यापक को भी नहीं सूझा, तब माधव को बुलाकर वह प्रश्न हल किया गया।

वे अपने पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पुस्तकंे भी खूब पढ़ते थे। नागपुर के हिस्लाप क्रिश्चियन कॉलिज में प्रधानाचार्य श्री गार्डिनर बाइबिल पढ़ाते थे। एक बार माधव ने उन्हें ही गलत अध्याय का उद्धरण देने पर टोक दिया। जब बाइबिल मँगाकर देखी गयी, तो माधव की बात ठीक थी। इसके अतिरिक्त हॉकी व टेनिस का खेल तथा सितार एवं बाँसुरीवादन भी माधव के प्रिय विषय थे।

उच्च शिक्षा के लिए काशी जाने पर उनका सम्पर्क संघ से हुआ। वे नियमित रूप से शाखा पर जाने लगे। जब डा. हेडगेवार काशी आये, तो उनसे वार्तालाप में माधव का संघ के प्रति विश्वास और दृढ़ हो गया। एम-एस.सी. करने के बाद वे शोधकार्य के लिए मद्रास गये; पर वहाँ का मौसम अनुकूल न आने के कारण वे काशी विश्वविद्यालय में ही प्राध्यापक बन गये। 

उनके मधुर व्यवहार तथा पढ़ाने की अद्भुत शैली के कारण सब उन्हें ‘गुरुजी’ कहने लगे और फिर तो यही नाम उनकी पहचान बन गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक मालवीय जी भी उनसे बहुत प्रेम करते थे। कुछ समय काशी रहकर वे नागपुर आ गये और कानून की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन दिनों उनका सम्पर्क रामकृष्ण मिशन से भी हुआ और वे एक दिन चुपचाप बंगाल के सारगाछी आश्रम चले गये। वहाँ उन्होंने विवेकानन्द के गुरुभाई स्वामी अखंडानन्द जी से दीक्षा ली। 

स्वामी जी के देहान्त के बाद वे नागपुर लौट आये तथा फिर पूरी शक्ति से संघ कार्य में लग गये। उनकी योग्यता देखकर डा0 हेडगेवार ने उन्हें 1939 में सरकार्यवाह का दायित्व दिया। अब पूरे देश में उनका प्रवास होने लगा। 21 जून, 1940 को डा. हेडगेवार के देहान्त के बाद श्री गुरुजी सरसंघचालक बने। उन्होंने संघ कार्य को गति देने के लिए अपनी पूरी शक्ति झांेक दी। 

1947 में देश आजाद हुआ; पर उसे विभाजन का दंश भी झेलना पड़ा। 1948 में गांधी जी हत्या का झूठा आरोप लगाकर संघ पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। श्री गुरुजी को जेल में डाल दिया गया; पर उन्होंने धैर्य से सब समस्याओं को झेला और संघ तथा देश को सही दिशा दी। इससे सब ओर उनकी ख्याति फैल गयी। संघ-कार्य भी देश के हर जिले में पहुँच गया।

श्री गुरुजी का धर्मग्रन्थों एवं हिन्दू दर्शन पर इतना अधिकार था कि एक बार शंकराचार्य पद के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया गया था; पर उन्होंने विनम्रतापूर्वक उसे अस्वीकार कर दिया। 1970 में वे कैंसर से पीड़ित हो गये। शल्य चिकित्सा से कुछ लाभ तो हुआ; पर पूरी तरह नहीं। इसके बाद भी वे प्रवास करते रहे; पर शरीर का अपना कुछ धर्म होता है। उसे निभाते हुए श्री गुरुजी ने 5 जून, 1973 को रात्रि में शरीर छोड़ दिया।

#हरदिनपावन

रविवार, 31 मई 2020

"बुध्दिमानी शिष्यः" लेखकः- श्री बालकृष्णाचार्य रेग्मी

“बुद्धिमानी शिष्य :”
(श्री बालकृष्णाचार्य रेग्मी)

कश्चन ग्राम:। तत्र एक गुरु:। तस्य द्वौ शिष्यौ।जयविजयौ नामधेयौ ।एकदा गुरु: तयो: बुद्धिमत्ताया:परीक्षां स्वीकर्तुमुद्यत:। अत: स: चातुर्मासस्य व्रतमाचरितुं  नैमिषारण्यतीर्थक्षेत्रं  गन्तुकाम:। गमनात् पूर्वं स: शिष्याभ्यां मेलितुम् इच्छति। अत: तस्याह्वाने जयविजयौ तत्समीपं गतवन्तौ।तदा गुरु: स्वहस्तयो: मुद्गद्विदलपूरिते ताम्रपात्रे ताभ्यां वदति- हे शिष्यौ! अहं व्रताचरणाय नैमिषारण्यं गच्छन् अस्मि ।युवां  एतयो: एकम् एकं मुद्गपूरितपात्रं स्वीकृत्य मम प्रत्यागमनपर्यन्तं एतयो: संरक्षणं संवर्धनं च कुरुताम्।एतदनन्तरं जयविजयौ तत्स्वीकृत्य स्व-स्वगृहं गतवन्तौ।गुरुरपि स्वगन्तव्यं प्रति प्रस्थितवान्।
जय: गृहं गत्वा तं पात्रं कपाटिकायां  सुरक्षितं स्थापयति। स: विस्मरति यत् तस्य संवर्धनमपि करणीयमासीत् इति। परन्तु विजय: गृहं गत्वा किंचित्क्षणं चिन्तनं करोति । तदनन्तरं स: क्षेत्रे मुद्गबीजानाम् आरोपणं करोति। यतो हि तस्य स्मृतौ गुरो: वचनं संरक्षणं संवर्धनं च करणीयमिति स्पष्टमासीत्। जय: मध्ये मध्ये कपाटिकामुद्घाट्य पश्यति स्म । विजय: अपि  क्षेत्रे आरोपितस्य मुद्गबीजानां संरक्षणं कुर्वन् आसीत् । काल : अतीत: । जयस्य मुद्गबीजपात्रं यथावत् कपाटिकायामेवासीत्। परन्तु विजयस्य मुद्गबीजानि तु क्षेत्रे परिवर्धितरूपे शोभितानि आसन्। गुरु: अपि चातुर्मासव्रतं समाप्य स्वकुटीरम् आगच्छति। स: जयविजयौ आह्वयति। जय: तत्ताम्रपात्रं कपाटिकात: निष्काश्य आनयति। परन्तु विजय: तु रिक्तहस्तमेवागच्छति। एतत् दृष्ट्वा जय: बहु प्रसन्न: जात: यद् अद्य तु गुरो: कृपा मदुपरि एव भविष्यति इति। गुरु: जयस्य पात्रं स्वीकरोति। तत: विजयं पृच्छति- विजय! मम मुद्गपूरितपात्रं कुत्रास्ति? विजय: वदति - तस्य कृते भवता मम क्षेत्रमागन्तव्यं भवति । गुरु: वदति - तथास्ति चेत् चलतु। तत्र गत्वा गुरु: क्रोधेन पृच्छति - कुत्रास्ति रे मे पात्रं विजय! एतत् श्रुत्वा जय: तु अतिप्रसन्न:। स: चिन्तयति अहमेव गुरो: प्रिय इति । तदैव विजय: वदति- क्षम्यताम् गुरव:! भवता उक्तमासीत् यत् मुद्गबीजानां संरक्षणं संवर्धनं च करणीयमिति। अत : मया तानि सर्वाण्यपि बीजानि आरोपितानि।इदानीम् तु  सम्पूर्णक्षेत्रे ये फलितमुद्गवृक्षा: सन्ति तान्येव भवत्प्रदत्ता: मुद्गबीजा:। एतेन तेषां संरक्षणं संवर्धनं चोभयमपि जातम्। विजयस्य एतेन महता कार्येण गुरु: हर्षित: जात:। एतस्या: बुद्धिमत्ताया: परीक्षायां विजय: एव विजयी जात:। अत: विजय: एव बुद्धिमानी शिष्य: इति निश्चित:।एतेन अन्ते जय: अपि स्वस्य त्रुटिं ज्ञात्वा भविष्यस्य कृते एकां शिक्षां गृहीतवान्।

आशय:- सर्वदा विचार्य ,आशयं ज्ञात्वा सम्यक् श्रुत्वा च कार्यं करणीयम्।

गुरुवार, 28 मई 2020

सावरकर भारतीय इतिहास के वह वीर हैं जिनमें दुश्मन की छाती में विस्फोट करने का साहस था

सावरकर भारतीय इतिहास के वह वीर हैं जिनमें दुश्मन की छाती में विस्फोट करने का साहस था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी श्री सावरकर क्रांतिकारी, राजनैतिक विचारक, दर्शनशास्त्री, लेखक, कवि तथा शैक्षणिक योग्यता से बैरिस्टर थे।

कांग्रेस के फाड़ से उत्पन्न हुए गर्म दल के नेता श्री बालगंगाधर तिलक के मार्गदर्शन तथा अनुमोदन पर श्री श्यामजी वर्मा द्वारा बैरिस्टर की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्राप्त कर सुनियोजित योजना से 1906 में श्री सावरकर अंग्रेज़ों से लोहा लेने उन्हीं के देश इंग्लैंड पहुंचे। इस कार्य हेतु श्री तिलक की दृष्टि में सावरकर सबसे उपयुक्त क्रांतिकारी थे।

इंग्लैंड जाने के पूर्व उन्होंने अपने बड़े भ्राता श्री गणेश सावरकर को 1904 में स्वयं द्वारा गठित क्रांतिकारी संगठन "अभिनव भारत" का दायित्व दिया। इस संगठन के मार्गदर्शक श्री तिलक थे।

लंदन के इंडिया हाउस में रहकर वे भारतीय छात्रों को राष्ट्रीय स्वाधीनता के लक्ष्य हेतु एकत्र करने तथा उनमें राष्ट्रवाद की अलख प्रज्वलित करने के कार्य में लग गए। वे हर उस स्थान पर जाते जहाँ उनकी भेंट भारतीय छात्रों से होती। इसी क्रम में उनकी भेंट मदनलाल ढींगरा नामक अभियांत्रिकी के छात्र से हुई। श्री सावरकर के साहचर्य ने ढींगरा के जीवन पर प्रगाढ़ तथा अमिट छाप छोड़ी।

कॉलेज प्रारंभ होने में कुछ दिनों का समय था इसका सदुपयोग श्री सावरकर द्वारा महान इटैलियन क्रान्तिकारी मैज़ीन की जीवनी के मराठी अनुवाद करने में किया गया, जिसे भारत भेजकर क्रान्तिकारियों हेतु प्रकाशित किया गया। यह अनुवाद तथा श्री सावरकर द्वारा लिखित इसकी प्रस्तावना क्रांति हेतु इतनी प्रभावशाली थी कि श्री तिलक भी स्वयं को सार्वजनिक रूप से इसकी प्रशंसा करने से रोक न सके।

10 मई 1907१ को 1857 की क्रांति (जिसे अंग्रेज़ 1857 का सैनिक विद्रोह कहते थे) की 50वीं वर्षगाँठ थी, जिसके उपलक्ष में श्री सावरकर इंडिया हाउस में "फ़्री इंडिया सोसाइटी" के बैनर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने वाले थे। अंग्रेज़ सरकार को इसकी भनक थी और वह इसे किसी भी मूल्य पर रोकना चाहती थी परंतु श्री सावरकर की क़ानूनी सूझ-बूझ के समक्ष वह अक्षम रही। इसी कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक रूप से अंग्रेज़ों द्वारा कहे जाने वाले 1857 के सैन्य विद्रोह को स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध घोषित किया। इस महान कार्य को करने की चेष्टा करने वाले वह प्रथम भारतीय नेता हुए।

लंदन में ही रहकर उन्होंने "1857 स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध" शीर्षक वाली पुस्तक का लेखन कार्य निष्पादित किया, जिसे प्रकाशन हेतु बड़ी कठिनाइयों से भारत पहुंचाया गया। परंतु ब्रिटिश सरकार का ध्यान श्री सावरकर की गतिविधियों पर केंद्रित था, अत: उसे इस पुस्तक की सूचना थी। क्रांति के इस संदेश को रोकने की मंशा से अंग्रेज़ सरकार द्वारा समूचे ब्रिटिश साम्राज्य में इस पुस्तक के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संभवत: प्रकाशन के पूर्व ही प्रतिबंधित होने वाली यह प्रथम भारतीय पुस्तक थी, पर मैडम कामा ने इस पुस्तक को सफलतापूर्वक जर्मनी, नीदरलैण्ड तथा फ़्रांस से प्रकाशित करा लिया। यह ब्रिटिश सरकार के मुंह पर तमाचा था तथा वैश्विक समाज के समक्ष सन् 1857 से ही भारतीयों द्वारा अंग्रेज़ों से स्वतन्त्रता प्राप्ति के सतत संघर्ष की तथ्य आधारित स्थापना का श्री सावरकर का सफल प्रयास था। अपनी पराजय से तिलमिला रही अंग्रेज़ सरकार ने श्री सावरकर पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। वहीं इस समय श्री सावरकर अन्य देशों के क्रान्तिकारियों से अपने संबंध-संपर्क स्थापित कर रहे थे, इनमें प्रमुख थे रूसी क्रान्तिकारी।

इसी मध्य स्टुडगार्ड (जर्मनी) में दुनियाँ भर के सोशलिस्टों की कॉन्फ़्रेंस होने वाली थी। श्री सावरकर की योजन इस कॉन्फ़्रेंस में मैडम कामा द्वारा स्वतंत्र भारत का ध्वजारोहण कराने की थी। यह योजना भी सफल रही फलस्वरूप दुनियां के सभी बड़े समाचार पत्रों, यहां तक की इंग्लैंड के समाचार पत्रों द्वारा भी इस ख़बर को मुख्य समाचार के रूप में प्रकाशित किया गया। ब्रिटेन विरोधी यूरोपीय देशों में तो इस समाचार द्वारा ब्रिटेन का उपहास बनाया गया। यह ठीक वैसा ही था जिसकी श्री सावरकर ने कल्पना की थी। यह ब्रिटिश साम्राज्य हेतु लज्जा का विषय था।

इन सफलताओं के फलस्वरूप अन्य देशों के क्रान्तिकारियों की दृष्टि में भी वे भारतीय क्रांति के नायक बन चुके थे, परिणामस्वरूप रूसी क्रांतिकारियों ने उन्हें बम बनाने की पुस्तक उपलब्ध कराई, जिसे श्री सावरकर द्वारा भारतीय क्रान्तिकारियों को पहुंचाया गया। वास्तव में श्री सावरकर भारत में ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध छापामार युद्ध की योजना पर कार्यरत थे। उनकी योजना पूरे भारत में एक ही समय पर, एक साथ कई ब्रिटिश ठिकानों पर बम धमाकों द्वारा ब्रिटिश साम्राज्य को हिलाने की थी।

इसी समय भारत में अंग्रेज़ों द्वारा खुदीराम बोस, कन्हैयालाल दत्त, सतिंदर पाल तथा पं कांशीराम को फाँसी दी गई। यह कृत्य ब्रिटिश सरकार के भारतीय विभाग के सचिव के ए.डी.सी सर कर्ज़न विली के निर्देशन पर हुआ था। श्री सावरकर क्षुब्ध थे, उन्होंने मदनलाल ढींगरा के संग मिलकर कर्ज़न की हत्या की योजना बनाई। इस हेतु श्री ढींगरा को रिवॉल्वर भी श्री सावरकर ने ही उपलब्ध कराया। जब कर्ज़न लंदन स्थित भारतीय समाज के एक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आया तभी श्री ढींगरा ने उसके मुंह पर 5 गोलियां दाग़ीं और आत्मसमर्पण कर दिया। ब्रिटिश सरकार हिल गई थी। लंदन के प्रमुख समाचार पत्रों ने लिखा "हिंदुस्तानियों ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध अंग्रेज़ों की धरती पर ही युद्ध प्रारंभ कर दिया है" । अब अंग्रेज़ अपने घर में भी सुरक्षित नहीं था।

श्री सावरकर ने ढींगरा को हर संभव क़ानूनी सहायता प्रदान की, पर उन्हें बचा न सके।

इसी समय लंदन स्थित कुछ भारतीयों ने कुछ राजाओं तथा नवाबों की उपस्थिति में श्री ढींगरा के कृत्य के विरूद्ध सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने की मंशा से आम सभा बुलाई, जिसमें श्री सावरकर ने न केवल अपनी आपत्ति दर्ज़ कराई बल्कि वहां उपस्थित लोगों से उनकी हाथापाई भी हुई, परंतु वे श्री ढींगरा के विरुद्ध सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित होने से रोकने में सफल रहे।

इसी समय भारत से श्री सावरकर के इकलौते पुत्र प्रभाकर की मृत्यु का समाचार आया। पर विपदा का यह प्रहार भी उन्हें लक्ष्य से वंचित करने में अक्षम रहा। पर अब अंग्रेज़ सरकार का मंशा किसी प्रकार से भी उनकी सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की थी। इस हेतु ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध युद्ध करने, युवाओं को ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध भड़काने तथा बम बनाने का साहित्य प्रसारित करने के अभिकथन पर भारत तथा इंग्लैंड में एक साथ गिरफ़्तारी वारंट निकाला गया तथा 13 मार्च 1910 (बुधवार) की संध्या को उन्हें लंदन में गिरफ़्तार कर ओल्ड बिली कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जिसने उनपर भारत में अभियोग चलाने का आदेश दिया।

श्री सावरकर जानते थे कि जिस जहाज़ से उन्हें भारत ले जाया जायेगा वह फ्रांस के दक्षिणि तट मॉसे से गुज़रेगा अत: उन्होंने जहाज़ से कूद पानी के मार्ग से तैरकर मॉसे पहुंचने की योजना बनाई तथा अपने मित्रों को मॉसे में प्रतीक्षा करने को कहा।

इस योजना के पीछे दो उद्देश्य थे । प्रथम तो यदि वे सफल हुए तो समूचे यूरोप में ब्रिटेन का उपहास उड़ेगा तथा चूंकि मॉसे फ्रांस की धरती थी, अत: वहां उनकी गिरफ़्तारी का अधिकार ब्रिटिश सरकार को नहीं था। अत: योजनानुसार जहाज़ के मॉसे पहुंचने के पूर्व श्री सावरकर ने जहाज़ के शौचालय की खिड़की को तोड़ समुद्र में छलांग लगाई (जो इतिहास के पन्नों में आज भी "वीर सावरकर की अमर छलांग" कहलाती है)। वे ब्रिटिश सैनिकों की गोलियों से बचते हुए मॉसे पहुंचे, पर उनके मित्रों को पहुंचने में देरी होने के कारण ब्रिटिश सैनिक उन्हें ग़ैरक़ानूनी रूप से पुन: गिरफ़्तार कर भारत ले आए जहां अंग्रेज़ अदालत ने उन्हें 14 दिसंबर 1910 को उन्हें आजीवन कारावास की कालापानी की सज़ा सुनाई।

पर फ्रांस की भूमि पर की गई ग़ैरक़ानूनी गिरफ़्तारी के कारण विश्व भर में ब्रिटिश सरकार की निंदा हुई, तथा फ्राँस द्वारा ब्रिटेन को राजनैतिक शरणार्थियों के अधिकारों के विषय पर परमानेन्ट कोर्ट ऑफ़ इंटरनेशनल ऑरबिट्रेशन में घसीटा गया। न्यूयॉर्क टाईम्स ने इस समाचार को अपना मुख्य समाचार बनाया। अत: इंग्लैंड के 5 वर्ष के अल्पकालीन प्रवास में श्री सावरकर अंग्रेज़ों की छाती में विस्फोट करने में सफल रहे।

महात्मा गांधी की दृष्टि में स्वातंत्र्यवीर सावरकर

महात्मा गांधी की दृष्टि में स्वातंत्र्यवीर सावरकर 
“सावरकर बंधुओं की प्रतिभा का उपयोग जन-कल्याण के लिए होना चाहिए. अगर भारत इसी तरह सोया पड़ा रहा तो मुझे डर है कि उसके ये दो निष्ठावान पुत्र सदा के लिए हाथ से चले जाएंगे. एक सावरकर भाई को मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूँ. मुझे लंदन में उनसे भेंट का सौभाग्य मिला था. वे बहादुर हैं, चतुर हैं, देशभक्त हैं. वे क्रांतिकारी हैं और इसे छिपाते नहीं. मौजूदा शासन प्रणाली की बुराई का सबसे भीषण रूप उन्होंने बहुत पहले, मुझसे भी काफी पहले, देख लिया था. आज भारत को, अपने देश को, दिलोजान से प्यार करने के अपराध में वे कालापानी भोग रहे हैं.” 

आपको किसी प्रकार का भ्रम न हो इसलिए बता देते हैं कि स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर और उनके बड़े भाई गणेश सावरकर के लिए ये विचार किसी हिंदू महासभा के नेता के नहीं हैं, बल्कि उनके लिए यह सब अपने समाचार-पत्र ‘यंग इंडिया’ में महात्मा गांधी ने 18 मई, 1921 को लिखा था. महात्मा गांधी जी ने यह सब उस समय लिखा था, जब स्वातंत्र्यवीर सावरकर अपने बड़े भाई गणेश सावरकर के साथ अंडमान में कालापानी की कठोरतम सजा काट रहे थे. (हार्निमैन और सावरकर बंधु, पृष्ठ-102, सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय)

भारत माता के वीर सपूत सावरकर के बारे में आज अनाप-शनाप बोलने वाले कम्युनिस्टों और महात्मा गांधी के ‘नकली उत्तराधिकारियों’ को शायद यह पता ही नहीं होगा कि सावरकर बंधुओं के प्रति महात्मा कितना पवित्र और सम्मान का भाव रखते थे. गांधीजी की उपरोक्त टिप्पणी में इस बात पर गौर कीजिए, जिसमें वे कह रहे हैं कि – “मौजूदा शासन प्रणाली (ब्रिटिश सरकार) की बुराई का सबसे भीषण रूप उन्होंने (वीर सावरकर) ने बहुत पहले, मुझसे भी काफी पहले (गांधी जी से भी काफी पहले), देख लिया था.” इस पंक्ति में महात्मा वीर सावरकर की दृष्टि और उनकी निष्ठा को स्पष्ट रेखांकित कर रहे हैं. लेकिन, वीर सावरकर के विरुद्ध विषवमन करने वालों ने न तो महात्मा गांधी को ही पढ़ा है और न ही उन्हें सावरकर परिवार के बलिदान का सामान्य ज्ञान है. नकली लोग बात तो गांधी जी की करते हैं, उनकी विचारधारा के अनुयायी होने का दावा करते हैं, लेकिन उनके विचार का पालन नहीं करते हैं. जुबान पर गांधी जी का नाम है, लेकिन मन में घृणा-नफरत और हिंसा भरी हुई है. इसी घृणा और हिंसा के प्रभाव में ये लोग उस युगद्रष्ट महापुरुष की छवि को बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र रचते हैं, जिसकी प्रशंसा स्वयं महात्मा गांधी ने की है. महात्मा गांधी और विनायक दामोदर सावरकर की मुलाकात लंदन में 1909 में विजयादशमी के एक आयोजन में हुई थी. लगभग 12 वर्ष बाद भी महात्मा गांधी की स्मृति में यह मुलाकात रहती है और जब वे अपने समाचार-पत्र यंग इंडिया में सावरकर के कारावास और उनकी रिहाई के संबंध में लिखते हैं, तो पहली मुलाकात का उल्लेख करना नहीं भूलते. इसका एक ही अर्थ है कि क्रांतिवीर सावरकर और भारत की स्वतंत्रता के लिए उनके प्रयासों ने महात्मा गांधी के मन पर गहरी छाप छोड़ी थी.

इससे पूर्व भी महात्मा गांधी ने 26 मई, 1920 को यंग इंडिया में ‘सावरकर बंधु’ शीर्षक से एक विस्तृत टिप्पणी लिखी है. यह टिप्पणी उन सब लोगों को पढ़नी चाहिए, जो क्रांतिवीर सावरकर पर तथाकथित ‘क्षमादान याचना’ का आरोप लगाते हैं. इस टिप्पणी में हम तथाकथित ‘माफीनामे’ प्रसंग को विस्तार से समझ पाएंगे और यह भी जान पाएंगे कि स्वयं महात्मा गांधी जी सावरकर बंधुओं की मुक्ति के लिए कितने आग्रही थे? सावरकर बंधुओं के साथ हो रहे अन्याय पर भी महात्मा जी ने प्रश्न उठाया है. इस टिप्पणी में महात्मा गांधी ने उस ‘शाही घोषणा’ को भी उद्धृत किया है, जिसके अंतर्गत उस समय अनेक राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जा रहा था. वे लिखते हैं कि – “भारत सरकार और प्रांतीय सरकारों ने इस संबंध में जो कार्रवाई की उसके परिणामस्वरूप उस समय कारावास भोग रहे बहुत लोगों को राजानुकम्पा का लाभ प्राप्त हुआ है. लेकिन कुछ प्रमुख ‘राजनीतिक अपराधी’ अब भी नहीं छोड़े गए हैं. इन्हीं लोगों में मैं सावरकर बंधुओं की गणना करता हूँ. वे उसी माने में राजनीतिक अपराधी हैं, जिस माने में वे लोग हैं, जिन्हें पंजाब सरकार ने मुक्त कर दिया है. किंतु इस घोषणा (शाही घोषणा) के प्रकाशन के आज पाँच महीने बाद भी इन दोनों भाइयों को छोड़ा नहीं गया है.” इस टिप्पणी से स्पष्ट है कि महात्मा गांधी यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अंग्रेज सरकार जल्द से जल्द सावरकर बंधुओं को स्वतंत्र करे. सावरकर बंधुओं के प्रकरण में अपनायी जा रही दोहरी नीति को उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से जनता के बीच उजागर कर दिया. महात्मा गांधी अपने इस आलेख में अनेक तर्कों से यह इस सिद्ध कर रहे थे कि ब्रिटिश सरकार के पास ऐसा कोई कारण नहीं कि वह अब सावरकर बंधुओं को कैद में रखे, उन्हें तुरंत मुक्त करना चाहिए. हम जानते हैं कि महात्मा गांधी अधिवक्ता (बैरिस्टर) थे. सावरकर बंधुओं पर लगाई गईं सभी कानूनी धाराओं का उल्लेख और अन्य मामलों के साथ तुलना करते हुए गांधी जी ने इस लेख में स्वातंत्र्यवीर सावरकर बंधुओं का पक्ष मजबूती के साथ रखा है. 

उस समय वाइसराय की काउंसिल में भी सावरकर बंधुओं की मुक्ति का प्रश्न उठाया गया था, जिसका जिक्र भी गांधी जी ने किया है. काउंसिल में जवाब में कहा गया था कि ब्रिटिश सरकार के विचार से दोनों भाइयों को छोड़ा नहीं जा सकता. इसका उल्लेख करते हुए गांधी जी ने अपने इसी आलेख के आखिर में लिखा है – “इस मामले को इतनी आसानी से ताक पर नहीं रख दिया जा सकता. जनता को यह जानने का अधिकार है कि ठीक-ठीक वे कौन-से कारण हैं, जिनके आधार पर राज-घोषणा के बावजूद इन दोनों भाइयों की स्वतंत्रता पर रोक लगाई जा रही है, क्योंकि यह घोषणा तो जनता के लिए राजा की ओर से दिए गए ऐसे अधिकार पत्र के समान है जो कानून का जोर रखता है.”

आज जो दुष्ट बुद्धि के लोग वीर सावरकर की अप्रतिम छवि को मलिन करने का दुष्प्रयास करते हैं, उन्हें महात्मा गांधी की यह टिप्पणी इसलिए भी पढ़नी चाहिए क्योंकि इसमें गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए दोनों भाइयों के योगदान को भी रेखांकित किया है. यह पढ़ने के बाद शायद उन्हें लज्जा आ जाए और वे हुतात्मा का अपमान करने से बाज आएं. 

हालाँकि, संकीर्ण मानसिकता के इन लोगों की बुद्धि न भी सुधरे तो भी कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि जो भी सूरज की ओर गंदगी उछालता है, उससे उनका ही मुंह मैला होता है. क्रांतिवीर सावरकर तो भारतीय इतिहास के चमकते सूरज हैं, उनका व्यक्तित्व मलिन करना किसी के बस की बात नहीं. स्वातंत्र्यवीर सावरकर तो लोगों के दिलों में बसते हैं. युगद्रष्टा सावरकर भारत के ऐसे नायकों में शामिल हैं, जो यशस्वी क्रांतिकारी हैं, समाज उद्धारक हैं, उच्च कोटि के साहित्यकार हैं, राजनीतिक विचारक एवं प्रख्यात चिंतक भी हैं. भारत के निर्माण में उनका योगदान कृतज्ञता का भाव पैदा करता है. उनका नाम कानों में पड़ते ही मन में एक रोमांच जाग जाता है. गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है. श्रद्धा से शीश झुक जाता है.

सावरकर का हिंदुत्व धर्म पर नहीं अपितु हिंदुस्तान राष्ट्रं के आधार पर था इसलिए 26 फरवरी 1966 को उनके

सावरकर का हिंदुत्व धर्म पर नहीं अपितु हिंदुस्थान राष्ट्र के आधार पर था इसलिए 26 फरवरी 1966 को उनके निधन के बाद एक लेख में लंदन टाइम्स ने उन्हें ‘पहला हिंदू राष्ट्रवादी’ करार दिया था। 

उनका विश्वास था, भारत की स्वतंत्रता युद्धभूमि से ही आएगी किसी तरीके से नहीं । यहां पर यह ध्यान रखना आवश्यक है कि उनकी यह धारणा गांधी जी की अहिंसा की प्रतिक्रिया स्वरूप नहीं थी बल्कि इतिहास के गहरे सत्य को समझने के पश्चात ही तैयार हुई थी। उन्होंने 16 वर्ष की छोटी आयु में भारत को दासता से छुड़ाने की प्रतिज्ञा ली थी।

वीर सावरकर गांधी जी से आयु में 16 वर्ष छोटे थे लेकिन स्वाधीनता संग्राम में उनसे कई साल पहले कूद पड़े थे । लोकमान्य तिलक जिन्हें वीर सावरकर अपना गुरु मानते थे, उन्होंने उनसे पहले ही प्रकट रूप से स्वतंत्रता की मांग की थी। वीर सावरकर से प्रेरणा पाकर हजारों युवक क्रांति की मशाल लेकर अंग्रेजों के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। उनमें थे लाला हरदयाल, मदनलाल ढिंगरा, अनंत कान्हेरे, पांडुरंग खानखोजे, निरंजन पाल, वीरेंद्रनाथ चटोपाध्याय, रासबिहारी बोस, सेनापति बापट, कामरेड डांगे, भगतसिंह और राजगुरू इनमें एक नाम और था वह था नेताजी सुभाषचंद्र बोस का।

प्रेरणा पुरुष

द्वितीय महायुद्ध के दौरान वीर सावरकर ने अंग्रेजों की तरफ से लड़ने के लिए लाखों युवकों को सेना में भर्ती होने की प्रेरणा दी। जिनमें शत प्रतिशत हिंदू ही थे। उनका ध्येय था कि वह सेना में भर्ती होकर युद्ध लड़ना सीखें और जब सशस्त्र क्रांति की बात आए तो वह भारत की तरफ से युद्ध करें न कि अंग्रेजों की तरफ से। ऐसा हुआ भी जब आजाद हिंद फौज से इन फौजियों का सामना हुआ तो अंग्रेजी सेना की तरफ से लड़ रहे भारतीय जवानों ने आजाद हिंद फौज के खिलाफ शस्त्र उठाने से ही मना कर दिया। यही नहीं वह सभी आजाद हिंद सेना से जा मिले। एक भी गोली चलाए बिना 40 हजार जवानों की सेना आजाद हिंद फौज को मिल गई।

इस घटनाक्रम की आंखों देखी कहानी लिखने वाले जापानी लेखक जे. जी. ओहसावा इस घटना का उल्लेख करते हुए लिखते हैं, ‘बस ऐसा ही हुआ, 40 हजार की सेना बंदूक की एक गोली चलाए बिना आजाद हिंद फौज को मिल गई। चमत्कार हो गया। (The chief of the Indian National Army (INA) proceeded alone to the front line and talked to Indian officers and soldiers in the British Army not to be false to their love of India and the independence of India in strong stirring words. Miracle accomplished Indian forces was stopped shooting. Savarkar’s Militarization policy in World War II began to shape. (Two Grate Indians in Japan)
Independence Act of India की चर्चा के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री एटली ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि ‘Britain transferring power to India due to fact that (१) The Indian mercenary army is no longer loyal to Britain and (२) Britain cannot afford to have a large British army to hold down India.’

अर्थात् भारत की स्वतंत्रता का कारण भारतीय सैनिकों का विद्रोह और उसे काबू में रखने के लिए ब्रिटिशों के पास बड़ी सेना न होना था । यह दोनों उदाहरण वीर सावरकर द्वारा किए गए कार्य की महानता के बारे में बताते हैं। इस सबकी प्रेरणा वह ही थे।

जन्म से ही देशभक्त

भारत को स्वतंत्र कराने की शपथ उन्होंने चापेकर बंधुओं की फांसी के पश्चात स्वयं प्रेरणा से ली। उस समय उनकी आयु मात्र 14 साल की थी। उन्होंने तभी से स्वतंत्रता का प्रचार आरंभ कर दिया था।

देश के लिए सब कुछ न्योछावर

अंडमान में दो आजीवन कारावास (पचास वर्ष) की सजा काटने पहुंचे 29 वर्षीय सावरकर के मन में अंडमान द्वीप को देख पहला विचार आता है, यहां पर भारत की नौ सेना होगी तो भारत की सीमा को कोई छू नहीं सकेगा। 50 साल काले पानी की सजा का विचार उनके मन में नहीं आया बल्कि स्वतंत्र भारत की रक्षा का विचार सर्वप्रथम उनके मन में आया । इतना ही नहीं सजा काटकर लौटने वाले सावरकर अपनी कारावास कथा में स्वयं के कारावास को कारावास नहीं कहते बल्कि भारत की परतंत्रता को कारावास कहते हैं ।

देश ही ईश्वर

सावरकर मानते थे कि देश ही उनके लिए भगवान है। एक बार उन्होंने एक लेख में लिखा जिसमें उन्होंने लिखा‘मेरी मान्यता है कि मेरे देश का अपमान भगवान का अपमान हैं’ । उनका यह लेख पूरे विश्व में सराहा गया। अंग्रेजी, जर्मनी, अमेरिका, आयरलैंड आदि के सभी प्रमुख समाचार पत्रों ने इस लेख की खूब प्रशंसा की। सावरकर सीने पर वार लेने वाले महापुरुष थे । उन्होंने लिखा है ‘देश जब पराधीन होता हैं तब शस्त्राचार धर्म होता है लेकिन स्वतंत्र राष्ट्र के लिए घातक होता है । स्वतंत्र राष्ट्र में अन्याय दूर करने का मार्ग कानूनी व अहिंसक ही होना चाहिए’ । सावरकर प्रखर राष्ट्रभक्त थे, वह कहते थे कोई भी राष्ट्र तब बड़ा होता है जब उसकी सैन्य शक्ति बड़ी होती है।

बुधवार, 27 मई 2020

देवभूमि भारतवर्ष की अद्भुत सन्त परम्परा- जगद्गुरु रामभद्राचार्य

**देवभूमि भारतवर्ष की अदभुत सन्त परम्परा**

"सिर्फ दो माह की उम्र में जिनकी आंखों की रोशनी चली गई, आज उन्हें 22 भाषाएं आती हैं, 80 ग्रंथों की रचना कर चुके हैं...

सनातन धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म कहा जाता है. वेदों और पुराणों के मुताबिक सनातन धर्म तब से है जब ये सृष्टि ईश्वर ने बनाई. जिसे बाद में साधू और संन्यासियों ने आगे बढ़ाया. ऐसे ही आठवीं सदी में शंकराचार्य आए, जिन्होंने सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में मदद की. आज हम आपके एक ऐसे संन्यासी के बारे में बताएंगे जिसने अपनी दिव्यांगता को हराकर जगद्गुरू बने.

1. जगद्गुरु रामभद्राचार्य चित्रकूट में रहते हैं. उनका वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है, उनका जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था.

2. रामभद्राचार्य एक प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं.

3. वे रामानन्द सम्प्रदाय के वर्तमान चार जगद्गुरु रामानन्दाचार्यों में से एक हैं और इस पद पर साल 1988 से प्रतिष्ठित हैं.

4.  रामभद्राचार्य चित्रकूट में स्थित संत तुलसीदास के नाम पर स्थापित तुलसी पीठ नामक धार्मिक और सामाजिक सेवा स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के संस्थापक हैं और आजीवन कुलाधिपति हैं.

5. जगद्गुरु रामभद्राचार्य जब सिर्फ दो माह के थे तभी उनके आंखों की रोशनी चली गई थी.

6. वे बहुभाषाविद् हैं और 22 भाषाएं  जैसे  संस्कृत, हिन्दी, अवधी, मैथिली सहित कई भाषाओं में कवि और रचनाकार हैं.

7. उन्होंने 80 से अधिक पुस्तकों और ग्रंथों की रचना की है, जिनमें चार महाकाव्य (दो संस्कृत और दो हिन्दी में ) हैं. उन्हें तुलसीदास पर भारत के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों में गिना जाता है.

8. चिकित्सक ने गिरिधर की आँखों में रोहे के दानों को फोड़ने के लिए गरम द्रव्य डाला, परन्तु रक्तस्राव के कारण गिरिधर के दोनों नेत्रों की रोशनी  चली गयी.

9. वे न तो पढ़ सकते हैं और न लिख सकते हैं और न ही ब्रेल लिपि का प्रयोग करते हैं. वे केवल सुनकर सीखते हैं और बोलकर अपनी रचनाएं लिखवाते हैं.

10. साल 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया."

ऐसे अद्भुत मनीषी संत के श्रीचरणों में हार्दिक नमन।

"जलमेव जीवनम् " प्रेरकप्रसंग: --#लेखकः-नूतनविष्णुरेग्मी

“जलमेव जीवनम्”
(प्रेरकप्रसंग:)
स्रष्टा- नूतनविष्णुरेग्मी
एक: परिवार: ।
तत्र राघव: अभिभावकाभ्यां सह निवससि स्म। प्रात: राघव: यदा स्नानार्थं स्नानागारं प्रविशति तदा स: स्नानाय बहु जलं उपयोगं कुर्वन् भवति। तथैव भोजनान्ते मुखहस्तप्रक्षालनसमये, क्रीडानन्तरं मुखहस्तपादप्रक्षालनसमये, शौचालये शौचक्रियासमये एवं दन्तधावनक्रियायां वा भवतु सर्वत्रापि जलस्य आधिक्येन हि दुरुपयोगं करोति स्म। एतत् सर्वम् अनुचितं इति ज्ञात्वापि राघवस्य माता पुत्रमोहेन
सर्वदा एवमेव पश्यति  स्म।स्वप्रियपुत्रं कदापि किमपि न कथयति स्म एव। अवकाशदिवस: आसीत् । तथापि राघव:  प्रात: एव उत्थाय स्नातुं गच्छति यत: तेन परीक्षाया: सज्जता करणीया आसीत्।राघवस्य पितापि तद्दिने गृहे एव आसीत्। स:   पुत्रस्यानन्तरं स्नानागारं प्रविशति। तत्र सर्वमपि जलमग्नं दृष्ट्वा  मनसि किंचिद् विचारयति। तत: स: आदिनं पुत्रस्य गतिविधिं पश्यति। रात्रौ भोजनानन्तरं स: स्वपत्नीं पृच्छति- राघव: सर्वदा जलस्याधिक्येन दुरुपयोगं करोति किम्? भवती तं किमर्थं न शिक्षयति यत् जलस्य संरक्षणं करणीयमिति? राघवस्य माता अत्र खेदं प्रकटयति यत् तया पूर्वमेव पुत्र: बोधनीय: इति। राघव: तन्मध्ये एव तत्र आयाति पृच्छति च- किं जायमानम् अस्ति भो:? तदा तस्य पिता जलस्य महत्वं चर्चयन् अन्ते जलसदुपयोगस्य पाठं अनायासं तर्जनेन विना हि राघवं बेधयति। स: वदति पुत्र !“जलमेव जीवनम्” खलु? अस्माकं अस्तित्वं जलं विना तु नास्त्येव। तदा तदा राघवेण मध्ये मध्ये कृतस्या: जिज्ञासाया: उपशमनमपि तस्य पिता सरलतया बोधयन्नासीत् ।तस्य पिता जलविभागे कर्मकर:  आसीत् इति कारणेन स: स्वपुत्रं सर्वमपि अनायासेन बोधने समर्थ: जात: । परन्तु इदानीम् तु एतत्प्रसंगं पठित्वा किंचित् शोधमपि कृत्वा सर्वोऽपि अभिभावक: राघवसदृशान् बालकान् बोधयितुं निश्चयेन समर्थ: भविष्यति इति मे दृढ़निश्चय:।

आशय:- 
“अस्माभि: सर्वैरपि मिलित्वा जलसदुपयोग: करणीय: कारणीयश्च।”

सोमवार, 25 मई 2020

गजः कीदृशः भवति? लेखकः-नूतनविष्णुरेग्मी

गज: कीदृश: भवति?
(प्रेरकप्रसंग:)

द्वारा-नूतनविष्णुरेग्मी
चत्वार: जना: अक्ष्णा काणा: आसन्।
ते एकदा गजविषये ज्ञातुं गजशालां गच्छन्ति।तत्र एक: गजरक्षक: आसीत् । स: तेषां जिज्ञासां शमयितुं तान् गजस्य समीपं नयति।ते गजं तु साक्षात् दृष्ट्वा ज्ञातुमसमर्था:। अत: ते क्रमश: गजं स्पृशन्ति।
प्रथम: काण: गजस्य पादं स्पृशन् वदति- “गज: स्तम्भसदृश: भवति।”

द्वितीय: काण: गजस्य पुच्छं स्पृशन्
वदति-“ गज: तु रज्जुवत् अस्ति।”

तृतीय: काण: गजस्य शूण्डं स्पृष्ट्वा वदति-“ सर्पसदृश: गज:” इति।

चतुर्थ: काणश्च गजस्य कर्णं स्पृशन् वदति-“  मित्राणि! गज: तु शूर्पसदृश: रे ।”

तेषां वाचं श्रुत्वा तत्रैव स्थित: गजरक्षक: तान् उद्दिश्य वदति।

भो: सखाय: ! भवन्त: गजस्य एकैकं  अंगं स्पृष्ट्वा तस्य स्वरूपं निर्धारितवन्त:। परन्तु गजे तानि सर्वाणि अपि अंगानि एकधा सन्ति। तेषां मेलनेनैव एक: गजस्य सम्पूर्णं शरीरं भवति। यदि भवन्त: तेषां सम्पूर्णं शरीरं स्प्रक्षन्ति तर्हि ज्ञास्यन्ति यद् गज: वास्तविकतया कथं भवति इति। तदनन्तरं ते सर्वे गजस्यं आशरीरं स्पष्ट्वा जानन्ति यत्  “गज: कीदृश: भवति?” इति।

आशय:- कस्यापि विषयस्य निर्धारणं तस्य सम्पूर्णावलोकनेन भवति।

गुरुवार, 21 मई 2020

राम जन्मभूमि स्थान पर समतलीकरण व खुदाई कार्यं चल रहा है वहां मूर्तियां मिल रहीं है

अयोध्या राम जन्मभूमि पर 11 मई से समतलीकरण व  खुदाई कार्य चल रहा है, जन्मस्थान पर शिवलिंग, टूटी मूर्तियाँ और स्तंभ पाए गए हैं। 
यह सच्चाई है जो सदियों से दफन थी और कुछ लोग इसे बाहर नहीं आने देना चाहते थे। यह श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर हिंदू मंदिर की उपस्थिति का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त सबूत है, एक खोज जिसे 2019 से पहले हमारी अदालतों ने देखने से इनकार कर दिया था। 
आज के निष्कर्ष उन लोगों के लिए एक अतिरिक्त झटका हैं जो हमारे मंदिरों को पुनः प्राप्त करने के खिलाफ हैं। । 
एक पुरानी कहावत भी साबित होती है, कि सच्चाई हमेशा के लिए दफन नहीं रह सकती।

22 मई बलिदान-दिवस #अमर बलिदान मुरारबाजी

22 मई/बलिदान-दिवस
*अमर बलिदानी मुरारबाजी*

पांच जनवरी, 1665 को सूर्यग्रहण के अवसर पर शिवाजी महाराज ने माता जीजाबाई के साथ महाबलेश्वर मन्दिर में पूजा की। फिर वे दक्षिण के विजय अभियान पर निकल गये। तभी उन्हें सूचना मिली कि मिर्जा राजा जयसिंह और दिलेर खाँ पूना में पुरन्दर किले की ओर बढ़ रहे हैं। शिवाजी दक्षिण अभियान को स्थगित करना नहीं चाहते थे; पर इन्हें रोकना भी आवश्यक था।

कुछ ही समय में मुगल सेना ने पुरन्दर किले को घेर लिया। वह निकटवर्ती गाँवों में लूटपाट कर आतंक फैलाने लगी। इससे शिवाजी ने मुगलों की चाकरी कर रहे मिर्जा राजा जयसिंह को एक लम्बा पत्र लिखा, जो अब एक ऐतिहासिक विरासत है; पर जयसिंह पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। उल्टे पुरन्दर किले पर हमले और तेज हो गये। 

पुरन्दर किला दो चोटियों पर बना था। मुख्य किला 2,500 फुट ऊँची चोटी पर था, जबकि 2,100 फुट वाली चोटी पर वज्रगढ़ बना था। जब कई दिन के बाद भी मुगलों को किले को हथियाने में सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने वज्रगढ़ की ओर से तोपें चढ़ानी प्रारम्भ कर दीं। मराठा वीरों ने कई बार उन्हें पीछे धकेला; पर अन्ततः मुगल वहाँ तोप चढ़ाने में सफल हो गये। इस युद्ध में हजारों मराठा सैनिक मारे गये। 

पुरन्दर किले में मराठा सेना का नेतृत्व मुरारबाजी देशपाण्डे कर रहे थे। उनके पास 6,000 सैनिक थे, जबकि मुगल सेना 10,000 की संख्या में थी और फिर उनके पास तोपें भी थीं। किले पर सामने से दिलेर खाँ ने, तो पीछे से राजा जयसिंह के बेटे कीरत सिंह ने हमला बोल दिया। इससे मुरारबाजी दो पाटों के बीच संकट में फँस गये।  

उनके अधिकांश सैनिक मारे जा चुके थे। शिवाजी ने समाचार पाते ही नेताजी पालकर को किले में गोला-बारूद पहुँचाने को कहा। उन्होंने पिछले भाग में हल्ला बोलकर इस काम में सफलता पाई; पर वे स्वयं किले में नहीं पहुँच सके। इससे किले पर दबाव तो कुछ कम हुआ; पर किला अब भी पूरी तरह असुरक्षित था।

किले के मराठा सैनिकों को अब आशा की कोई किरण नजर नहीं आ रही थी। मुरारबाजी को भी कुछ सूझ नहीं रहा था। अन्ततः उन्होंने आत्माहुति का मार्ग अपनाते हुए निर्णायक युद्ध लड़ने का निर्णय लिया। किले का मुख्य द्वार खोल दिया गया। बचे हुए 700 सैनिक हाथ में तलवार लेकर मुगलों पर टूट पड़े। इस आत्मबलिदानी दल का नेतृत्व स्वयं मुरारबाजी कर रहे थे। उनके पीछे 200 घुड़सवार सैनिक भी थे। भयानक मारकाट प्रारम्भ हो गयी।

मुरारबाजी मुगलों को काटते हुए सेना के बीच तक पहुँच गये। उनकी आँखें दिलेर खाँ को तलाश रही थीं। वे उसे जहन्नुम में पहुँचाना चाहते थे; पर वह सेना के पिछले भाग में हाथी पर एक हौदे में बैठा था। मुरारबाजी ने एक मुगल घुड़सवार को काटकर उसका घोड़ा छीना और उस पर सवार होकर दिलेर खाँ की ओर बढ़ गये। दिलेर खाँ ने यह देखकर एक तीर चलाया, जो मुरारबाजी के सीने में लगा। इसके बाद भी उन्होंने आगे बढ़कर दिलेर खाँ की ओर अपना भाला फेंककर मारा। तब तक एक और तीर ने उनकी गर्दन को बींध दिया। वे घोड़े से निर्जीव होकर गिर पड़े।

यह ऐतिहासिक युद्ध 22 मई, 1665 को हुआ था। मुरारबाजी ने जीवित रहते मुगलों को किले में घुसने नहीं दिया। ऐसे वीरों के बल पर ही छत्रपति शिवाजी क्रूर विदेशी और विधर्मी मुगल शासन की जड़ें हिलाकर ‘हिन्दू पद पादशाही’ की स्थापना कर सके।

#हरदिनपावन

शुक्रवार, 15 मई 2020

15 मई / जन्म-दिवस पर शत शत नमन। अमरः बलिदान क्रांतिवीर सुखदेव जी का एक परिचय

15 मई/जन्म-दिवस पर शत शत नमन।

अमर बलिदानी क्रांतिवीर सुखदेव एक परिचय !!
स्वतन्त्रता संग्राम के समय उत्तर भारत में क्रान्तिकारियों की दो त्रिमूर्तियाँ बहुत प्रसिद्ध हुईं। पहली चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल तथा अशफाक उल्ला खाँ की थी, जबकि दूसरी भगतसिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की थी। इनमें से सुखदेव का जन्म ग्राम नौघरा (जिला लायलपुर, पंजाब, वर्तमान पाकिस्तान) में 15 मई, 1907 को हुआ था। इनके पिता प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री रामलाल थापर तथा माता श्रीमती रल्ली देई थीं।
सुखदेव के जन्म के दो साल बाद ही पिता का देहान्त हो गया। अतः इनका लालन-पालन चाचा श्री अचिन्तराम थापर ने किया। सुखदेव के जन्म के समय वे जेल में मार्शल लाॅ की सजा भुगत रहे थे। ऐसे क्रान्तिकारी वातावरण में सुखदेव बड़ा हुए।

जब वह तीसरी कक्षा में थे, तो गवर्नर उनके विद्यालय में आये। प्रधानाचार्य के आदेश पर सब छात्रों ने गवर्नर को सैल्यूट दिया; पर सुखदेव ने ऐसा नहीं किया। जब उनसे पूछताछ हुई, तो उन्होंने साफ कह दिया कि मैं किसी अंग्रेज को प्रणाम नहीं करूँगा।

आगे चलकर सुखदेव और भगतसिंह मिलकर लाहौर में क्रान्ति का तानाबाना बुनने लगे। उन्होंने एक कमरा किराये पर ले लिया। वे प्रायः रात में बाहर रहते थे या देर से आते थे। इससे मकान मालिक और पड़ोसियों को सन्देह होता था। इस समस्या के समाधान के लिए सुखदेव अपनी माता जी को वहाँ ले आये। अब यदि कोई पूछता, तो वे कहतीं कि दोनों पी.डब्ल्यू.डी. में काम करते हैं। नगर से बहुत दूर एक सड़क बन रही है। वहाँ दिन-रात काम चल रहा है, इसलिए इन्हें आने में प्रायः देर हो जाती है।

सुखदेव बहुत साहसी थे। लाहौर में जब बम बनाने का काम प्रारम्भ हुआ, तो उसके लिए कच्चा माल फिरोजपुर से वही लाते थे। एक बार माल लाते समय वे सिपाहियों के डिब्बे में चढ़ गये। उन्होंने सुखदेव को बहुत मारा। सुखदेव चुपचाप पिटते रहे; पर कुछ बोले नहीं; क्योंकि उनके थैले में पिस्तौल, कारतूस तथा बम बनाने का सामान था। एक सिपाही ने पूछा कि इस थैले में क्या है ? सुखदेव ने त्वरित बुद्धि का प्रयोग करते हुए हँसकर कहा - दीवान जी, पिस्तौल और कारतूस हैं।सिपाही भी हँस पड़े और बात टल गयी।

जब साइमन कमीशन विरोधी प्रदर्शन के समय लाठी प्रहार से घायल होकर लाला लाजपतराय की मृत्यु हुई, तो सांडर्स को मारने वालों में सुखदेव भी थे। उनके हाथ पर ॐ गुदा हुआ था। फरारी के दिनों में एक दिन उन्होंने वहाँ खूब सारा तेजाब लगा लिया। इससे वहाँ गहरे जख्म हो गये; पर फिर भी ॐ पूरी तरह साफ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने मोमबत्ती से उस भाग को जला दिया।

पूछने पर उन्होंने मस्ती से कहा कि इससे मेरी पहचान मिट गयी और पकड़े जाने पर यातनाओं से मैं डर तो नहीं जाऊँगा, इसकी परीक्षा भी हो गयी। उन्हें पता लगा कि भेद उगलवाने के लिए पुलिस वाले कई दिन तक खड़ा रखते हैं। अतः उन्होंने खड़े-खड़े सोने का अभ्यास भी कर लिया।

जब भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फाँसी घोषित हो गयी, तो जनता ने इसके विरोध में आन्दोलन किया। लोगों की इच्छा थी कि इन्हें फाँसी के बदले कुछ कम सजा दी जाये। जब सुखदेव को यह पता लगा, तो उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी सजा को बदल देने से देश का उतना कल्याण नहीं होगा, जितना फाँसी पर चढ़ने से।’’स्पष्ट है कि उन्होंने बलिदानी बाना पहन लिया था।

23 मार्च, 1931 को भगतसिंह और राजगुरु के साथ सुखदेव भी हँसते हुए फाँसी के फन्दे पर झूल गये।

सोमवार, 11 मई 2020

संस्कृतस्य भविष्यम् अस्माकं दायित्वम् । लेखक:-नूतनविष्णुरेग्मी (प्रकृतिसाधु:)

(संस्कृतस्य भविष्यम् अस्माकं दायित्वम्)
नूतनविष्णुरेग्मी (प्रकृतिसाधु:)

“वयं साधका:, न तु आश्रिता:”

संस्कृतस्य भविष्यं किं भविष्यति इति मम असह्यपीडा। मासेभ्य: पूर्वम् अहं प्राथमिकविद्यालये पूर्वपाठितछात्रान् पाठितविषयान् पृष्टवान्। ते सर्वं विस्मृतवन्त:। पूर्वं ते एव छात्रा : सर्वं जानन्ति स्म। एतादृशी अवस्था प्राय: सर्वेषु विद्यालयेषु दृश्यमाना अस्ति इति मे मति:।
अस्माकं पाठनस्य ,शिक्षणसंस्थाद्वाराप्रदत्त सर्वकारीयवित्तस्य, सर्वेषां समयस्य हानिरेव जाता। न्यूनता मुख्यत: अत्रैव अस्ति। किम् एददेव संस्कृतस्य ,संस्कृतक्षेत्रे कार्यं कुर्वत्तथाकथितसंस्थानाम् ,शिक्षकाणां भविष्यम् वा? एतेषां किमपि मूल्यं सम्माननं च नास्ति वा? एते अनर्हा: वा? किमेतत्? साम्प्रतम् एतत् पाखण्डं दृष्वा संस्कृतमातु: निरादर: भवति इति कथयति मम विदीर्णं हृदयम्।
कस्य दोष:,के च अपराधिण:।के पलायितार:?
कस्य दायित्वम्? किंच तत्? तस्य परिभाषा का?
केवलं बाह्यावरणेन क्षणिककार्येण किमपि न सिद्ध्यति।कार्ये ध्रुवता आवश्यकी। कस्यापि गृहं मासत्रये कृतस्य कार्येण योजनया वा न चलति। आजीविका जीवनस्य महत्वपूर्णं पक्षम्। सर्वे चिन्तयन्तु । विषेषतया प्रशिक्षका:। वयं  बहुकिमपि कर्तुं शक्नुम:। वयं कुत्रापि स्वदीनतां हीनतां च न प्रदर्शयाम: ।
यदि वयं दृढसंकल्पं कुर्म: तर्हि बृहल्ल़क्ष्यं साधयितुं शक्नुम:।लक्ष्यविहीनं कार्यं क्षणभंगुरं भवति। तत्तु वयं पश्यन्नेव स्म:।किमपि स्पष्टं नास्ति । स्वमानसपटले पश्यामश्चेद् वयं बलशालिन: ,बुद्धिमन्त:,
समयपरिवर्तका: वीरसपूता: च। अद्यारभ्य एव  स्वस्य किंकर्तव्यविमूढ़तां परित्यज्य “अहम् अशक्त:”इति कुण्ठितमतिम् अपसार्य स्वबद्धहस्तं च वयं प्रसारयाम: ।

आत्मसम्मान और जीवन परिवर्तन की कथा । लेखक - नूतन विष्णु रेग्मी

“आत्मसम्मान”(जीवन परिवर्तन की कथा)
एक याचक सुबह सुबह एक उद्यान के बाहर याचना करने के लिये बैठ गया। उस उद्यान में बहुत से व्यक्ति भ्रमण करने आये और गये किन्तु उस याचक पर किसी किसी का ही ध्यान गया। उनमें से भी बहुतों का ध्यान उस पर जाने पर भी उसे कोई लाभ हो न सका क्योंकि उनमें से कुछ उसे कोसते तो कोई उसका मज़ाक़ उड़ाकर हँसकर चले जाते।कुछ तो उसे घृणा की दृष्टि से देखते और कुछ तो देखते भी नहीं। भ्रमण करते हुये वहाँ से गुज़रने वालों में एक अधेड उम्र का व्यक्ति भी था। वो अपनी थकान मिटाने के लिये वहाँ बैठ गया जहाँ पास ही में याचक भी बैठा हुआ था ।यकायक उसकी  दृष्टि उस याचक पर पड़ती है। कुछ देर कुछ सोच विचार कर वो अपनी पायजामे की जेब से कुछ चिल्लर निकाल कर कुछ ही दूरी में बैठे याचक के सामने फेंक देता है। पर चिल्लर उस तक नहीं पहुँच पाता क्यों कि यह सब वह जान बूझकर कर रहा होता है। याचक उस चिल्लर को नहीं लेता है क्योंकि इसमें उसे अपना अपमान दिखाई देका  है।वह  उस व्यक्ति पर रोष की दृष्टि से देखने लगता है। कुछ ही देर बाद सिक्के फेंकने वाला व्यक्ति उसके पास आता है और सिक्कों को उठाकर उसके पात्र में डालते हुये पूछता है। भाई! तुमने ये सिक्के क्यों नहीं उठाये? इस पर याचक कहता है  कि - मुझे प्यार से दिया हुआ मात्र मंज़ूर है। मेरा भी तो कुछ आत्मसम्मान है। इस पर वह व्यक्ति कहता है- अच्छी बात है खुद पर आत्मसम्मान करना पर तुम और काम क्यों नहीं खोजते इस काम से तुम्हें आत्मसन्तुष्टि मिलती है क्या? तब याचक असमंजस में पड जाता है ।कुछ देर तक मन में विचार कर बोल पड़ता है कि - जी पूरी तरह से तो मिलती नहीं पर कुछ मजबूरियाँ हैं जिसके कारण ये करने में मैं विवश हूँ। तब वह व्यक्ति कहता है कि- होंगी पर तुम मेहनत के काम खोजनें में प्रयास तो करो ज़रूर मिल जायेगी क्योंकि प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती है। याचक कहता है- वह तो है आपने बिल्कुल सही कहा । आपका धन्यवाद आपने मेरी आँख खोल दी। तब वह व्यक्ति कहता है कि-  नहीं मैं तो बस एक माध्यम हूँ आगे की यात्रा तो तुम्हें खुद तय करनी है। वह व्यक्ति याचक को कुछ और पैसे देता है याचक पहले तो उन पैसों को नहीं लेता पर उस व्यक्ति के बार बार यह  कहने पर कि -“ये तुम्हें आगे काम आयेंगे” वह ले लेता है। उसके बाद वह व्यक्ति वहाँ से चला जाता है। याचक भी बहुत सोच विचार करके  उस व्यक्ति का मन ही मन धन्यवाद देकर वहाँ से चला जाता है और कुछ मेहनत का काम (जिसमें उसे आत्मसन्तुष्टि मिले) खोज कर अपना बाँकी जीवन-यापन करता है जिससे उसे आत्मसम्मान और आत्मगौरव का बोध हो । इस याचक की तरह ही हमारे जीवन में भी कई ऐसे व्यक्ति जाने अनजाने में  आते जाते  हैं जिनके कारण हम भी अपने जीवन को आत्मसम्मान के मार्ग पर  ले चल पड़ते हैं। N.V.Regmi

रविवार, 10 मई 2020

वीर शिरोमणि #महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन

क्या आपने कभी पढ़ा है कि हल्दीघाटी के बाद अगले १० साल में मेवाड़ में क्या हुआ?? इतिहास से जो पन्ने हटा दिए गए हैं उन्हें वापस संकलित करना ही होगा क्यूँकि वही हिन्दू रेजिस्टेंस और शौर्य के प्रतीक हैं। 
इतिहास में तो ये भी नहीं पढ़ाया गया है कि हल्दीघाटी युद्ध में जब महाराणा प्रताप ने कुंवर मानसिंह के हाथी पर जब प्रहार किया तो शाही फ़ौज पाँच छह कोस दूर तक भाग गई थी और अकबर के आने की अफवाह से पुनः युद्ध में सम्मिलित हुई है, 

ये वाकया अबुल फज़ल की पुस्तक अकबरनामा में दर्ज है, क्या हल्दी घाटी अलग से एक युद्ध था..या एक बड़े युद्ध की छोटी सी घटनाओं में से बस एक शुरूआती घटना....
महाराणा प्रताप को इतिहासकारों ने हल्दीघाटी तक ही सीमित करके मेवाड़ के इतिहास के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है, वास्तविकता में हल्दीघाटी का युद्ध, महाराणा प्रताप और मुगलो के बीच हुए कई युद्धों की शुरुआत भर था। 

मुग़ल न तो प्रताप को पकड़ सके और न ही मेवाड़ पर आधिपत्य जमा सके, हल्दीघाटी के बाद क्या हुआ वो हम बताते हैं। हल्दीघाटी के युद्ध के बाद महाराणा के पास सिर्फ 7000 सैनिक ही बचे थे, 
और कुछ ही समय में मुगलों का कुम्भलगढ़, गोगुंदा, उदयपुर और आसपास के ठिकानों पर अधिकार हो गया था, उस स्थिति में महाराणा ने “गुरिल्ला युद्ध” की योजना बनायीं और मुगलों को कभी भी मेवाड़ में सेटल नहीं होने दिया. महाराणा के शौर्य से विचलित अकबर ने उनको दबाने के लिए 1576 में हुए हल्दीघाटी के बाद भी हर साल 1577 से 1582 के बीच एक एक लाख के सैन्यबल भेजे जो कि महाराणा को झुकाने में नाकामयाब रहे। 

हल्दीघाटी युद्ध के पश्चात् महाराणा प्रताप के खजांची भामाशाह और उनके भाई ताराचंद मालवा से दंड के पच्चीस लाख रुपये और दो हज़ार अशर्फियाँ लेकर हाज़िर हुए, 

इस घटना के बाद महाराणा प्रताप ने भामाशाह का बहुत सम्मान किया और दिवेर पर हमले की योजना बनाई। भामाशाह ने जितना धन महाराणा को राज्य की सेवा के लिए दिया उस से 25 हज़ार सैनिकों को 12 साल तक रसद दी जा सकती थी। 
बस फिर क्या था..महाराणा ने फिर से अपनी सेना संगठित करनी शुरू की और कुछ ही समय में 40000 लड़ाकों की एक शक्तिशाली सेना तैयार हो गयी। 
उसके बाद शुरू हुआ हल्दीघाटी युद्ध का दूसरा भाग जिसको इतिहास से एक षड्यंत्र के तहत या तो हटा दिया गया है या एकदम दरकिनार कर दिया गया है, इसे बैटल ऑफ़ दिवेर* कहा गया गया है। 
बात सन १५८२ की है, विजयदशमी का दिन था और महराणा ने अपनी नयी संगठित सेना के साथ मेवाड़ को वापस स्वतंत्र कराने का प्रण लिया. उसके बाद सेना को दो हिस्सों में विभाजित करके युद्ध का बिगुल फूँक दिया। 

एक टुकड़ी की कमान स्वंय महाराणा के हाथ थी दूसरी टुकड़ी का नेतृत्व उनके पुत्र अमर सिंह कर रहे थे, कर्नल टॉड ने भी अपनी किताब में हल्दीघाटी को Thermopylae of Mewar और दिवेर के युद्ध को राजस्थान का मैराथन बताया है। 

ये वही घटनाक्रम हैं जिनके इर्द गिर्द आप फिल्म 300 देख चुके हैं, कर्नल टॉड ने भी महाराणा और उनकी सेना के शौर्य, तेज और देश के प्रति उनके अभिमान को स्पार्टन्स के तुल्य ही बताया है जो युद्ध भूमि में अपने से 4 गुना बड़ी सेना से यूँ ही टकरा जाते थे। 
दिवेर का युद्ध बड़ा भीषण था, महाराणा प्रताप की सेना ने महाराजकुमार अमर सिंह के नेतृत्व में दिवेर थाने पर हमला किया, हज़ारो की संख्या में मुग़ल, राजपूती तलवारो बरछो भालो और कटारो से बींध दिए गए।

युद्ध में महाराजकुमार अमरसिंह ने सुलतान खान मुग़ल को बरछा मारा जो सुल्तान खान और उसके घोड़े को काटता हुआ निकल गया। उसी युद्ध में एक अन्य राजपूत की तलवार एक हाथी पर लगी और उसका पैर काट कर निकल गई। 

महाराणा प्रताप ने बहलेखान मुगल के सर पर वार किया और तलवार से उसे घोड़े समेत काछट दिया, शौर्य की ये बानगी इतिहास में कहीं देखने को नहीं मिलती है. उसके बाद यह कहावत बनी कि मेवाड़ में सवार को एक ही वार में घोड़े समेत काट दिया जाता है। 
ये घटनाये मुगलो को भयभीत करने के लिए बहुत थी।
बचे खुचे ३६००० मुग़ल सैनिकों ने महाराणा के सामने आत्म समर्पण किया, दिवेर के युद्ध ने मुगलो का मनोबल इस तरह तोड़ दिया कि जिसके परिणाम स्वरुप मुगलों को मेवाड़ में बनायीं अपनी सारी 36 थानों, ठिकानों को छोड़ के भागना पड़ा,
यहाँ तक कि जब मुगल कुम्भलगढ़ का किला तक रातो रात खाली कर भाग गए, दिवेर के युद्ध के बाद प्रताप ने गोगुन्दा, कुम्भलगढ़, बस्सी, चावंड, जावर, मदारिया, मोही, माण्डलगढ़ जैसे महत्त्वपूर्ण ठिकानो पर कब्ज़ा कर लिया। इसके बाद भी महाराणा और उनकी सेना ने अपना अभियान जारी रखते हुए सिर्फ चित्तौड़ को छोड़ के मेवाड़ के सारे ठिकाने/दुर्ग वापस स्वतंत्र करा लिए। 

अधिकांश मेवाड़ को पुनः कब्जाने के बाद महाराणा प्रताप ने आदेश निकाला कि अगर कोई एक बिस्वा जमीन भी खेती करके मुसलमानो को हासिल (टैक्स) देगा, उसका सर काट दिया जायेगा।इसके बाद मेवाड़ और आस पास के बचे खुचे शाही ठिकानो पर रसद पूरी सुरक्षा के साथ अजमेर से मँगाई जाती थी। 

दिवेर का युद्ध न केवल महाराणा प्रताप बल्कि मुगलो के इतिहास में भी बहुत निर्णायक रहा।  मुट्ठी भर राजपूतों ने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर राज करने वाले मुगलो के ह्रदय में भय भर दिया। दिवेर के युद्ध ने मेवाड़ में अकबर की विजय के सिलसिले पर न सिर्फ विराम लगा दिया बल्कि मुगलो में ऐसे भय का संचार कर दिया कि अकबर के समय में मेवाड़ पर बड़े आक्रमण लगभग बंद हो गए। 

इस घटना से क्रोधित अकबर ने हर साल लाखों सैनिकों के सैन्य बल अलग अलग सेनापतियों के नेतृत्व में मेवाड़ भेजने जारी रखे लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। 

अकबर खुद 6 महीने मेवाड़ पर चढ़ाई करने के मकसद से मेवाड़ के आस पास डेरा डाले रहा लेकिन ये महराणा द्वारा बहलोल खान को उसके घोड़े समेत आधा चीर देने के ही डर था कि वो सीधे तौर पे कभी मेवाड़ पे चढ़ाई करने नहीं आया। 

ये इतिहास के वो पन्ने हैं जिनको दरबारी इतिहासकारों ने जानबूझ कर पाठ्यक्रम से गायब कर दिया है".।*
जिन्हें अब वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।
आप भी इस प्रयास में जुड़ें। 

वीर शिरोमणि #महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन 🚩🙏🌹

गुरुवार, 7 मई 2020

7 मई के दिन संस्कृत विषय में 1963 में भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले संस्कृत के पहले कवि हैं किं जयन्ती मनाई जाती है

प्राच्य विद्वान,
भारतरत्न,कर्मयोगी #पांडुरंग #वामन काणेजी ने अपना
संपूर्ण जीवन भारतीय,धर्म,संस्कृति,संस्कृतभाषा के प्रचार,गहन शोध करके "धर्मशास्त्र का इतिहास"(पांच खंड),खगोल विज्ञान,सांख्य,योग,तकनीक आदि पर 20,000 से अधिक पृष्ठ लिखे,भारतीय संस्कृति रक्षाके पुरोधा को जयंती पर नमन।
काणे ने अपने विद्यार्थी जीवन के दौरान संस्कृत में नैपुण्य एवं विशेषता के लिए सात स्वर्णपदक प्राप्त किए और संस्कृत यज्ञ में एम.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण की। पश्चात्‌ बंबई विश्वविद्यालय से एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की। इसी विश्वविद्यालय ने आगे चलकर आपको साहित्य में सम्मानित डाक्टर (डी. लिट्.) की उपाधि दी। भारत सरकार की ओर से आपको 'महामहोपाध्याय' की उपाधि से विभूषित किया गया। उत्तररामचरित (1913 ई.), कादंबरी (2 भाग, 1911 तथा 1918), हर्षचरित (2 भाग, 1918 तथा 1921), हिंदुओं के रीतिरिवाज तथा आधुनिक विधि (3 भाग, 1944), संस्कृत काव्यशास्त्र का इतिहास (1951) तथा धर्मशास्त्र का इतिहास (4 भाग, 1930-1953 ई.) इत्यादि आपकी अंग्रेजी में लिखित कृतियाँ हैं।

डॉ॰ काणे अपने लंबे जीवनकाल में समय-समय पर उच्च न्यायालय, बंबई में अभिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली में वरिष्ठ अधिवक्ता, एलफ़िंस्टन कालेज, बंबई में संस्कृत विभाग के प्राचार्य, बंबई विश्वविद्यालय के उपकुलपति, रायल एशियाटिक सोसाइटी (बंबई शाखा) के फ़ेलो तथा उपाध्यक्ष, लंदन स्कूल ऑव ओरयिंटल ऐंड अफ्ऱीकन स्टडीज़ के फ़ेलो, रार्ष्टीय शोध प्राध्यापक तथा सन्‌ 1953 से 1959 तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे। पेरिस, इस्तंबूल तथा कैंब्रिज में आयोजित प्राच्यविज्ञ सम्मेलनों में आपने भारत का प्रतिनिधित्व किया। भंडारकर ओरयंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पूना से भी आप काफी समय तक संबद्ध रहे।

साहित्य अकादमी ने सन्‌ १९५६ ई. में धर्मशास्त्र का इतिहास पर पाँच हजार रुपए का साहित्य अकादमी पुरस्कार (संस्कृत) प्रदान कर आपके सम्मानित किया और 1963 ई. में भारत सरकार ने आपको 'भारतरत्न' उपाधि से अलंकृत किया। 18 अप्रैल 1972 को 92 वर्ष की आयु में डॉ॰ काणे का देहांत हो गया।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर में भगवान बुद्ध का जीवन परिचय

बुद्ध जयंती (7 मई)
जीवन परिचय –
महात्मा बुद्ध का जन्म लगभग 2500 वर्ष पूर्व (563 वर्ष ई. पू.), हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा को (वर्तमान में दक्षिण मध्य  नेपाल) की तराई में स्थित लुम्बिनी नामक वन में हुआ पिता का नाम – राजा शुद्धोधन उनकी माता का नाम – माया 
बुद्ध के गर्भ में आते ही राजपरिवार को सुख समृद्धि होने लगी इसलिए उनका नाम ‘सिद्धार्थ’ रखा गया 
राजा शुद्धोधन ने राजकुमार का नामकरण समारोह आयोजित किया और आठ विद्वानों को उनका भविष्य जानने के लिए आमंत्रित किया| सभी विद्वानों ने एक सी भविष्यवाणी की ‘यह बालक महायोगी बनेगा| 
भगवान बुद्ध का विवाह यशोधरा से हुआ। बुद्ध को राज्य, पत्नी, पुत्र एवं अन्य परिवारी जन आदि अपनी साधना के मार्ग में अवरोध जैसे लगने लगे | 
तीस वर्ष की आयु में एक रात्रि के समय सभी को सोता हुआ छोड़कर सिद्धार्थ राजभवन को त्यागकर वन में चले गए|
उन्होंने प्रतिज्ञा की कि जब तक जन्म तथा मृत्यु के रहस्य को नही समझ लूँगा तब तक इस कपिलवस्तु नगर में प्रवेश नही करूंगा |             
6 वर्ष की कठोर साधना के बाद गया (बिहार) में एक पीपल के पेड़ के नीचे गहन समाधि के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ 
सिद्धार्थ को अब बोध पूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ और इस वह ‘भगवान बुद्ध’ कहलाने लगे |
अपने प्रथम उपदेश के लिए भगवान बुद्ध ने वाराणसी के निकट सारनाथ नामक स्थान को चुना |
भगवान बुद्ध चवालीस वर्षों तक निरंतर उपदेश करते हुए वे भ्रमण करते रहे| 


भगवान बुद्ध का समाज के लिए किया गया कार्य 
सैकड़ों वर्षों से व्याप्त रूढ़ियों, अंधविश्वासों, भेदभावों तथा अनेकानेक जड़ मान्यताओं को उन्होंने अमान्य कर दिया| 
स्वर्ग और नर्क की धारणाओं के आधार पर व्याप्त ढोंग-पाखंड का उन्होंने त्याग कर धर्म-शास्त्रों पर सभी जाति वर्ग के लोगों तथा स्त्रियों का समान अधिकार है| 
व्यर्थाडम्बर से रहित साधना-पद्धति ने दुखों से मुक्त होने का एक नया एवं सरल मार्ग दिखलाया, देखते ही देखते बौद्धमत सम्पूर्ण भारत के साथ -साथ भारतवर्ष की सीमाओं को लांगते हुए नेपाल,तिब्बत ,बर्मा, वियतनाम, चीन, जापान, मंगोलिया, लंका,कोरिया,जावा सुमात्रा में फ़ैल गया |
उन्होंने विश्व के अनेक स्थानों के जनमानस को सुख-शांति का एक नया रास्ता खोल दिया| यह वह समय था जब हम कह सकते है कि बौद्धमत ने विश्वधर्म का प्रतिष्ठित स्थान पा लिया था |
हिन्दू समाज ने उनको अपने दशावतारों में स्थान दिया और व भगवान् बुद्ध कहलाने लगे | 
भारतीय धर्म, दर्शन, कला,साहित्य सृजन एवं शिक्षा व्यवस्था को नये-नये आयाम प्राप्त हुए| उसी समय तक्षशिला, नालंदा,विक्रमशिला, ओदंतपुरी मगध के विश्व्विधालियों ने विश्व प्रसिद्धि प्राप्त की| 
सांस्कृतिक उत्थान का एक नया युग प्रारंभ हो गया | भगवान् बुद्ध के विचारों के साथ-साथ ग्रन्थलेखन,मूर्तिकला, स्तूप निर्माण, मठ स्थापना, गुफाओं में भित्ति प्रतिमाओं आदि का सर्व दूर विकास हुआ| 
भगवान् बुद्ध का कहना था कि इस संसार में कुछ भी स्थिर नही सभी कुछ नाशवान है, सभी प्रकार के प्राणी चाहे वे उत्तम,मध्य नीच जो भी हो सभी का विनाश सुनिश्चित है 
 भगवान बुद्ध स्वयं अपना संकल्प स्पष्ट करते है 
       जरामरणनाशार्थ प्रविष्टोअस्मि तपोवनतपोवनम |

अर्थात् मैंने जंगल में जाकर जो साधना की है उसका उद्देश्य यही है कि वृद्धावस्था तथा मृत्यु के दुख को नष्ट कर संकू | 
भगवान बुद्ध के सर्वत्यागी तपोमय जीवन तथा उनकी करुणा- पूर्ण वाणी का कुछ ऐसा अद्भुत प्रभाव हुआ कि देश के बड़े -बड़े सम्राट,जैसे कौशल देश के प्रसेनजित ,मगद सम्राटअजातशत्रु,सम्राट अशोक,प्रतापी हूण राजा कनिष्क एवं सम्राट हर्षवर्धन आदि बुद्ध के विचार को स्वीकार कर अपनी समस्त राजशक्ति के आधार पर बौद्ध-दर्शन के विचार के प्रचार प्रसार में लग गए | 
भगवान बुद्ध ने प्राचीन वैदिक धर्म के अनादर आ गयी विकृतियों एवं कुरीतियों के उपर कड़ी चोट की | यधपि उनका यह कोई नवीन धर्म नही था वरन वैदिक धर्म का ही संशोधित रूप था 
श्री रामधारी सिंह दिनकर ने बुद्ध की जाति-प्रथा को दी गयी चुनौती के बारे में लिखा “जाति-प्रथा को चुनौती देकर बुद्ध ने इस देश में एक महान आन्दोलन का प्रारंभ किया जो प्राय: गाँधी तक चलता रहा 
उन्होंने मनुष्य की मर्यादा को यह कहकर उपर उठाया कि कोई मनुष्य केवल ब्राह्मण कुल में जन्म लेने से पूज्य नही होता | उच्चता नीचता, जन्म पर नही,कर्म पर अवलंबित है 
बुद्ध देव ने चारों वर्णों और स्त्रियों को धर्म का अधिकार,समान रूप से दे दिया 
जाति-प्रथा को शिथिल करके एवं वर्णाश्रम धर्म को चुनौती देकर बुद्ध और उनकी परम्परा के अन्य साधुओं ने ही भारत में वह अवस्था उत्पन्न की, जिसमे निर्गुनियाँ संतों का मत फूल-फल सका| इस देश में विशाल मानवता का आन्दोलन बुद्ध का ही चलाया हुआ है | 
भगवान बुद्ध को अतिरेक, हिंसा तथा युद्ध आदि कतई पसंद नही थे| 
सब मनुष्यों के अवयव समान ही होने से मनुष्यों में जातिभेद निश्चित नहीं किया जा सकता, परन्तु मनुष्य की जाति कर्म से निश्चित की जा सकती| जैसे मनुष्यों में कोई गौ पालन से अपनी जीविका चलाता हो तो उसे कृषक ही समझना चाहिए, ब्राह्मण नहीं| भले ही वह जन्म से ब्राह्मण ही क्यों न हो | मनुष्यों में जो कोई शिल्प से अपनी आजीविका चलाता है, वसिष्ठ उसे शिल्पी समझना चाहिए,ब्राह्मण नहीं है” बुद्ध का यह उपदेश सुनकर वसिष्ठ और भारद्वाज उनके उपासक बन गए|  
भगवान् बुद्ध ने जन्म से किसी भी प्रकार के जाति एवं वर्ण-भेद को अपने जीवन में स्थान नही दिया | 
भगवान् बुद्ध का मानना है कि 
न हि वैरेन वैश्चरानि सम्मंतीघ कुदाचनं|
न हि वैरेन वैश्चरानि सम्मंतीघ कुदाचनं||
इस संसार में वैर कभी भी वैर से शांत नहीं होता है, वैर तो मैत्री से ही शांत होता हैं – यही सनातन धर्म है”



पवित्र स्थान –
बौद्ध धर्म में चार स्थान अत्यंत पवित्र माने जाते हैं – पहला स्थान कपिलवस्तु , जहाँ बुद्ध का जन्म हुआ, दूसरा – बौद्ध गया, जहाँ बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ, तीसरा -सारनाथ, जहाँ बुद्ध ने पहला प्रवचन दिया और चौथा स्थान – कुशीनगर ,जहाँ उन्होंने शरीर त्याग दिया 

अस्सी वर्ष की आयु में कुशीनगर में उन्होंने अपना अंतिम सन्देश दिया और वहीं एक वृक्ष के नीचे अपना शरीर त्याग दिया | 


 स्त्रोत -भारत की संत परम्परा और सामाजिक समरसता 
  लेखक – डॉ कृष्ण गोपाल 
       प्रकाशक:मध्यप्रदेश हिंदी ग्रन्थ अकादमी 
       संस्करण -प्रथम 2011

बुद्धोपदेशाःप्रासंगिकाः -लेखिका -प्रो.कमला भारव्दाज संस्कृत भारती प्रांत प्रचार प्रमुखा

बुद्धपूर्णिमायाः शुभकामनाः।अशेषेSपि विश्वे वैशाखपूर्णिमा गौतमबुद्धजयंतीरूपेण समायोज्यते।भारतीय- संस्कृत्यां वैशाखपूर्णिमाथवा बुद्धपूर्णिमायाः विशिष्टं महत्त्वं विद्यते।अस्माकं परम्परायां महात्मा बुद्धः भगवतः विष्णोःनवमावतारः इति मान्यतास्ति।नकेवलं भारतेSपितु विश्वस्य प्रायः समस्तदेशेषु बुद्धजयन्ती, बुद्धत्वप्राप्तिदिवसःमहानिर्वाणप्राप्तिदिवसरूपेण चातिविशिष्टः।सर्वत्र पावनदिवसोSयं सश्रद्धं  समायोज्यते।बौद्धधर्मस्य संस्थापकःबुद्धःलोके पूज्यते।यद्यपि तस्य जन्म राजकुलेSभवत् परं राजभवनस्य ,सांसारिक भोगेषु च तस्यासक्तिर्नासीत्।।विवाहोपरांतं,पुत्रजन्मोपरांतमपि राजप्रासादं त्यक्त्वा नै कवर्षेभ्यःवनेषु तपः समाचरितम्। मानवकल्याणार्थं , जनानां दुखनिवृत्त्यर्थञ्च बुद्धस्य सार्वभौमिकाः सार्वकालिकाः
उपदेशाः लोके आध्यात्मिकोत्कर्षस्य मार्गं प्रदर्शयन्ति। तेषान्मते चत्वारि शाश्वत-
 सत्यान्यभिमतानि।
1.जन्म -मृत्यु- रोग- तृष्णा दीनि दुखस्य कारणानि।
2.इच्छा समस्तदुखानां कारणम्।
3.दुखानां नाशाय तृष्णाः 
नियन्त्रितव्याः।
4.सांसारिकदुखनिवृत्त्यर्थम् 
आष्टांगिकः मार्गोSथवा मध्यममार्गः श्रेयस्करः।
मध्यममार्गेण निर्वाणप्राप्तिः  भवितुं शक्यते।तेनोपदिष्टः
आष्टांगिकः मार्गोSप्यनुकरणीयः।
1.सम्यक् दृष्टिः-सत्यासत्ययोः,पापपुण्ययोः भेदावगमनम्।
2.सम्यक्संकल्पः-तृष्णा हिंसा च त्याज्या।
3.सम्यक्वाणी-सत्यविनम्रभावेन च वचनम्।
4.सम्यक्कर्म-सदैव संगतोतत्तमकार्याणाञ्च सम्पादनम्।
5.सम्यगाजीवः-जीविकोपार्जने सत्कर्माचरणम्।
6.सम्यक्स्मृतिः-सदाचरणम्
7.सम्यक्व्यायामः-दुर्भावना नामपाकरणम्।
8.सम्यक्समाधिः-एकान्तचित्तेन विचारः।
सर्वैरपि जनैःतस्योपदेशाः 
अनुसरणीयाः ,आत्मनः विश्वस्य च कल्याणाय  साम्प्रतिके युगेSपि तेषां प्रासंगिकता सिध्यति।

मंगलवार, 5 मई 2020

ब्रह्म मुहूर्त (सुबह)जगने के लाभ

ब्रह्म मुहूर्त में उठने की परंपरा क्यों ? 
रात्रि के अंतिम प्रहर को ब्रह्म मुहूर्त कहते हैं। हमारे ऋषि मुनियों ने इस मुहूर्त का विशेष महत्व बताया है। उनके अनुसार यह समय   निद्रा त्याग के लिए सर्वोत्तम है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सौंदर्य, बल, विद्या, बुद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। सूर्योदय से चार घड़ी (लगभग डेढ़ घण्टे) पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही जग जाना चाहिये। इस समय सोना शास्त्र निषिद्ध है।

ब्रह्म का मतलब परम तत्व या परमात्मा। मुहूर्त यानी अनुकूल समय। रात्रि का अंतिम प्रहर अर्थात प्रात: 4 से 5.30 बजे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहा गया है।

*“ब्रह्ममुहूर्ते या निद्रा सा पुण्यक्षयकारिणी”।*
(ब्रह्ममुहूर्त की निद्रा पुण्य का नाश करने वाली होती है।)

सिख धर्म में इस समय के लिए बेहद सुन्दर नाम है--*"अमृत वेला"*, जिसके द्वारा इस समय का महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईश्वर भक्ति के लिए यह महत्व स्वयं ही साबित हो जाता है। ईवर भक्ति के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। इस समय उठने से मनुष्य को सौंदर्य, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य आदि की प्राप्ति होती है। उसका मन शांत और तन पवित्र होता है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हमारा शरीर स्वस्थ होता है और दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है। स्वस्थ रहने और सफल होने का यह ऐसा फार्मूला है जिसमें खर्च कुछ नहीं होता। केवल आलस्य छोड़ने की जरूरत है।

पौराणिक महत्व👉  वाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता को ढूंढते हुए श्रीहनुमान ब्रह्ममुहूर्त में ही अशोक वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने वेद व यज्ञ के ज्ञाताओं के मंत्र उच्चारण की आवाज सुनी।

शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है--
*वर्णं कीर्तिं मतिं लक्ष्मीं स्वास्थ्यमायुश्च विदन्ति।*
*ब्राह्मे मुहूर्ते संजाग्रच्छि वा पंकज यथा॥*

अर्थात👉  ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता हे।

ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति 
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
ब्रह्म मुहूर्त और प्रकृति का गहरा नाता है। इस समय में पशु-पक्षी जाग जाते हैं। उनका मधुर कलरव शुरू हो जाता है। कमल का फूल भी खिल उठता है। मुर्गे बांग देने लगते हैं। एक तरह से प्रकृति भी ब्रह्म मुहूर्त में चैतन्य हो जाती है। यह प्रतीक है उठने, जागने का। प्रकृति हमें संदेश देती है ब्रह्म मुहूर्त में उठने के लिए।

इसलिए मिलती है सफलता व समृद्धि
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आयुर्वेद के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठकर टहलने से शरीर में संजीवनी शक्ति का संचार होता है। यही कारण है कि इस समय बहने वाली वायु को अमृततुल्य कहा गया है। इसके अलावा यह समय अध्ययन के लिए भी सर्वोत्तम बताया गया है क्योंकि रात को आराम करने के बाद सुबह जब हम उठते हैं तो शरीर तथा मस्तिष्क में भी स्फूर्ति व ताजगी बनी रहती है। प्रमुख मंदिरों के पट भी ब्रह्म मुहूर्त में खोल दिए जाते हैं तथा भगवान का श्रृंगार व पूजन भी ब्रह्म मुहूर्त में किए जाने का विधान है।

*ब्रह्ममुहूर्त के धार्मिक, पौराणिक व व्यावहारिक पहलुओं और लाभ को जानकर हर रोज इस शुभ घड़ी में जागना शुरू करें तो बेहतर नतीजे मिलेंगे।*

ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति सफल, सुखी और समृद्ध होता है, क्यों? क्योंकि जल्दी उठने से दिनभर के कार्यों और योजनाओं को बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इसलिए न केवल जीवन सफल होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाला हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो सकता है। कारण वह जो काम करता है उसमें उसकी प्रगति होती है। विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहता है। जॉब (नौकरी) करने वाले से बॉस खुश रहता है। बिजनेसमैन अच्छी कमाई कर सकता है। बीमार आदमी की आय तो प्रभावित होती ही है, उल्टे खर्च बढऩे लगता है। सफलता उसी के कदम चूमती है जो समय का सदुपयोग करे और स्वस्थ रहे। अत: स्वस्थ और सफल रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें।

वेदों में भी ब्रह्म मुहूर्त में उठने का महत्व और उससे होने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
प्रातारत्नं प्रातरिष्वा दधाति तं चिकित्वा प्रतिगृह्यनिधत्तो।
तेन प्रजां वर्धयमान आयू रायस्पोषेण सचेत सुवीर:॥ - ऋग्वेद-1/125/1
अर्थात- सुबह सूर्य उदय होने से पहले उठने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसीलिए बुद्धिमान लोग इस समय को व्यर्थ नहीं गंवाते। सुबह जल्दी उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ, सुखी, ताकतवाला और दीर्घायु होता है।
यद्य सूर उदितोऽनागा मित्रोऽर्यमा। सुवाति सविता भग:॥ - सामवेद-35
अर्थात- व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले शौच व स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। इस समय की शुद्ध व निर्मल हवा से स्वास्थ्य और संपत्ति की वृद्धि होती है।
उद्यन्त्सूर्यं इव सुप्तानां द्विषतां वर्च आददे।
अथर्ववेद- 7/16/२
अर्थात- सूरज उगने के बाद भी जो नहीं उठते या जागते उनका तेज खत्म हो जाता है।

👉 व्यावहारिक महत्व - व्यावहारिक रूप से अच्छी सेहत, ताजगी और ऊर्जा पाने के लिए ब्रह्ममुहूर्त बेहतर समय है। क्योंकि रात की नींद के बाद पिछले दिन की शारीरिक और मानसिक थकान उतर जाने पर दिमाग शांत और स्थिर रहता है। वातावरण और हवा भी स्वच्छ होती है। ऐसे में देव उपासना, ध्यान, योग, पूजा तन, मन और बुद्धि को पुष्ट करते हैं।

जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
👉 प्रातः 3 से 5 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से फेफड़ों में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) और ऋण आयन विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहने वालों का जीवन निस्तेज हो जाता है ।

👉 प्रातः 5 से 7 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आंत में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 7 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान का लेना चाहिए । सुबह 7 के बाद जो मल-त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।

👉 प्रातः 7 से 9 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से आमाशय में होती है। यह समय भोजन के लिए उपर्युक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं। भोजन के बीच-बीच में गुनगुना पानी (अनुकूलता अनुसार) घूँट-घूँट पिये।

👉 प्रातः 11 से 1 – इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से हृदय में होती है।

👉 दोपहर 12 बजे के आस–पास मध्याह्न – संध्या (आराम) करने की हमारी संस्कृति में विधान है। इसी लिए भोजन वर्जित है । इस समय तरल पदार्थ ले सकते है। जैसे मट्ठा पी सकते है। दही खा सकते है ।

👉 दोपहर 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से छोटी आंत में होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्त्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आँत की ओर धकेलना है। भोजन के बाद प्यास अनुरूप पानी पीना चाहिए । इस समय भोजन करने अथवा सोने से पोषक आहार-रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होता है व शरीर रोगी तथा दुर्बल हो जाता है ।

दोपहर 3 से 5 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मूत्राशय में होती है । 2-4 घंटे पहले पिये पानी से इस समय मूत्र-त्याग की प्रवृति होती है।

शाम 5 से 7 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से गुर्दे में होती है । इस समय हल्का भोजन कर लेना चाहिए । शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले भोजन कर लेना उत्तम रहेगा। सूर्यास्त के 10 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल) भोजन न करे। शाम को भोजन के तीन घंटे बाद दूध पी सकते है । देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है यह अनुभवगम्य है।

रात्री 7 से 9 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से मस्तिष्क में होती है । इस समय मस्तिष्क विशेष रूप से सक्रिय रहता है । अतः प्रातःकाल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है । आधुनिक अन्वेषण से भी इसकी पुष्टी हुई है।

रात्री 9 से 11 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी में स्थित मेरुरज्जु में होती है। इस समय पीठ के बल या बायीं करवट लेकर विश्राम करने से मेरूरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है। इस समय की नींद सर्वाधिक विश्रांति प्रदान करती है । इस समय का जागरण शरीर व बुद्धि को थका देता है । यदि इस समय भोजन किया जाय तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहता है, पचता नहीं और उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं जो अम्ल (एसिड) के साथ आँतों में जाने से रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।

रात्री 11 से 1 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से पित्ताशय में होती है । इस समय का जागरण पित्त-विकार, अनिद्रा , नेत्ररोग उत्पन्न करता है व बुढ़ापा जल्दी लाता है । इस समय नई कोशिकाएं बनती है ।

रात्री 1 से 3 -- इस समय जीवनी-शक्ति विशेष रूप से लीवर में होती है । अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यह यकृत का कार्य है। इस समय का जागरण यकृत (लीवर) व पाचन-तंत्र को बिगाड़ देता है । इस समय यदि जागते रहे तो शरीर नींद के वशीभूत होने लगता है, दृष्टि मंद होती है और शरीर की प्रतिक्रियाएं मंद होती हैं। अतः इस समय सड़क दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं।

नोट :-👉 ऋषियों व आयुर्वेदाचार्यों ने बिना भूख लगे भोजन करना वर्जित बताया है। अतः प्रातः एवं शाम के भोजन की मात्रा ऐसी रखे, जिससे ऊपर बताए भोजन के समय में खुलकर भूख लगे। जमीन पर कुछ बिछाकर सुखासन में बैठकर ही भोजन करें। इस आसन में मूलाधार चक्र सक्रिय होने से जठराग्नि प्रदीप्त रहती है। कुर्सी पर बैठकर भोजन करने में पाचनशक्ति कमजोर तथा खड़े होकर भोजन करने से तो बिल्कुल नहींवत् हो जाती है। इसलिए ʹबुफे डिनरʹ से बचना चाहिए।
पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का लाभ लेने हेतु सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके ही सोयें, अन्यथा अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं।

शरीर की जैविक घड़ी को ठीक ढंग से चलाने हेतु रात्रि को बत्ती बंद करके सोयें। इस संदर्भ में हुए शोध चौंकाने वाले हैं। देर रात तक कार्य या अध्ययन करने से और बत्ती चालू रख के सोने से जैविक घड़ी निष्क्रिय होकर भयंकर स्वास्थ्य-संबंधी हानियाँ होती हैं। अँधेरे में सोने से यह जैविक घड़ी ठीक ढंग से चलती है।

आजकल पाये जाने वाले अधिकांश रोगों का कारण अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार ही है। हम अपनी दिनचर्या शरीर की जैविक घड़ी के अनुरूप बनाये रखें तो शरीर के विभिन्न अंगों की सक्रियता का हमें अनायास ही लाभ।। मिलेगा। इस प्रकार थोड़ी-सी सजगता हमें स्वस्थ जीवन की प्राप्ति करा देगी।

" सब सुखी और निरोगी हों !!

आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ”

“प्रेस विज्ञप्ति:”(संस्कृतम्) २३ नवम्बर २०२१ “आधुनिकानां संस्कृतभाषायां वर्धमानाभिरुचि: ” उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्-लखनऊ-द्वारा 2021-तमवर्...